Wednesday, June 24, 2026
Home Blog Page 310

आगरा में सुरक्षा क्षेत्र में नौकरी पाने का बड़ा मौका

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने जानकारी दी है कि एसआईएस सिक्योरिटी, दिल्ली द्वारा जनपद के समस्त ब्लॉकों में सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए भर्ती शिविर आयोजित किए जाएंगे। ये शिविर 07 जनवरी 2026 से शुरू होकर 17 फरवरी 2026 तक चलेंगे। खास बात यह है कि इन भर्ती शिविरों में अन्य जिलों के इच्छुक युवक भी भाग ले सकेंगे।
जारी कार्यक्रम के अनुसार 07 व 08 जनवरी को अछनेरा ब्लॉक, 09 व 10 जनवरी को फतेहपुर सीकरी, 12 व 13 जनवरी को अकोला, 19 व 20 जनवरी को बिचपुरी, 21 व 22 जनवरी को बरौली अहीर, 23 व 24 जनवरी को खंदौली तथा 27 व 28 जनवरी को एत्मादपुर ब्लॉक में भर्ती शिविर लगाए जाएंगे। इसके बाद 02 व 03 फरवरी को खेरागढ़, 04 व 05 फरवरी को सैयां, 06 व 07 फरवरी को शमशाबाद, 09 व 10 फरवरी को फतेहाबाद, 11 व 12 फरवरी को पिनाहट, 13 व 14 फरवरी को बाह और अंत में 16 व 17 फरवरी को जैतपुर कलां ब्लॉक में शिविर आयोजित होंगे।
प्रशासन ने युवाओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7534094820, 8755401870 व 7838282197 पर संपर्क किया जा सकता है।

पुलिस की तत्परता से अपहृता सकुशल बरामद

शिकारपुर तिराहा से मिली सफलता, पुलिस की कार्यवाही से परिजनों में लौटी खुशी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद महराजगंज में अपराध नियंत्रण और पीड़ितों की शीघ्र बरामदगी को लेकर चलाए जा रहे पुलिस अभियान के तहत थाना घुघली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना घुघली क्षेत्र में दर्ज अपहरण के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृता बालिका को सकुशल बरामद कर लिया है। इस कार्रवाई से न केवल परिजनों ने राहत की सांस ली है, बल्कि आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास भी और मजबूत हुआ है।
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष घुघली कुँवर गौरव सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की। थाना घुघली पर पंजीकृत मु.अ.सं.- 469/2025, धारा 137 (2) बीएनएस से संबंधित अपहृता बालिका को 02 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 14:25 बजे थाना क्षेत्र के शिकारपुर तिराहा के पास से सुरक्षित बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार बरामदगी के बाद बालिका को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है और प्रकरण में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस की सतर्कता और सक्रियता के चलते एक गंभीर मामले का समय रहते खुलासा हो सका, जिससे किसी अनहोनी की आशंका टल गई।
इस सफल अभियान में उप निरीक्षक संजय कुशवाहा, महिला कांस्टेबल साधना सिंह और कांस्टेबल छड्डू प्रसाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम की सूझ-बूझ और मेहनत की सराहना की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घुघली पुलिस की यह कार्रवाई दर्शाती है कि अपराधियों के लिए अब कोई जगह सुरक्षित नहीं है। वहीं, पुलिस प्रशासन ने भी स्पष्ट किया है कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा।कुल मिलाकर, अपहृता बालिका की सकुशल बरामदगी घुघली पुलिस की संवेदनशीलता, तत्परता और प्रभावी पुलिसिंग का उदाहरण है, जो आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करती है।

गोवंश संरक्षण को लेकर जिला प्रशासन की बड़ी पहल, गो-संरक्षण केंद्र संचालन के लिए आवेदन आमंत्रित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में निराश्रित गोवंशों के संरक्षण और उनकी समुचित देखभाल को लेकर जिला प्रशासन ने एक अहम पहल की है। विकास खंड देवरिया सदर अंतर्गत स्थित पिपरा चन्द्रभान वृहद गो-संरक्षण केंद्र के संचालन के लिए इच्छुक गैर-सरकारी संस्थाओं, गोसेवकों एवं अन्य योग्य व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। गो-संरक्षण केंद्र का संचालन मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) के माध्यम से एक वर्ष की अवधि के लिए किया जाएगा।
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बताया कि गो-संरक्षण केंद्र में रह रहे निराश्रित गोवंशों के भरण-पोषण हेतु शासन द्वारा प्रति पशु ₹50 प्रतिदिन की धनराशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से प्रदान की जाएगी। इससे गोवंशों के चारे, पानी और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
इच्छुक अभ्यर्थी 05 जनवरी 2026 से 15 जनवरी 2026 तक प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे के बीच मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी, देवरिया के कार्यालय से MoU का आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। भरे हुए आवेदन पत्र को 16 जनवरी 2026 को अपराह्न 3:00 बजे तक संबंधित कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय सीमा के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग से संबंधित आवेदन को पूर्ण या आंशिक रूप से निरस्त करने का अधिकार जिलाधिकारी के पास सुरक्षित रहेगा। यह पहल गोवंश संरक्षण को सशक्त बनाने और सामाजिक सहभागिता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही हैl

नेपाल में भारतीय पर्यटकों को बड़ी राहत

सीमा पर एक बार जांच, अब बार-बार चेकिंग से मिलेगी मुक्ति

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत–नेपाल सीमा से आने-जाने वाले भारतीय पर्यटकों के लिए राहत भरी खबर है। नेपाल पुलिस ने भारतीय पर्यटकों के वाहनों की जांच को लेकर नई व्यवस्था लागू करने की घोषणा की है। अब भारत से सोनौली मार्ग के जरिए नेपाल में प्रवेश करने वाले भारतीय वाहनों की सीमा पर केवल एक बार जांच होगी, इसके बाद नेपाल के भीतर बार-बार चेकिंग नहीं की जाएगी। इस फैसले से पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही यात्रियों को अनावश्यक असुविधा से निजात मिलेगी।यह महत्वपूर्ण घोषणा नेपाल के आईजी दान बहादुर कार्की ने गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी में आयोजित तीन दिवसीय न्यूज़ फेस्टिवल के दौरान की। लुंबिनी प्रेस क्लब के 11वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भारत और नेपाल के पत्रकारों, उद्योगपतियों, व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों की बड़ी भागीदारी रही। इस दौरान दोनों देशों के बीच संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने तथा पर्यटन विकास पर व्यापक चर्चा हुई।
आईजी दान बहादुर कार्की ने भारतीय पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि नई व्यवस्था का उद्देश्य यात्रियों को अनावश्यक परेशानी से बचाना और सीमा पार आवागमन को अधिक सहज बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन सोनौली बॉर्डर से सैकड़ों भारतीय पर्यटक नेपाल भ्रमण के लिए आते हैं, ऐसे में बार-बार वाहन जांच से उन्हें परेशानी होती थी, जिसे अब समाप्त किया जा रहा है। इस घोषणा के बाद भारतीय पर्यटकों और यात्रा कारोबार से जुड़े लोगों में खुशी की लहर है।
उन्होंने पत्रकारिता की भूमिका पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज में फैली विकृतियों और विसंगतियों को दूर करने में संचार माध्यमों की अहम भूमिका होती है। संतुलित, जिम्मेदार और निष्पक्ष पत्रकारिता से जनचेतना बढ़ती है और अपराध नियंत्रण में भी सकारात्मक दबाव बनता है।
तीन दिनों तक चलने वाले इस न्यूज़ फेस्टिवल में नेपाल पत्रकार महासंघ की अध्यक्ष निर्मला शर्मा, प्रेस काउंसिल नेपाल के अध्यक्ष डॉ. कुमार शर्मा आचार्य,लुंबिनी सांस्कृतिक नगर पालिका की कार्यवाहक नगर प्रमुख कल्पना हरिजन, लुंबिनी विकास कोष के सदस्य सचिव दीपक श्रेष्ठ, प्रेस काउंसिल सदस्य नकुल आर्य तथा लुंबिनी प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमल राय माझी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
भारत की ओर से प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के पूर्व सचिव संजय सिंह, गोरखपुर प्रेस क्लब के निवर्तमान अध्यक्ष मार्कण्डेय मणि त्रिपाठी और प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज के अध्यक्ष अमित त्रिपाठी ने भारत–नेपाल के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों पर अपने विचार रखे। उन्होंने पर्यटन को बढ़ावा देने और पत्रकारिता के माध्यम से आपसी सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया।
कुल मिला कर नेपाल पुलिस का यह फैसला भारत–नेपाल मैत्री को नई मजबूती देने वाला साबित होगा। इससे न सिर्फ भारतीय पर्यटकों को राहत मिलेगी, बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों में पर्यटन, व्यापार और सांस्कृतिक आदान–प्रदान को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

कड़ाके की ठंड में बोलबम सेवा समिति ट्रस्ट ने किया कंबल वितरण, 100 जरूरतमंदों को मिली राहत

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l कड़ाके की ठंड के बीच बोलबम सेवा समिति ट्रस्ट, भटवाचक के तत्वावधान में शुक्रवार को एक सराहनीय सामाजिक पहल के तहत कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ठंड से जूझ रहे असहाय, गरीब एवं निराश्रित लोगों को राहत पहुंचाना था। बढ़ती ठंड को देखते हुए सेवा समिति द्वारा किया गया यह प्रयास क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।
कार्यक्रम के दौरान चकिया, कैंथवलिया, मिर्ज़ापुर एवं भटवाचक गांवों के लगभग 100 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। कंबल पाकर असहाय लोगों के चेहरों पर राहत और संतोष साफ दिखाई दिया। इस मानवीय पहल ने न केवल ठंड से बचाव में मदद की, बल्कि जरूरतमंदों को मानसिक संबल भी प्रदान किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिकंदरपुर नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि संजय जायसवाल ने बोलबम सेवा समिति ट्रस्ट के इस कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर इस प्रकार के सेवा कार्यों में सहभागिता करनी चाहिए। जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची मानवता है और ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। कार्यक्रम के आयोजक प्रमोद गुप्ता ने बताया कि बोलबम सेवा समिति ट्रस्ट भविष्य में भी सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य करती रहेगी। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में कंबल गरीबों के लिए जीवनरक्षक साबित होते हैं, इसी भावना के साथ यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पिंटू पाठक, अश्वनी दुबे, अशोक कुमार, राहुल राय, सुभाष यादव, मयंक श्रीवास्तव, डी.के. यादव सहित अनेक समाजसेवी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। अंत में समिति के सदस्यों ने समाज के अन्य लोगों से भी ऐसे पुण्य कार्यों में आगे आने की अपील की।

कड़ाके की ठंड ने ली वृद्ध महिला की जान, गांव में शोक की लहर

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l सिकंदरपुर क्षेत्र में इन दिनों पड़ रही कड़ाके की ठंड जनजीवन के लिए जानलेवा साबित हो रही है। ठंड का सबसे अधिक असर बुजुर्गों, बच्चों और पहले से बीमार लोगों पर देखने को मिल रहा है। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के भारथाव गांव में ठंड लगने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
भरथाव गांव निवासी 65 वर्षीय सुरमानी देवी पत्नी स्वर्गीय रंगनाथ पाठक पिछले कुछ समय से वृद्धावस्था से जुड़ी विभिन्न बीमारियों से ग्रसित थीं। शुक्रवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों के अनुसार सुबह से ही उन्हें तेज ठंड के कारण अत्यधिक कंपकंपी और सांस लेने में परेशानी हो रही थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ा, उनकी हालत और बिगड़ती चली गई। स्थिति गंभीर होते देख परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि अत्यधिक ठंड के कारण बुजुर्गों में शरीर का तापमान तेजी से गिर जाता है, जिसे हाइपोथर्मिया कहा जाता है। यह स्थिति बेहद खतरनाक होती है और समय पर उपचार न मिलने पर जान का खतरा बढ़ जाता है। प्रारंभिक तौर पर सुरमानी देवी की मौत का कारण ठंड लगना माना जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही भारथाव गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सुरमानी देवी अपने सरल स्वभाव, धार्मिक प्रवृत्ति और मिलनसार व्यवहार के लिए जानी जाती थीं। गांव के लोग उन्हें श्रद्धा और सम्मान की दृष्टि से देखते थे। उनके निधन से न केवल परिवार बल्कि पूरे गांव को अपूरणीय क्षति पहुंची है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बढ़ती ठंड को देखते हुए गरीब, असहाय और वृद्ध लोगों के लिए कंबल वितरण की व्यवस्था और तेज की जाए। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि ठंड से बचाव हो सके। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते पर्याप्त इंतजाम किए जाते, तो शायद इस तरह की दुखद घटना को टाला जा सकता था।
वहीं स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि ठंड के मौसम में बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखें। उन्हें गर्म कपड़े पहनाएं, रात में ठंड से बचाव के पर्याप्त इंतजाम करें और किसी भी तरह की अस्वस्थता होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।
यह घटना एक बार फिर यह चेतावनी देती है कि ठंड के बढ़ते प्रकोप को हल्के में लेना घातक हो सकता है। समय रहते सतर्कता और प्रशासनिक सहयोग ही ऐसी घटनाओं को रोक सकता

ए.एस.एम. कॉन्वेंट स्कूल में संस्थापक अवधेश सिंह की 16वीं पुण्यतिथि श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)l सुखपुरा क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान ए.एस.एम. कॉन्वेंट स्कूल के संस्थापक स्व. अवधेश सिंह की 16वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को विद्यालय परिसर में श्रद्धा, सम्मान और भावनात्मक वातावरण के बीच मनाई गई। इस अवसर पर उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। साथ ही विद्यालय प्रांगण में अखण्ड श्रीरामचरितमानस पाठ का आयोजन हुआ, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
पुष्पांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने अवधेश सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वे गरीबों, पिछड़ों और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहे। उनका मानना था कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा मिलनी चाहिए, ताकि वे सम्मान के साथ समाज की मुख्यधारा में आगे बढ़ सकें।
इसी सोच के साथ उन्होंने क्षेत्र में कॉन्वेंट विद्यालय की स्थापना का सपना देखा। वक्ताओं ने बताया कि उनके इस संकल्प को उनके पुत्र आनंद सिंह (पिंटू) ने साकार किया और ए.एस.एम. कॉन्वेंट स्कूल की स्थापना कर शिक्षा के क्षेत्र में मजबूत नींव रखी। आज यह विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का केंद्र होने के साथ उनके विचारों और मूल्यों को आगे बढ़ा रहा है।
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार और परिजनों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्यालय की प्रबंधक उर्मिला सिंह ने कहा कि अवधेश सिंह का जीवन प्रेरणास्रोत है और विद्यालय परिवार उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रयासरत रहेगा। अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि वे हमेशा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए चिंतित रहते थे।
इस अवसर पर अनुराधा सिंह, प्रधानाचार्य अजीत कुमार पाण्डेय, सिंटू सिंह, शिवम, अहम, हरेराम सिंह, एस.पी.एन. तिवारी, रोहित सिंह, टी.के. सिंह, अरविंद श्रीवास्तव, प्रकाश कुमार सिंह, पवन कुमार सिंह, विजय चौहान, आनंद ओझा, विशाल गुप्ता, भूपन सिंह, पंकज सिंह, निर्भय पाण्डेय, इंद्रभूषण पाण्डेय, तौहीद, सुनील यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सुभासपा के प्रदेश प्रवक्ता सुनील सिंह, जनार्दन उपाध्याय, बृजनाथ सिंह, प्रवीण सिंह, अमित पांडेय सहित अन्य लोगों ने भी पुष्पार्चन कर उनके सामाजिक, शैक्षिक और मानवीय योगदान को स्मरण किया। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने के संकल्प के साथ हुआ।

बीट के दरोगा व पुलिसकर्मियों पर समय से गश्त को लेकर सख्ती, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ठंड और घने कोहरे को देखते हुए शुक्रवार को कोपागंज थानाध्यक्ष रविंद्रनाथ राय ने थाने में तैनात समस्त दरोगाओं एवं पुलिसकर्मियों के साथ बैठक कर क्षेत्र में नियमित और समयबद्ध गश्त के निर्देश दिए। उन्होंने साफ शब्दों में चेताया कि यदि गश्त के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही पाई गई तो संबंधित दरोगा अथवा पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

थानाध्यक्ष ने कहा कि दिन हो या रात, सभी पुलिसकर्मी अपने-अपने बीट क्षेत्र में पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ गश्त करें। बढ़ती ठंड और कोहरे के कारण आपराधिक घटनाओं की आशंका रहती है, ऐसे में गश्त में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ड्यूटी से गायब मिलने या गश्त में लापरवाही बरतने वालों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि गश्त के दौरान यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो उससे कड़ाई से पूछताछ की जाए। पूछताछ में किसी प्रकार की गड़बड़ी सामने आने पर पूरी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड में जीएम एकेडमी का शानदार प्रदर्शन, 13 गोल्ड व 16 सिल्वर मेडल से बढ़ाया गौरव

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। हिंदी ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड 2025 में जी एम एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सलेमपुर का प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस बेहतरीन प्रदर्शन पर पूरे विद्यालय परिवार को गर्व है।

उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड में 30 से अधिक देशों के छात्र एवं 8000 से अधिक विद्यालयों ने सहभागिता की। इस ओलंपियाड को विदेश मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय तथा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का अनुमोदन प्राप्त है। प्रतियोगिता के प्रथम चरण में जी एम एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने भाग लेते हुए कुल 13 स्वर्ण, 16 रजत एवं 8 कांस्य पदक अर्जित कर विद्यालय की गरिमा बढ़ाई।

स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में नाव्या श्रीवास्तव (कक्षा 1), जीवा सिंह, अन्या यादव, वैदिश रौनियार, श्रीव पांडेय (कक्षा 2), प्रगति कुशवाहा (कक्षा 3), स्तुति (कक्षा 4), अक्षत तिवारी (कक्षा 5), अश्वनी (कक्षा 6), हिमांशु सिंह (कक्षा 7), खुशबू यादव (कक्षा 8), कृति गुप्ता (कक्षा 9) तथा सलोनी चौहान (कक्षा 10) शामिल हैं। वहीं रजत पदक प्राप्त करने वालों में किंजल, अनन्या, समृद्धि, अभिनव, सौरभ, शिवांग, शाश्वत, सुफियान, सिवांश, अफ्सीन, उत्सव, शौर्य मणि, अनिका, यश, दिव्यांशी एवं आकाश शामिल हैं, जबकि कई विद्यार्थियों ने कांस्य पदक भी अपने नाम किए।

प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने सभी छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की और द्वितीय चरण में और बेहतर परिणाम के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। उन्होंने समस्त हिंदी अध्यापक-अध्यापिकाओं के सहयोग की भी सराहना की।

हिंदी ओलंपियाड के समन्वयक ज्ञानेंद्र मिश्र ने विद्यार्थियों को ओलंपियाड से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इस अवसर पर सच्चिदानंद पांडेय, धर्मेंद्र मिश्र, सीमा पांडेय, दिलीप कुमार सिंह, श्वेता राज, मुन्ना चौहान, प्रमोद कुमार सहित अन्य शिक्षकों की भूमिका भी सराहनीय रही।

उन्नाव से उत्तराखंड तक भाजपा का महिला-विरोधी चेहरा उजागर: आलोक कुमार दूबे

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने कहा कि उन्नाव कांड में देश भाजपा का असली चाल-चरित्र-चेहरा पहले ही देख चुका है और अब उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण मंत्री के पति द्वारा बिहार की बेटियों की “कीमत लगाने” जैसा बयान उसी मानसिकता की अगली कड़ी है। उन्होंने इसे शर्मनाक बताते हुए कहा कि ये घटनाएं अलग-अलग नहीं, बल्कि महिलाओं के प्रति भाजपा की सड़ी हुई सोच को उजागर करती हैं।
दूबे ने कड़े शब्दों में कहा, “कहीं भाजपा के मुख्यमंत्री महिला का हिजाब खींचते हैं, कहीं भाजपा नेता बेटियों की कीमत लगाते हैं। ऐसी मानसिकता वाली पार्टी का सत्ता में होना शर्मनाक है।”
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की संस्कृति में महिलाओं को सम्मान नहीं, बल्कि वस्तु की तरह देखा जाता है।
महिलाओं से अपील करते हुए आलोक कुमार दूबे ने कहा कि वे किसी भी नेता या पार्टी के दबाव में न आएं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा से बड़ा कोई दबाव नहीं हो सकता।
उन्होंने दो टूक कहा कि कांग्रेस पार्टी हर महिला के साथ खड़ी है और महिलाओं पर गंदी नजर रखने वालों तथा दोहरे चरित्र वाले नेताओं को बख्शा नहीं जाएगा।
अंत में चेतावनी देते हुए आलोक कुमार दूबे ने कहा कि यदि महिलाओं के सम्मान पर हमला हुआ तो कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। सड़क से सदन तक करारा विरोध होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा आम जनता, खासकर महिलाओं की ताकत को नहीं समझती और यही उसकी सबसे बड़ी भूल है।

संत कबीर नगर में जानिए किस क्षेत्र में कौन सा दिन रहेगा बाजार बंद, डीएम का बड़ा आदेश

साप्ताहिक बंदी तय, जिलाधिकारी का आदेश लागू


संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)।जनपद संत कबीर नगर में वर्ष 2026 के लिए दुकानों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों की साप्ताहिक बंदी को लेकर जिला प्रशासन ने स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने उत्तर प्रदेश दुकान एवं वाणिज्यिक अधिष्ठान अधिनियम 1962 की धारा 8(2) एवं नियमावली 1963 के नियम-6 के अंतर्गत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए यह आदेश लागू किया है। इसका उद्देश्य श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा, कार्य-जीवन संतुलन और सुव्यवस्थित व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है।

ये भी पढ़ें – गलन भरी ठंड से कांपे लोग, अलाव बना राहत का सहारा

जारी आदेश के अनुसार, टाउन एरिया हरिहरपुर, नोटिफाइड एरिया मगहर तथा नगर पालिका क्षेत्र खलीलाबाद में (स्टेशनरी दुकानों को छोड़कर) हर शुक्रवार साप्ताहिक बंदी रहेगी। वहीं टाउन एरिया मेहदावल में (स्टेशनरी दुकानों को छोड़कर) हर सोमवार को दुकानें बंद रहेंगी। इसके अतिरिक्त, खलीलाबाद, हरिहरपुर, मगहर और मेहदावल क्षेत्रों में संचालित सभी ऑटोमोबाइल एजेंसियां, उनसे जुड़ी कार्यशालाएं तथा नाई/केश-प्रसाधन की दुकानें प्रत्येक शनिवार को बंद रहेंगी।
जबकि इन्हीं क्षेत्रों की समस्त स्टेशनरी दुकानें, सहारा इंडिया की उपभोक्ता शाखाएं तथा गांधी आश्रम मगहर के विक्रय केंद्र की साप्ताहिक बंदी रविवार को घोषित की गई है।

ये भी पढ़ें – बी०एस०एस० परशुराम सेना में मनोज पाण्डेय को बड़ी जिम्मेदारी, गोरखपुर प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष बने

प्रशासन ने सभी व्यापारियों और प्रतिष्ठान संचालकों से अपील की है कि वे आदेश का कड़ाई से पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने पर अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा सकती है। यह निर्णय न केवल कर्मचारियों के हित में है, बल्कि स्थानीय व्यापार व्यवस्था को अधिक संगठित और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

भूमि खरीद-बिक्री पर राहत, देवरिया में नहीं बढ़ीं न्यूनतम दरें

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा) जनपद देवरिया में भूमि एवं अन्य अचल सम्पत्तियों की खरीद-बिक्री करने वालों के लिए महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने स्पष्ट किया है कि जनपद में भू-सम्पत्तियों की न्यूनतम मूल्य दरें (सर्किल रेट) फिलहाल यथावत रहेंगी। पुनरीक्षण प्रक्रिया के बाद यह निर्णय लिया गया है कि वर्तमान में लागू दरों में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें – ईरान में खामेनेई विरोधी प्रदर्शन तेज, सात लोगों की मौत; जानिए बवाल की असली वजह

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश स्टाम्प (सम्पत्ति का मूल्यांकन) नियमावली, 1997 तथा द्वितीय संशोधन नियमावली, 2013 के अंतर्गत नियम-4 (1) के तहत न्यूनतम मूल्य दर सूची के पुनरीक्षण की कार्यवाही पूरी की गई। इस दौरान जनसामान्य से प्राप्त आपत्तियों और सुझावों का गहन परीक्षण किया गया।
इस विषय पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), सहायक महानिरीक्षक निबंधन, तथा उप जिलाधिकारी एवं उप निबंधक सदर, सलेमपुर, रुद्रपुर, बरहज और भाटपाररानी के साथ विस्तृत बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में भूमि एवं अन्य सम्पत्तियों के वास्तविक क्रय-विक्रय मूल्य, बाजार की स्थिति और पंजीकरण आंकड़ों का विश्लेषण किया गया।

ये भी पढ़ें – गलन भरी ठंड से कांपे लोग, अलाव बना राहत का सहारा

परीक्षण के दौरान यह तथ्य सामने आया कि वर्तमान में जनपद में प्रचलित भूमि दरें पहले से लागू न्यूनतम मूल्य दर सूची के अनुरूप ही हैं। इसके आधार पर समिति ने संस्तुति दी कि दरों में किसी प्रकार की वृद्धि या कमी की आवश्यकता नहीं है।
फलस्वरूप 30 अगस्त 2024 से प्रभावी मूल्यांकन सूची में निर्धारित सभी दरें अब 1 जनवरी 2026 से भी यथावत लागू रहेंगी। इससे आम नागरिकों, रियल एस्टेट कारोबारियों और निवेशकों को स्पष्टता मिलेगी और पंजीकरण प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहेगी।

शीतलहर में भी नहीं रुकेगी सरकारी योजनाओं की रफ्तार

शीतलहर के कारण 2 से 14 जनवरी तक आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश, सेवाएं रहेंगी जारी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद मऊ में कड़ाके की ठंड और लगातार गिरते तापमान को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। शीतलहर के प्रकोप से छोटे बच्चों के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 2 जनवरी 2026 से 14 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है। यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार सिंह द्वारा दी गई।

ये भी पढ़ें – भीषण ठंड व शीतलहर के चलते गोरखपुर में कक्षा 1 से 10 तक के विद्यालयों में 2 व 3 जनवरी को अवकाश

उन्होंने स्पष्ट किया कि अवकाश अवधि के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों की नियमित उपस्थिति स्थगित रहेगी, लेकिन आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिकाएं अपने विभागीय दायित्वों का पूर्ण रूप से निर्वहन करती रहेंगी। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की निरंतरता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक सेवाएं पूर्व की भांति संचालित होंगी।

ये भी पढ़ें – ईरान में खामेनेई विरोधी प्रदर्शन तेज, सात लोगों की मौत; जानिए बवाल की असली वजह

अवकाश के दौरान लाभार्थियों को अनुपूरक पोषण आहार का वितरण, बच्चों का वजन मापन, गृह भ्रमण, पोषण ट्रैकर पर डाटा फीडिंग तथा निर्धारित कैलेंडर के अनुसार सामुदायिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही वीएचएसएनडी सत्रों का संचालन तथा आरबीएसके टीम द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण और संदर्भन कार्य भी नियमित रूप से जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें – गलन भरी ठंड से कांपे लोग, अलाव बना राहत का सहारा

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि अवकाश अवधि में कोई भी आंगनबाड़ी कार्यकत्री या सहायिका सक्षम अधिकारी से अनुमति लिए बिना केंद्र अथवा मुख्यालय नहीं छोड़ेगी। संबंधित सुपरवाइजर और अधिकारियों को सभी गतिविधियों की सतत निगरानी के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी लाभार्थी को योजनाओं के लाभ से वंचित न होना पड़े।
यह निर्णय शीतलहर के दौरान बच्चों की सुरक्षा के साथ-साथ पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतरता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

वक्फ संपत्तियों के ऑनलाइन पंजीकरण को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण और उनके समुचित प्रबंधन की दिशा में सरकार द्वारा संचालित उम्मीद केंद्रीय पोर्टल–2025 से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आई है। पोर्टल पर वक्फ संपत्तियों का विवरण अपलोड करने की अंतिम तिथि को एक बार फिर बढ़ा दिया गया है, जिससे प्रदेशभर के मुतवल्लियों को बड़ी राहत मिली है।

ये भी पढ़ें – डिग्री नहीं, स्किल्स बनेंगी करियर की पहचान: 3 से 12 महीने के शॉर्ट टर्म कोर्स से पाएं हाई पैकेज जॉब

सहायक सर्वे कमिश्नर वक्फ एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पाण्डेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड, लखनऊ के मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा यह सूचना प्राप्त हुई है। यह निर्णय माननीय उत्तर प्रदेश वक्फ न्यायाधिकरण, लखनऊ के आदेश दिनांक 10 दिसंबर 2025 के अनुपालन में लिया गया है।
न्यायाधिकरण के निर्देशों के तहत उम्मीद केंद्रीय पोर्टल–2025 पर पंजीकृत वक्फ संपत्तियों का विवरण अपलोड करने की अवधि को पुनः छह माह के लिए विस्तारित किया गया है। अब संबंधित मुतवल्ली 15 फरवरी 2026 तक वक्फ संपत्तियों का पूरा विवरण ऑनलाइन अपलोड कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें – भीषण ठंड व शीतलहर के चलते गोरखपुर में कक्षा 1 से 10 तक के विद्यालयों में 2 व 3 जनवरी को अवकाश

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने जनपद देवरिया सहित प्रदेश के सभी जिलों में स्थित वक्फ संपत्तियों के मुतवल्लियों से अपील की है कि जिन संपत्तियों का पंजीकरण या विवरण अपलोड पहले चरण में किसी कारणवश शेष रह गया था, वे इस अवसर का लाभ उठाएं और निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रक्रिया को अनिवार्य रूप से पूरा करें।
उन्होंने स्पष्ट किया कि पोर्टल पर सही और पूर्ण जानकारी अपलोड होने से वक्फ संपत्तियों की पारदर्शिता, सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित होगा। साथ ही, भविष्य में किसी भी प्रकार के कानूनी या प्रशासनिक विवाद से बचाव में भी यह प्रक्रिया सहायक सिद्ध होगी।

ये भी पढ़ें – ईरान में खामेनेई विरोधी प्रदर्शन तेज, सात लोगों की मौत; जानिए बवाल की असली वजह

प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि निर्धारित तिथि के बाद पुनः समय-सीमा बढ़ाने पर कोई निर्णय नहीं लिया जाएगा, ऐसे में मुतवल्लियों को समय रहते कार्रवाई करने की आवश्यकता है।

मझौलीराज दोहरा हत्याकांड: न्याय के लिए पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हुए डॉ.शलभ मणि

देवरिया में पशु तस्करी से जुड़ा हत्याकांड, प्रशासन पर बढ़ा दबाव

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जनपद के सलेमपुर क्षेत्र अंतर्गत मझौलीराज में हुए दोहरे हत्याकांड ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पशु तस्करों द्वारा वाहन से कुचलकर दो युवकों की निर्मम हत्या के मामले में जनप्रतिनिधियों की सक्रियता बढ़ गई है। इसी कड़ी में देवरिया सदर से विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी बुधवार को मझौलीराज पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया।

ये भी पढ़ें – स्वामीनाथन पर महाभियोग की कोशिश: लोकतांत्रिक संस्थाओं के लिए खतरनाक संकेत

विधायक ने चौबे टोला निवासी मृतक सौरभ चतुर्वेदी और आशुतोष पांडेय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने परिजनों से संवाद करते हुए कहा कि यह घटना केवल दो परिवारों की नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए पीड़ा और आक्रोश का विषय है। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़ें – नशे का कारोबार, युवा पीढ़ी शिकार— समाज, प्रशासन और परिवार सभी के लिए गंभीर चेतावनी

गौरतलब है कि 10 दिसंबर को भगड़ा भवानी के पास पशु तस्करों ने भागने के दौरान अपने वाहन से दो युवकों को कुचल दिया था। इस घटना में 22 वर्षीय सौरभ चतुर्वेदी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 30 वर्षीय आशुतोष पांडेय ने लखनऊ स्थित केजीएमयू में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों युवक मझौलीराज के चौबे टोला के निवासी थे।

ये भी पढ़ें – वरवां राजा में चक मार्ग विवाद बरकरार, पैमाइश के बाद भी नहीं निकला हल

घटना के बाद पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठे। लापरवाही के आरोप में मझौलीराज चौकी प्रभारी को निलंबित किया गया। मुख्य आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गईं, हालांकि अभी तक वे गिरफ्त से बाहर बताए जा रहे हैं। इस स्थिति को लेकर क्षेत्र में रोष व्याप्त है।

ये भी पढ़ें – योगी सरकार में गांव का सिपाही ग्राम रोजगार सेवक भूखा, नहीं मिला मानदेय-ब्रह्मानंद

विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि वे लगातार शासन और प्रशासन के संपर्क में हैं और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कराई जाएगी। उन्होंने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन भी दिया। उनके दौरे से परिवारों को संबल मिला है और क्षेत्रवासियों को उम्मीद जगी है कि जल्द ही इस जघन्य अपराध में निर्णायक कार्रवाई होगी।