Wednesday, June 24, 2026
Home Blog Page 322

अवैध अतिक्रमण पर SDM नानपारा की ताबड़तोड़ कार्रवाई, सरकारी भूमि पर बना पक्का निर्माण ध्वस्त

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नानपारा तहसील क्षेत्र में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। ग्राम कगार स्थित गाटा संख्या 603, रकबा 0.0024 हेक्टेयर, जो कि राजस्व अभिलेखों में खाद के गड्ढे के रूप में दर्ज है, उस पर अवैध रूप से किए गए पक्के निर्माण को प्रशासन ने ध्वस्त करा दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त सरकारी भूमि पर मेहमान सिंह, ध्रुव सिंह, सर्वजीत सिंह एवं बघेल सिंह पुत्रगण ननकऊ सिंह द्वारा रात के समय दीवार खड़ी कर अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत सामने आई थी। शिकायत मिलते ही उपजिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी के निर्देश पर संबंधित राजस्व निरीक्षक एवं क्षेत्रीय लेखपाल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नियमों के तहत पक्के निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

ये भी पढ़ें – दो जिलों के सात शिकारी गिरफ्तार, चीतल का मांस बरामद; क्षेत्रीय वन अधिकारी ने भेजा जेल

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाए जाने के बाद अवैध कब्जेदारों में हड़कंप मच गया है। तहसील प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में स्पष्ट संदेश गया है कि सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

एसडीएम नानपारा द्वारा लगातार चलाए जा रहे अभियान के चलते अवैध अतिक्रमणकारियों में भय का माहौल है। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि आगे भी सरकारी भूमि, तालाब, चकरोड एवं सार्वजनिक संपत्तियों पर किए गए सभी अवैध अतिक्रमणों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दो जिलों के सात शिकारी गिरफ्तार, चीतल का मांस बरामद; क्षेत्रीय वन अधिकारी ने भेजा जेल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नवाबगंज स्थित आरक्षित अब्दुल्लागंज वन रेंज में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चीतल के मांस के साथ सात शिकारियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई अब्दुल्लागंज जंगल के बीट कक्ष संख्या सात में की गई।

क्षेत्रीय वन अधिकारी पंकज कुमार साहू ने बताया कि गिरफ्तार शिकारियों के पास से संरक्षित वन्य प्राणी चीतल का करीब 50 किलो मांस, मुख कटी हुई कुल्हाड़ी (3 अदद), एक चाकू, एक गुलेल तथा कांच की 47 गोलियां बरामद की गई हैं।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजू पुत्र चौधरी, खलील पुत्र जाहिर, कय्यूम पुत्र जुमई और प्रधान पुत्र चौधरी, निवासी ग्राम सोनपुर बघोड़ा, जिला श्रावस्ती तथा गुड्डू पुत्र वंशीलाल, मिश्रीलाल पुत्र बंशीलाल और ढोंगे पुत्र रामफेरन, निवासी ग्राम अड़बड़वा, थाना नवाबगंज के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें – सघन मत्स्य पालन योजना के तहत ऐयरेशन सिस्टम स्थापना के लिए आवेदन आमंत्रित

वन विभाग ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध पंजीकृत कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में डिप्टी रेंजर शंभूनाथ यादव, वन दरोगा सुरेश कुमार, शुभम सिंह, वन रक्षक मनोज कुमार तिवारी, सुरेश कुमार वर्मा, देव कुमार वर्मा, अवनीश कुमार, अम्बुज पाण्डेय सहित अन्य वनकर्मी शामिल रहे।
वन विभाग की इस कार्रवाई से वन्यजीव तस्करों और शिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

ये भी पढ़ें – संविदा चालकों की भर्ती के लिए 5 जनवरी को एक दिवसीय रोजगार मेला

सघन मत्स्य पालन योजना के तहत ऐयरेशन सिस्टम स्थापना के लिए आवेदन आमंत्रित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य पालक विकास अभिकरण ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025–26 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित सघन मत्स्य पालन योजना के अंतर्गत ऐयरेशन सिस्टम की स्थापना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इस योजना के तहत जनसामान्य को लाभान्वित करने के लिए विभागीय पोर्टल 29 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 2026 तक खोला जाएगा।
उन्होंने जानकारी दी कि योजना के अंतर्गत परियोजनाओं का विवरण, इकाई लागत, आवेदन करने की प्रक्रिया, आवेदन के साथ संलग्न किए जाने वाले आवश्यक अभिलेख तथा अन्य विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक लाभार्थी वेबसाइट पर जाकर योजना से संबंधित सभी दिशा-निर्देश देख सकते हैं।
बताया गया कि योजना में शासन स्तर से यदि कोई संशोधन किया जाता है, तो संशोधित प्रावधान ही लागू होंगे। इसके अतिरिक्त योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए कार्यालय मत्स्य पालक विकास अभिकरण, विकास भवन संत कबीर नगर में किसी भी कार्यदिवस में संपर्क किया जा सकता है।

संविदा चालकों की भर्ती के लिए 5 जनवरी को एक दिवसीय रोजगार मेला

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय संत कबीर नगर द्वारा उत्तर प्रदेश परिवहन बस्ती डिपो के लिए संविदा चालकों की भर्ती के उद्देश्य से 5 जनवरी 2026 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेला पूर्वान्ह 10:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, चकदही संत कबीर नगर में आयोजित होगा।
उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए सेवायोजन विभाग के वेब पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीकृत अभ्यर्थी लॉगिन कर नियोजकों एवं उपलब्ध रिक्तियों के सापेक्ष ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार मेले में अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो एवं बायोडाटा के साथ उपस्थित हो सकते हैं।
भर्ती से संबंधित शर्तों के अनुसार अभ्यर्थी का न्यूनतम शैक्षिक योग्यता कक्षा 8 उत्तीर्ण होना आवश्यक है, साथ ही स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट होना चाहिए। अभ्यर्थी की न्यूनतम लंबाई 5 फुट 3 इंच निर्धारित है। भारी वाहन चलाने का लाइसेंस और कम से कम 2 वर्ष का अनुभव अनिवार्य है। अभ्यर्थी की आयु न्यूनतम 23 वर्ष 6 माह होनी चाहिए।
मानदेय के संबंध में बताया गया कि चयनित संविदा चालकों को 2.20 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से भुगतान किया जाएगा। 5,000 किलोमीटर से अधिक और 22 दिन संचालन करने पर 3,000 रुपये का अतिरिक्त प्रोत्साहन दिया जाएगा। इसके अलावा नाइट भत्ता तथा निर्धारित लक्ष्य से अधिक आय पर अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी देय होगी।

अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का डीएम ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने आज अधिकारियों के साथ एयरफील्ड एनवायरनमेंटल मैनेजमेंट कमेटी एवं एरोड्रम कमेटी द्वारा पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की उपस्थिति में कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (कसया) का संयुक्त भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान रनवे, टर्मिनल भवन, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी), सुरक्षा व्यवस्थाओं, अग्निशमन सुविधाओं, पर्यावरण संरक्षण उपायों, सीमा सुरक्षा तथा अन्य परिचालन संबंधी व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया। जिलाधिकारी ने हवाई अड्डे की समग्र व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों एवं एयरपोर्ट प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी द्वारा विशेष रूप से उड़ान सुरक्षा को प्रभावित करने वाले कारकों जैसे ऊँचे टावर, पेड़-पौधों आदि को शीघ्र चिन्हित कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने, पर्यावरण अनुकूल उपायों को प्रभावी रूप से लागू करने, कूड़ा-कचरा प्रबंधन सुदृढ़ करने एवं हरित क्षेत्रों के विस्तार के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही यात्री सुविधाओं में सुधार, आपातकालीन स्थितियों से निपटने की तैयारियों को मजबूत करने तथा सुरक्षा बलों की तैनाती को और अधिक प्रभावी बनाए जाने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने कहा कि सभी संबंधित विभागों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित कर कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को सुरक्षित, पर्यावरण-अनुकूल एवं यात्री-केंद्रित बनाया जाना प्राथमिकता है, जिससे बौद्ध पर्यटन एवं क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को और अधिक बढ़ावा मिल सके।निरीक्षण को कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के सतत विकास एवं उच्च स्तरीय संचालन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए जिलाधिकारी ने दिए गए निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कसया,एयरपोर्ट डायरेक्टर, तहसीलदार कसया सहित अन्य सभी सम्बन्धित अधिकारी गण उपस्थित रहे।

निवेश गोष्ठी के माध्यम से उद्यमियों को योजनाओं की दी गई जानकारी

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में निवेश गोष्ठी का आयोजन जिला उद्योग केन्द्र, कुशीनगर द्वारा किया गया। गोष्ठी में उपायुक्त उद्योग (जिला उद्योग केन्द्र), अभय कुमार सुमन के निर्देशन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।गोष्ठी में सहायक निदेशक (एफ.डी.ओ.), विद्युत विभाग (ईईसीसी), श्रम विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा उपस्थित उद्यमियों को राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा संचालित औद्योगिक योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान जनपद में उद्योगों की स्थापना, विस्तार एवं आधुनिकीकरण से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।उद्यमियों को बताया गया कि जनपद में उपलब्ध संसाधनों के अनुरूप उद्योग स्थापित करने के लिए सरकार द्वारा अनुदान, ऋण, सब्सिडी एवं अन्य प्रोत्साहन सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। साथ ही, उद्यमियों को अपने उत्पादों के विपणन, गुणवत्ता सुधार एवं रोजगार सृजन के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होने हेतु प्रेरित किया गया।गोष्ठी में उपायुक्त उद्योग द्वारा औद्योगिक विकास से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु विभागीय सहयोग का आश्वासन दिया गया तथा उद्यमियों से अधिक से अधिक निवेश कर जनपद के औद्योगिक विकास में सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया।निवेश गोष्ठी में जनपद के लगभग 50 उद्यमियों ने प्रतिभाग किया तथा अपने सुझाव एवं समस्याएं साझा कीं। कार्यक्रम का उद्देश्य उद्यमियों को प्रोत्साहित कर जनपद में औद्योगिक गतिविधियों को गति प्रदान करना रहा।

आगरा के किसानों के लिए पीएम कुसुम योजना में अंतिम मौका

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)l प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम कुसुम योजना) के अंतर्गत जनपद आगरा के किसानों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। उप कृषि निदेशक मुकेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2025-26 के लिए जिन किसान भाइयों ने सोलर पंप की बुकिंग कराई थी, उनकी बुकिंग को विभाग द्वारा कन्फर्म कर दिया गया है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए संबंधित किसानों को 31 दिसंबर 2025 तक अपना टोकन जनरेट कर अवशेष कृषक अंश ऑनलाइन या चालान के माध्यम से संबंधित बैंक में अनिवार्य रूप से जमा करना होगा। भुगतान से संबंधित सभी आवश्यक अभिलेख समय सीमा के भीतर उप कृषि निदेशक कार्यालय में जमा कराना भी आवश्यक है।
कृषि विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित अंतिम तिथि तक अवशेष कृषक अंश जमा नहीं किया गया, तो किसान पीएम कुसुम योजना के लाभ से वंचित रह जाएंगे। यह योजना किसानों को सौर ऊर्जा आधारित सिंचाई सुविधा प्रदान कर डीजल और बिजली पर निर्भरता कम करने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है।
किसानों से अपील की गई है कि वे समय रहते सभी औपचारिकताएं पूरी कर योजना का पूरा लाभ उठाएं।

शीतलहर के चलते डीएम–एसपी ने किया संयुक्त जनता दर्शन, समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में बढ़ती ठंड और शीतलहर के प्रभाव को देखते हुए जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर एवं पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने संयुक्त रूप से कलेक्ट्रेट सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान आम नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया।

जनता दर्शन में प्राप्त प्रत्येक प्रकरण की विस्तार से समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संवेदनशील तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी न हो।

ये भी पढ़ें – सिकंदरपुर में अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित, अटल जी के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान

गरीब, वृद्ध और जरूरतमंदों को प्राथमिकता

डीएम ने विशेष रूप से शीतलहर के मद्देनजर गरीब, वृद्ध एवं जरूरतमंद व्यक्तियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन जनहित के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद

जिलाधिकारी ने कहा कि जनता दर्शन जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से शासन और आम नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और संवेदनशीलता बढ़ रही है।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे और समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

ये भी पढ़ें – आयकर विभाग की लुलु मॉल पर बड़ी कार्रवाई, ₹27 करोड़ टैक्स बकाया पर बैंक खाता फ्रीज

सिकंदरपुर में अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित, अटल जी के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी समारोह के पावन अवसर पर मंगलवार को नगर के तुलसी पैलेस में भव्य अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में अटल जी के राष्ट्रवादी विचारों, सुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनकल्याण के प्रति उनके आजीवन समर्पण को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री दानिश आज़ाद ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी ने भारत को राजनीतिक स्थिरता, विकास और वैश्विक सम्मान की नई दिशा दी। उनके नेतृत्व में देश ने परमाणु शक्ति बनने के साथ-साथ सड़क, संचार और आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कीं। उन्होंने कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व आज भी राजनीति और सार्वजनिक जीवन के लिए प्रेरणास्रोत है।

ये भी पढ़ें – आयकर विभाग की लुलु मॉल पर बड़ी कार्रवाई, ₹27 करोड़ टैक्स बकाया पर बैंक खाता फ्रीज

विचार, संस्कार और संवाद की मिसाल थे अटल जी

विशिष्ट अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व क्षेत्रीय मंत्री मार्कण्डेय शाही ने कहा कि अटल जी राजनीति में विचार, संस्कार और संवाद की जीवंत मिसाल थे। जिला प्रभारी विजय बहादुर दुबे और मार्कण्डेय तिवारी ने अटल जी के सिद्धांतों को वर्तमान समय में और भी अधिक प्रासंगिक बताया।

पूर्व विधायक संजय यादव ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी सत्ता नहीं, बल्कि सेवा की राजनीति के प्रतीक थे और उन्होंने विपक्ष का सम्मान कर लोकतंत्र की गरिमा को मजबूत किया।

सम्मेलन में भाजपा के वरिष्ठ नेता अरविन्द राय, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय जयसवाल, मनीष सिंह, मनोज सिंह, मंडल अध्यक्ष क्षितिज प्रताप सिंह, अरूणजय चौहान, आकाश तिवारी, चन्द प्रकाश राय ‘चन्दन’ सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

ये भी पढ़ें – तहसील अधिवक्ता संघ सिकन्दरपुर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

तहसील अधिवक्ता संघ सिकन्दरपुर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

सिकन्दरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील अधिवक्ता संघ, सिकन्दरपुर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को दोपहर 12 बजे अधिवक्ता भवन, तहसील परिसर में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं की उपस्थिति रही, जिससे पूरे परिसर में उत्साह और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार त्रिपाठी (एडवोकेट) रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सिकन्दरपुर के पूर्व विधायक एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव तथा उपजिलाधिकारी सिकन्दरपुर सुनील कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

ये भी पढ़ें – जिला स्तरीय व्यापार बंधु की बैठक सम्पन्न, व्यापारियों की समस्याओं पर दिए गए अहम निर्देश

इन पदाधिकारियों ने ली शपथ

निर्विरोध चयन प्रक्रिया के अंतर्गत अध्यक्ष: सुशील कुमार सिंह, महामंत्री: अशोक कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष: बेदप्रकाश वर्मा, संयुक्त मंत्री: जितेश कुमार वर्मा को विधिवत शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के दौरान सभी पदाधिकारियों ने अधिवक्ता हितों की रक्षा, न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ करने और संघ को और अधिक संगठित व सक्रिय बनाने का संकल्प लिया।

अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था की रीढ़

मुख्य अतिथि अरुण कुमार त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था की रीढ़ है और संघ की एकजुटता से ही अधिवक्ताओं के अधिकार सुरक्षित रह सकते हैं। विशिष्ट अतिथियों ने भी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संघ के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह के अंत में उपस्थित अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और उनसे संघ को नई दिशा देने की अपेक्षा जताई। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

ये भी पढ़ें – UPSC ने जारी किया CDS-I 2025 का फाइनल रिजल्ट, 535 उम्मीदवार सफल; ऐसे करें चेक

जिला स्तरीय व्यापार बंधु की बैठक सम्पन्न, व्यापारियों की समस्याओं पर दिए गए अहम निर्देश

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला स्तरीय व्यापार बंधु की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में व्यापारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं की बिंदुवार समीक्षा की गई और संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान और जनहित शासन की प्राथमिकता में शामिल है तथा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

शौचालय, पेयजल और मूलभूत सुविधाओं पर जोर

बैठक के दौरान महिला अस्पताल परिसर एवं चमन सिंह बाग रोड पर सुलभ शौचालय निर्माण को लेकर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया गया। साथ ही जनपद की सभी नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में शौचालय, मूत्रालय और शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

ये भी पढ़ें – UPSC ने जारी किया CDS-I 2025 का फाइनल रिजल्ट, 535 उम्मीदवार सफल; ऐसे करें चेक

केवरा बाजार शिफ्ट करने के निर्देश

विकासखंड बांसडीह अंतर्गत ग्राम केवरा बाजार में सड़क पर ही बाजार लगने से पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहने की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने बाजार को बलेउर मंडी में शिफ्ट कराने के निर्देश दिए, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके और आमजन को राहत मिल सके।

खतरनाक विद्युत लाइन और CCTV पर कार्रवाई

बैठक में वार्ड संख्या 10 में जगन्नाथ चौधरी की मूर्ति के पास बांस के सहारे खींची गई विद्युत लाइन का मुद्दा भी उठाया गया। इसे जान-माल के लिए खतरा बताते हुए जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग को तत्काल विद्युत खंभा लगाकर सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा बलिया शहर में लगे CCTV कैमरों की खराब स्थिति पर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग को शीघ्र जांच कर सभी कैमरों को दुरुस्त कराने का आदेश दिया।
बैठक में डीडीओ आनंद प्रकाश सहित सभी व्यापार बंधु सदस्य उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें – लाइसेंस फीस, मेला दरें और अनुदान प्रस्तावों पर फैसला करेगी जिला पंचायत की बोर्ड बैठक

UPSC ने जारी किया CDS-I 2025 का फाइनल रिजल्ट, 535 उम्मीदवार सफल; ऐसे करें चेक

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय सेना में अधिकारी बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज परीक्षा (CDS-I) 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही लिखित परीक्षा, SSB इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट जैसे सभी चरणों को पार करने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। आयोग द्वारा जारी मेरिट लिस्ट में कुल 535 उम्मीदवारों को अंतिम रूप से सफल घोषित किया गया है।

पुरुषों के साथ महिलाओं का भी शानदार प्रदर्शन

CDS-I 2025 के फाइनल रिजल्ट में 473 पुरुष और 62 महिला उम्मीदवार सफल रही हैं। चयनित अभ्यर्थियों को भारतीय सेना के ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) के विभिन्न कोर्स में प्रवेश मिलेगा। यह चयन 123वां शॉर्ट सर्विस कमीशन (पुरुष) और 37वां शॉर्ट सर्विस कमीशन (महिला, नॉन-टेक्निकल) कोर्स के लिए किया गया है।

SSB इंटरव्यू और मेडिकल के बाद तैयार हुई मेरिट

UPSC ने स्पष्ट किया है कि फाइनल रिजल्ट रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड (SSB) द्वारा लिए गए इंटरव्यू और मेडिकल जांच के बाद तैयार किया गया है। SSB इंटरव्यू में उम्मीदवारों की नेतृत्व क्षमता, व्यक्तित्व, मानसिक मजबूती और टीमवर्क का मूल्यांकन किया गया, जबकि मेडिकल टेस्ट में शारीरिक फिटनेस की जांच की गई।

चयन अभी प्रोविजनल

आयोग ने यह भी बताया कि सभी चयन प्रोविजनल हैं। सेना मुख्यालय द्वारा उम्मीदवारों के जन्म प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता और अन्य दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। किसी भी स्तर पर त्रुटि पाए जाने पर उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।

CDS-I 2025 फाइनल रिजल्ट कैसे चेक करें

  1. UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. होम पेज के “What’s New” सेक्शन में
    “Final Result: Combined Defence Services Examination (I), 2025 (OTA)” लिंक पर क्लिक करें
  3. PDF फाइल खुलेगी, जिसमें सफल उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट होगी
  4. Ctrl+F से अपना रोल नंबर या नाम खोजें
  5. भविष्य के लिए PDF डाउनलोड कर सुरक्षित रखें

लाइसेंस फीस, मेला दरें और अनुदान प्रस्तावों पर फैसला करेगी जिला पंचायत की बोर्ड बैठक

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। जिला पंचायत आगरा की एक महत्वपूर्ण बोर्ड बैठक 16 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। यह बैठक अपराह्न 2 बजे जिला पंचायत कार्यालय स्थित चाणक्य सदन में संपन्न होगी। बैठक की स्वीकृति जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया द्वारा प्रदान की गई है। बैठक का आयोजन जिला पंचायत बैठक कार्यवाहियों का संचालन नियमावली-1962 के अंतर्गत किया जाएगा।

अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत उमेश चन्द्र ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में कई अहम और जनहित से जुड़े प्रस्तावों पर विस्तार से विचार किया जाएगा। सर्वप्रथम पिछली बोर्ड बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की जाएगी। इसके पश्चात उत्तर प्रदेश क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत अधिनियम-1961 के तहत विभिन्न विभागों के अधिकारियों का परिचय तथा उनके द्वारा संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी।

लाइसेंस फीस और मेला दरों पर होगा निर्णय

बैठक में शासन के निर्देशानुसार विभिन्न उद्योगों एवं व्यवसायों की लाइसेंस फीस की दरों में एकरूपता लाने के लिए प्रकाशित मॉडल बायलॉज को लागू करने से संबंधित अग्रिम कार्यवाही पर विचार किया जाएगा, बशर्ते किसी प्रकार की आपत्ति प्राप्त न हो। इसके अलावा मेला बटेश्वरनाथ उपविधि (08 सितंबर 2020) के अंतर्गत निर्धारित दरों में पांच वर्ष की अवधि पूर्ण होने के बाद प्रस्तावित वृद्धि पर भी चर्चा होगी।

ये भी पढ़ें – खुखुन्दू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

बजट और विकास योजनाओं को मिल सकती है मंजूरी

वित्तीय दृष्टि से यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 के पुनरीक्षित बजट और वित्तीय वर्ष 2026-27 के मूल बजट के अनुमोदन पर निर्णय लिया जाएगा। साथ ही आगामी वित्तीय वर्ष में प्राप्त होने वाले विभिन्न अनुदानों और जिला निधि से कराए जाने वाले विकास कार्यों की कार्ययोजना को भी स्वीकृति दी जाएगी।

इसके अतिरिक्त शासन स्तर पर गठित याचिका समिति, आश्वासन समिति और आईजीआरएस के अंतर्गत प्राप्त प्रस्तावों पर की गई कार्यवाही की समीक्षा भी बैठक के एजेंडे में शामिल है। अपर मुख्य अधिकारी ने सभी माननीय सांसदों, मंत्रियों, विधायकों, एमएलसी, ब्लॉक प्रमुखों और जिला पंचायत सदस्यों से बैठक में उपस्थित होकर सहभागिता करने की अपील की है।

ये भी पढ़ें – यातायात पुलिस का सख्त चेकिंग अभियान: 134 वाहनों का ई-चालान, 2 वाहन सीज

खुखुन्दू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत खुखुन्दू थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सलेमपुर मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में की गई। खुखुन्दू थाना पुलिस ने बीती रात संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग के दौरान परसिया चन्दौर ईंट भट्ठे के पास से अभियुक्त शिवम यादव पुत्र सदानंद यादव, निवासी भागलपुर, थाना मईल, जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें – यातायात पुलिस का सख्त चेकिंग अभियान: 134 वाहनों का ई-चालान, 2 वाहन सीज

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध पिस्टल (32 बोर) और 01 जिंदा कारतूस (32 बोर) बरामद किया गया। इस संबंध में थाना खुखुन्दू पर मु.अ.सं. 325/2025, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि जनपद में शांति, कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को मजबूत करने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें – मतदाता सूची में गड़बड़ी पर भड़के ग्रामीण, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन; दोषी बीएलओ पर कार्रवाई की मांग