Tuesday, June 23, 2026
Home Blog Page 293

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर: गोरखपुर में 5 लोगों को रौंदा, चालक समेत 2 की मौत, नशे में गाड़ी चलाने का आरोप

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर के एम्स थाना क्षेत्र अंतर्गत सिक्टौर के पास रामपुर चौराहे पर देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कॉर्पियो वाहन ने सड़क किनारे खड़े व टहल रहे 5 से 6 लोगों को कुचल दिया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

मृतकों में एक राहगीर और स्कॉर्पियो का चालक शामिल है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार से पूरा चौराहा गूंज उठा।

गुमटी से टकराकर लोगों को कुचलती चली गई स्कॉर्पियो

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रामपुर चौराहे के पास एक दुकान के सामने कुछ लोग खड़े थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो पहले सड़क किनारे बनी गुमटी से टकराई और फिर नियंत्रण खोते हुए आसपास खड़े लोगों को रौंदती चली गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई लोग दूर जा गिरे।

चार घायलों की हालत गंभीर

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, चार घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें – सुबह-सुबह पुलिस की मौजूदगी से अपराधियों में हड़कंप, देवरिया में चला विशेष चेकिंग अभियान

शराब के नशे में गाड़ी चलाने की आशंका

हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने स्कॉर्पियो में सवार एक युवक को पकड़कर पिटाई कर दी और उसे एक कमरे में बंद कर दिया। बताया गया कि वाहन में दो लोग सवार थे। स्कॉर्पियो से शराब की बोतलें और गिलास बरामद होने के बाद यह आशंका जताई जा रही है कि चालक शराब के नशे में तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था।

भीड़ ने वाहन में की तोड़फोड़

घटना की सूचना मिलते ही एम्स थाने की पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। गुस्साई भीड़ ने स्कॉर्पियो में तोड़फोड़ कर उसे सड़क पर पलट दिया। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित कर लोगों को शांत कराया।

ये भी पढ़ें – बुनियादी सुविधाओं को तरस रहा ग्राम पंचायत किशोर चेतन, समस्याओं का अंबार

पुलिस जांच में जुटी

सीओ कैंट योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। घायलों का इलाज चल रहा है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सुबह-सुबह पुलिस की मौजूदगी से अपराधियों में हड़कंप, देवरिया में चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मॉर्निंग वॉकर चेकिंग अभियान के तहत जनपद पुलिस ने बुधवार सुबह सुरक्षा और सामुदायिक विश्वास को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की। पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन के निर्देशन में 07 जनवरी 2026 को प्रातः 5 बजे से 8 बजे तक जिलेभर में यह विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें सभी थाना प्रभारी एवं थानाध्यक्ष सक्रिय रूप से शामिल रहे।

अभियान का उद्देश्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं था, बल्कि सुबह टहलने निकलने वाले नागरिकों से सीधा संवाद कर मित्र पुलिसिंग की भावना को और सशक्त करना भी रहा। पुलिस अधिकारियों ने मॉर्निंग वॉक कर रहे नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और सुरक्षा को लेकर भरोसा दिलाया।

देवरिया मॉर्निंग वॉकर चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर कड़ी नजर रखते हुए व्यापक चेकिंग की। इस क्रम में चोरी की संदिग्ध गाड़ियों की जांच, तीन सवारी चलने वाले दोपहिया वाहनों पर कार्रवाई, मॉडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों का चालान, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के मामलों में दंडात्मक कार्रवाई की गई। साथ ही अवैध असलहा एवं मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए भी सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

ये भी पढ़ें – बुनियादी सुविधाओं को तरस रहा ग्राम पंचायत किशोर चेतन, समस्याओं का अंबार

जनपद के कुल 19 प्रमुख स्थानों पर चलाए गए इस अभियान में 343 व्यक्तियों और 199 वाहनों की जांच की गई। आमजन ने पुलिस की इस सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियानों से अपराध पर नियंत्रण के साथ-साथ सुरक्षा का एहसास भी बढ़ता है।

जनपदीय पुलिस ने स्पष्ट किया कि देवरिया मॉर्निंग वॉकर चेकिंग अभियान जैसे प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा सके।

ये भी पढ़ें – कार्यकाल खत्म होने से पहले बड़ा एक्शन: बलिया की 940 ग्राम पंचायतों की संपत्तियों का सख्त सत्यापन, लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई तय

बुनियादी सुविधाओं को तरस रहा ग्राम पंचायत किशोर चेतन, समस्याओं का अंबार

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नवानगर ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत किशोर चेतन आज भी बुनियादी सुविधाओं के गंभीर अभाव से जूझ रहा है। विकास के दावों के बीच गांव की जमीनी हकीकत इन दावों की पोल खोलती नजर आती है। जल निकासी, अतिक्रमण, सार्वजनिक शौचालय, शवदाह स्थल, कचरा प्रबंधन, पोखरों की बदहाल स्थिति और खेल सुविधाओं की दुर्दशा जैसी समस्याओं ने ग्रामीणों का जीवन कठिन बना दिया है। करीब 3542 मतदाताओं वाले इस गांव के लोग अब जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

सार्वजनिक शौचालय और जल निकासी बनी बड़ी समस्या

गांव में बने सार्वजनिक शौचालय अधिकांश समय बंद रहते हैं, जिससे महिलाओं, बुजुर्गों और राहगीरों को भारी परेशानी होती है। खुले में शौच की मजबूरी स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों पर भी सवाल खड़े करती है। वहीं प्राथमिक विद्यालय परिसर में जल निकासी की गंभीर समस्या बनी हुई है। बरसात के दिनों में जलभराव के कारण स्कूल और आसपास का इलाका प्रभावित होता है, जिससे बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ता है।

पोखरों पर अतिक्रमण से बढ़ा जलभराव

ग्रामीणों के अनुसार गांव के पोखरों पर अवैध कब्जा और मिट्टी भराई के कारण जलसंचयन क्षमता घट गई है। नतीजतन बरसात में गांव तालाब में तब्दील हो जाता है और कई मोहल्लों में सड़कों पर पानी भर जाता है। यदि पोखरों को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए तो जलभराव की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है।

मिनी स्टेडियम पर कब्जा, खेल गतिविधियां ठप

पंचायत स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने के लिए बनाए गए मिनी स्टेडियम की हालत भी चिंताजनक है। रख-रखाव के अभाव और गिट्टी-बालू डालकर किए गए अवैध कब्जों से खेल पूरी तरह बंद हो चुका है। कभी गांव की पहचान रहा यह मैदान आज वीरान पड़ा है, जिससे युवा खेल से दूर होकर मोबाइल की ओर बढ़ रहे हैं।

स्वास्थ्य, कचरा निस्तारण और शवदाह मार्ग की दुश्वारियां

गांव में कचरा निस्तारण की नियमित व्यवस्था नहीं है, जिससे गंदगी और दुर्गंध फैल रही है और बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। इसके अलावा शवदाह गृह तक उपयुक्त रास्ते का अभाव एक गंभीर मानवीय समस्या बन गया है। अंतिम संस्कार के दौरान ग्रामीणों को भारी असुविधा झेलनी पड़ती है।

आंशिक कार्य, लेकिन रख-रखाव का अभाव

गलियों-नालियों की मरम्मत, मंदिरों के आसपास डमरू ईंट बिछाने और खेल मैदान की प्रस्तावित गैलरी व जिम जैसे कुछ कार्य जरूर हुए हैं, लेकिन रख-रखाव के अभाव में वे भी उपेक्षित नजर आते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि योजनाएं शुरू तो होती हैं, पर स्थायी समाधान और संरक्षण नहीं हो पाता।

ये भी पढ़ें – कार्यकाल खत्म होने से पहले बड़ा एक्शन: बलिया की 940 ग्राम पंचायतों की संपत्तियों का सख्त सत्यापन, लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई तय

ग्रामीणों की आवाज़

ईश्वर देव पासवान: “बरसात में पूरा गांव तालाब बन जाता है। नालियां जाम हैं और पोखरों पर कब्जा है।”

हरिभगवान चौबे: “शवदाह गृह तक रास्ता नहीं है, अंतिम संस्कार में भारी दिक्कत होती है।”

शिवजी राय: “मिनी स्टेडियम पर कब्जा है, खेल बंद हो गए हैं।”

संजय यादव: “सार्वजनिक शौचालय हमेशा बंद रहता है।”

शिवाजी राय: “पोखरों से अतिक्रमण हटे तो जलसंकट कम होगा।”

छांगुर चौबे: “अवैध कब्जों से रास्ते सिकुड़ गए हैं।”

भीम राजभर: “कचरा निस्तारण नहीं, बीमारियों का डर है।”

कृष्णा राजभर: “विकास चुनिंदा इलाकों तक सीमित है।”

शिवदास राय: “सौंदर्यीकरण हुआ, लेकिन बुनियादी जरूरतें अधूरी हैं।”

कृष्णा यादव: “स्टेडियम से कब्जा हटे तो युवाओं को दिशा मिलेगी।”

ग्रामीणों का कहना है कि अतिक्रमण हटाना, जल निकासी सुधारना, शौचालय चालू करना, कचरा प्रबंधन लागू करना और खेल मैदान को मुक्त कराना यदि प्राथमिकता बने, तो ग्राम पंचायत किशोर चेतन की तस्वीर बदल सकती है। अब देखना यह है कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि इन जमीनी समस्याओं पर कब और कितना ठोस कदम उठाते हैं।

ये भी पढ़ें – औद्योगिक जमीन कांड के अभियुक्त अमिताभ ठाकुर को हार्ट अटैक की आशंका, इलाज जारी

कार्यकाल खत्म होने से पहले बड़ा एक्शन: बलिया की 940 ग्राम पंचायतों की संपत्तियों का सख्त सत्यापन, लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई तय

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। कार्यकाल समाप्ति से पहले बलिया जिले की सभी 17 विकास खंडों की 940 ग्राम पंचायतों में सरकारी चल संपत्तियों का व्यापक और कठोर सत्यापन अभियान शुरू कर दिया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर इस प्रक्रिया को शीर्ष प्राथमिकता में रखा गया है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अब सरकारी सामान के गायब होने, रिकॉर्ड से बाहर पाए जाने या क्षतिग्रस्त स्थिति में मिलने पर संबंधित पंचायत पदाधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई तय है।

इस अभियान का उद्देश्य पंचायत स्तर पर पारदर्शिता, जवाबदेही और सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। निर्देशों के अनुसार, प्रत्येक ग्राम पंचायत में उपलब्ध सभी चल परिसंपत्तियों का भौतिक सत्यापन अनिवार्य होगा। सत्यापन सूची में 19 प्रकार की सामग्री शामिल हैं-

आलमारी, मेज, कुर्सी-बेंच, कंप्यूटर, यूपीएस, प्रिंटर, सीपीयू, सीसीटीवी कैमरा, डस्टबिन, कैमरा, दरी, बाल्टी, गग, पंखा, कूलर, एसी, पुस्तकें और ठेला आदि।

प्रत्येक वस्तु की वास्तविक संख्या, वर्तमान स्थिति, उपयोग और सुरक्षित भंडारण स्थल का विवरण ग्राम पंचायत सचिव द्वारा निर्धारित प्रारूप में दर्ज कर ब्लॉक कार्यालय में जमा करना होगा। सभी ग्राम पंचायत सचिवों को बिना विलंब सत्यापन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
कार्यकाल समाप्त होने के बाद यदि कमी, गड़बड़ी या सामग्री के गायब होने का मामला सामने आता है तो सीधी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों पर तय होगी। लापरवाही मिलने पर निलंबन, वसूली और अन्य प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें – यूपी बोर्ड परीक्षा में जूते–मोजे की छूट के बीच ‘केंद्र बम’ फूटा,

नवानगर के खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार बिंद ने स्पष्ट कहा,
“सरकारी चल संपत्तियों का सत्यापन किसी भी स्थिति में अधूरा या लापरवाहीपूर्ण नहीं होना चाहिए। सभी पंचायतों में सख्ती से जांच कराई जा रही है। जिम्मेदारी से पीछे हटने वालों पर कार्रवाई सुनिश्चित होगी।”

प्रशासनिक हलकों में इसे आगामी चुनाव/कार्यकाल समाप्ति से पहले पारदर्शिता और जवाबदेही मजबूत करने वाला ठोस कदम माना जा रहा है। पूर्व में पंचायतों में सरकारी सामग्री के गायब होने, निजी उपयोग, रिकॉर्ड से बाहर रखने या खराब स्थिति की शिकायतें सामने आती रही हैं। यह सत्यापन न केवल रिकॉर्ड दुरुस्त करेगा, बल्कि सरकारी संसाधनों के सही उपयोग और रखरखाव को भी सुनिश्चित करेगा।

जिलेभर में चल रहे इस अभियान से ग्राम पंचायतों में जवाबदेही की संस्कृति मजबूत होने और विकास कार्यों की गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें – औद्योगिक जमीन कांड के अभियुक्त अमिताभ ठाकुर को हार्ट अटैक की आशंका, इलाज जारी

औद्योगिक जमीन कांड के अभियुक्त अमिताभ ठाकुर को हार्ट अटैक की आशंका, इलाज जारी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।चर्चित औद्योगिक जमीन कांड में अभियुक्त अमिताभ ठाकुर की तबीयत मंगलवार देर रात अचानक बिगड़ गई। जेल में बंद अमिताभ ठाकुर को सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद तत्काल जेल प्रशासन की ओर से देवरिया मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उनकी हालत को गंभीर बताते हुए देर रात लगभग दो बजे उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।


सूत्रों के अनुसार, देवरिया मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर अमिताभ ठाकुर को लगातार सीने में दर्द, बेचैनी और पसीना आने की शिकायत थी। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच में हृदय संबंधी समस्या की आशंका जताई। हालात को देखते हुए बिना समय गंवाए उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां हृदय रोग विशेषज्ञों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।

ये भी पढ़ें – Railway Group D Recruitment 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए 22 हजार पदों पर बंपर भर्ती, 21 जनवरी से आवेदन शुरू

गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने भी प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक की संभावना से इनकार नहीं किया है। हालांकि, विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल अमिताभ ठाकुर को निगरानी में रखा गया है और आवश्यक मेडिकल टेस्ट किए जा रहे हैं। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन चिकित्सक लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
इस घटना के बाद जेल प्रशासन और जिला प्रशासन में भी हलचल तेज हो गई है। वरिष्ठ अधिकारी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। जेल प्रशासन का कहना है कि बंदी की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही नियमानुसार तत्काल मेडिकल सहायता उपलब्ध कराई गई और किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती गई।
उल्लेखनीय है कि अमिताभ ठाकुर का नाम देवरिया के चर्चित औद्योगिक जमीन कांड में प्रमुख रूप से सामने आया था, जिसे लेकर मामला पहले से ही सुर्खियों में है। ऐसे में उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आते ही यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। परिजनों और समर्थकों में भी चिंता का माहौल है और वे लगातार स्वास्थ्य अपडेट लेने में जुटे हैं।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, डॉक्टरों की सलाह के आधार पर आगे की चिकित्सकीय प्रक्रिया तय की जाएगी। यदि जरूरत पड़ी तो उन्हें उच्च चिकित्सा संस्थान में भी रेफर किया जा सकता है। फिलहाल सबकी नजर अमिताभ ठाकुर की सेहत पर टिकी हुई है और आने वाले घंटों को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यूपी बोर्ड परीक्षा में जूते–मोजे की छूट के बीच ‘केंद्र बम’ फूटा,

सिकंदरपुर के 15 केंद्रों पर ठूंसे गए 13,932 परीक्षार्थी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। यूपी बोर्ड परीक्षा–2026 की उलटी गिनती शुरू होते ही सिकंदरपुर तहसील में केंद्र निर्धारण को लेकर बड़ा बवाल खड़ा हो गया है। 18 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षा से पहले जारी अंतिम केंद्र सूची ने शासन–प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यूपी बोर्ड की वेबसाइट के मुताबिक सिकंदरपुर क्षेत्र में महज 15 परीक्षा केंद्रों पर 13,932 परीक्षार्थियों को बैठाने की व्यवस्था की गई है। इनमें हाईस्कूल के 6,442 और इंटरमीडिएट के 7,490 छात्र–छात्राएं शामिल हैं।

सीमित केंद्रों में इतनी बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों का आवंटन शिक्षा जगत और अभिभावकों के लिए चिंता का विषय बन गया है। जानकारों का कहना है कि कई केंद्रों की धारण क्षमता पहले से तय है, इसके बावजूद इस बार अधिकांश केंद्रों पर क्षमता से कहीं अधिक छात्रों को ठूंस दिया गया है। इससे बैठने की व्यवस्था, कक्ष नियंत्रण, निगरानी और अनुशासन बनाए रखना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकता है। भीड़ बढ़ने की स्थिति में नकल रोकने की बोर्ड की मंशा पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

जूते–मोजे की छूट, लेकिन जांच सख्त

इसी बीच यूपी बोर्ड ने परीक्षार्थियों को बड़ी राहत देते हुए जूते–मोजे पहनकर परीक्षा देने की अनुमति दे दी है। अब परीक्षा कक्ष के बाहर जूते–मोजे उतरवाने की बाध्यता नहीं होगी, जिससे ठंड के मौसम में छात्रों को सुविधा मिलेगी और केंद्रों पर अव्यवस्था भी कम होगी। हालांकि बोर्ड ने साफ कर दिया है कि नकल पर किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

ये भी पढ़ें – महान व्यक्तित्व जिन्होंने साहित्य, राजनीति और सिनेमा को अमर विरासत दी

निर्देशों के अनुसार:

• प्रवेश द्वार पर सघन तलाशी अनिवार्य होगी

• केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट को छोड़कर किसी को मोबाइल/इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं

• शौचालयों की सफाई, प्रकाश, पेयजल और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करना केंद्र व्यवस्थापकों की जिम्मेदारी

• लापरवाही पर सख्त कार्रवाई होगी

प्रशासन का दावा—तैयारियां पूरी

जिला विद्यालय निरीक्षक बलिया देवेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि सभी प्रधानाचार्यों को केंद्र तैयारियों के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता और अनुशासन से कोई समझौता नहीं होगा, साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी परीक्षार्थी को अनावश्यक परेशानी न हो।
अब बड़ा सवाल यह है कि सीमित केंद्रों में भारी भीड़ के बीच 18 फरवरी से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा कितनी सुचारु रूप से संचालित हो पाएगी। प्रशासन की तैयारियों की असली परीक्षा परीक्षा शुरू होने के साथ ही होगी।

ये भी पढ़ें – नारी की उड़ान—नए भारत की सबसे मजबूत पहचान

नारी की उड़ान—नए भारत की सबसे मजबूत पहचान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आज का भारत एक ऐसे ऐतिहासिक दौर से गुजर रहा है, जहां नारी की पहचान केवल घर की चारदीवारी तक सीमित नहीं रही। शिक्षा, विज्ञान, खेल, राजनीति, प्रशासन, सेना और उद्योग—हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी प्रतिभा, साहस और नेतृत्व क्षमता से नए भारत की सशक्त तस्वीर गढ़ रही हैं। नारी की यह उड़ान केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना और राष्ट्रीय प्रगति का सशक्त संकेत है।

कभी अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाली नारी आज निर्णय लेने की भूमिका में है। गांव की पंचायत से लेकर संसद तक, कक्षा से लेकर अंतरिक्ष तक महिलाओं की भागीदारी निरंतर बढ़ रही है। यह परिवर्तन केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं, बल्कि समाज की सोच में आए व्यापक बदलाव को दर्शाता है। नया भारत अब सहानुभूति नहीं, सहभागिता और सम्मान की संस्कृति को आगे बढ़ा रहा है।

सरकारी पहल और सामाजिक जागरूकता से सशक्तिकरण

नारी सशक्तिकरण को गति देने में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, स्वयं सहायता समूह, महिला उद्यमिता और कौशल विकास योजनाओं की अहम भूमिका रही है। इन पहलों ने महिलाओं को शिक्षा, आर्थिक आत्मनिर्भरता और रोजगार सृजन की दिशा में आगे बढ़ाया है। ग्रामीण भारत में महिलाएं स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा और आजीविका कार्यक्रमों की धुरी बन चुकी हैं—यह जमीनी स्तर पर सामाजिक क्रांति का प्रमाण है।

ये भी पढ़ें – महान व्यक्तित्व जिन्होंने साहित्य, राजनीति और सिनेमा को अमर विरासत दी

खेल, विज्ञान और सुरक्षा बलों में बेटियों का परचम

खेल के मैदान में बेटियों ने देश का मान बढ़ाया है, तो विज्ञान और तकनीक में महिलाओं ने अपनी बौद्धिक क्षमता का लोहा मनवाया है। अंतरिक्ष, अनुसंधान प्रयोगशालाओं और स्टार्टअप इकोसिस्टम में महिलाओं की बढ़ती मौजूदगी यह सिद्ध करती है कि प्रतिभा का कोई लिंग नहीं होता। सेना और पुलिस जैसी चुनौतीपूर्ण सेवाओं में महिलाओं की भागीदारी ने साहस, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की नई मिसालें कायम की हैं।

चुनौतियां और समाधान

यह सच है कि सामाजिक रूढ़ियां, लैंगिक असमानता और सुरक्षा से जुड़े मुद्दे अब भी चुनौती बने हुए हैं। लेकिन कानूनों में सख्ती, शिक्षा का विस्तार और बदलती सामाजिक मानसिकता यह संकेत दे रही है कि नारी की प्रगति को अब रोका नहीं जा सकता। आज की नारी सवाल भी करती है और समाधान भी खोजती है।

ये भी पढ़ें – आज किन 3 राशियों पर बरसेगा अचानक धन लाभ

महान व्यक्तित्व जिन्होंने साहित्य, राजनीति और सिनेमा को अमर विरासत दी

इतिहास केवल तिथियों का संग्रह नहीं होता, बल्कि उन महान व्यक्तित्वों की स्मृतियों का दस्तावेज़ होता है, जिन्होंने अपने कर्म, विचार और योगदान से समाज, देश और दुनिया को दिशा दी। 7 जनवरी ऐसी ही एक महत्वपूर्ण तिथि है, जब साहित्य, राजनीति और सिनेमा के कुछ ऐसे सितारे अस्त हुए, जिनका प्रभाव आज भी महसूस किया जाता है। आइए जानते हैं 7 जनवरी को हुए ऐतिहासिक निधन और इन विभूतियों के जीवन, जन्म-स्थल और राष्ट्रहित में योगदान के बारे में विस्तार से।
बलदेव वंशी (निधन: 7 जनवरी 2018)
समकालीन कवि एवं लेखक
बलदेव वंशी हिंदी साहित्य के ऐसे सशक्त हस्ताक्षर थे, जिन्होंने समकालीन कविता को सामाजिक सरोकारों से जोड़ा। उनका जन्म उत्तर भारत के एक साहित्यिक परिवेश वाले जिले में हुआ, जहाँ से उन्हें भाषा और संस्कृति की गहरी समझ मिली। वंशी जी की रचनाओं में आम आदमी की पीड़ा, सामाजिक विसंगतियाँ और मानवीय संवेदनाएँ प्रमुखता से दिखाई देती हैं।
उन्होंने कविता, निबंध और आलोचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनकी भाषा सरल होते हुए भी भावों से भरपूर थी, जो पाठकों को सीधे जोड़ती थी। साहित्यिक मंचों और पत्र-पत्रिकाओं के माध्यम से उन्होंने नई पीढ़ी के रचनाकारों को दिशा दी।
राष्ट्रहित में उनका योगदान साहित्य के माध्यम से सामाजिक चेतना जाग्रत करना रहा। उन्होंने लेखन को केवल कला नहीं, बल्कि समाज को आईना दिखाने का माध्यम बनाया। 7 जनवरी 2018 को उनका निधन हिंदी साहित्य के लिए एक अपूरणीय क्षति सिद्ध हुआ।
मारियो सोरेस (निधन: 7 जनवरी 2017)
पुर्तग़ाल के पूर्व राष्ट्रपति
मारियो सोरेस का जन्म लिस्बन, पुर्तग़ाल में हुआ था। वे पुर्तग़ाल के आधुनिक लोकतांत्रिक इतिहास के प्रमुख स्तंभ माने जाते हैं। एक वकील, लेखक और समाजवादी नेता के रूप में उन्होंने तानाशाही के विरुद्ध लंबा संघर्ष किया।
वे पुर्तग़ाल के प्रधानमंत्री और बाद में राष्ट्रपति बने। उनके नेतृत्व में देश ने लोकतंत्र, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और यूरोपीय संघ के साथ मज़बूत संबंधों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाए। उन्होंने मानवाधिकारों, प्रेस की आज़ादी और सामाजिक न्याय को हमेशा प्राथमिकता दी।
देशहित में उनका सबसे बड़ा योगदान तानाशाही से लोकतंत्र की ओर पुर्तग़ाल को सफलतापूर्वक ले जाना रहा। 7 जनवरी 2017 को उनके निधन के साथ ही विश्व राजनीति ने एक सशक्त लोकतांत्रिक आवाज़ खो दी।
मुफ़्ती मोहम्मद सईद (निधन: 7 जनवरी 2016)
जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री
मुफ़्ती मोहम्मद सईद का जन्म अनंतनाग ज़िला, जम्मू और कश्मीर, भारत में हुआ था। वे एक अनुभवी राजनेता और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) के संस्थापक थे। केंद्र और राज्य दोनों स्तरों पर उन्होंने महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए सेवाएँ दीं।
वे भारत सरकार में गृह मंत्री भी रहे और बाद में जम्मू-कश्मीर के नौवें मुख्यमंत्री बने। उनका राजनीतिक दृष्टिकोण संवाद, शांति और लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर आधारित था। उन्होंने कश्मीर में विकास, विश्वास बहाली और लोकतांत्रिक संस्थाओं को मज़बूत करने की कोशिश की।
देशहित में उनका योगदान कश्मीर समस्या के समाधान के लिए राजनीतिक संवाद को प्राथमिकता देना रहा। 7 जनवरी 2016 को उनका निधन भारतीय राजनीति, विशेषकर जम्मू-कश्मीर के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण था।
बिमल राय (निधन: 7 जनवरी 1966)
हिंदी सिनेमा के महान फिल्म निर्देशक
बिमल राय का जन्म ढाका (तत्कालीन बंगाल प्रेसीडेंसी, ब्रिटिश भारत; वर्तमान बांग्लादेश) में हुआ था। वे भारतीय सिनेमा के उन चुनिंदा निर्देशकों में थे, जिन्होंने फिल्मों को मनोरंजन के साथ सामाजिक यथार्थ से जोड़ा।
उन्होंने दो बीघा ज़मीन, सुजाता, मधुमती और बंदिनी जैसी कालजयी फिल्में दीं। उनकी फिल्मों में सामाजिक असमानता, मानवीय संघर्ष और नैतिक मूल्यों की गहरी झलक मिलती है।
राष्ट्रहित में उनका योगदान सिनेमा को सामाजिक परिवर्तन का माध्यम बनाना रहा। वे नई पीढ़ी के कई दिग्गज फिल्मकारों के प्रेरणास्रोत बने। 7 जनवरी 1966 को उनका निधन हुआ, लेकिन उनकी रचनात्मक विरासत आज भी भारतीय सिनेमा को दिशा देती है।

7 जनवरी को जन्मे महान व्यक्तित्व: कला, सिनेमा, विज्ञान और समाज में अमिट छाप छोड़ने वाले ऐतिहासिक नाम

7 जनवरी केवल एक तारीख नहीं है, बल्कि यह दिन भारत और विश्व को ऐसे महान व्यक्तित्व देने के लिए जाना जाता है, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में ऐतिहासिक योगदान देकर समाज की दिशा और दशा बदल दी। सिनेमा, साहित्य, विज्ञान, राजनीति, खेल और सामाजिक सेवा—हर क्षेत्र में 7 जनवरी को जन्मे लोगों ने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। आइए जानते हैं इस दिन जन्मे प्रमुख व्यक्तित्वों के जीवन, जन्म-स्थान और उनके योगदान के बारे में विस्तार से।
कृष्णन शशिकिरण (जन्म: 7 जनवरी 1981)
कृष्णन शशिकिरण का जन्म तमिलनाडु, भारत में हुआ। वे भारत के जाने-माने ग्रैंडमास्टर शतरंज खिलाड़ी हैं। बहुत कम उम्र में शतरंज की दुनिया में उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। शशिकिरण ने युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करने में अहम भूमिका निभाई और भारतीय शतरंज को वैश्विक पहचान दिलाने में योगदान दिया।
बिपाशा बसु (जन्म: 7 जनवरी 1979)
बिपाशा बसु का जन्म नई दिल्ली, भारत में हुआ। वे हिन्दी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली बिपाशा ने बॉलीवुड में अलग पहचान बनाई। उन्होंने महिला-केंद्रित और सशक्त किरदारों को पर्दे पर उतारकर रूढ़ियों को तोड़ा। फिटनेस और आत्मविश्वास की मिसाल बनी बिपाशा ने युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
इरफ़ान ख़ान (जन्म: 7 जनवरी 1967)
इरफ़ान ख़ान का जन्म टोंक जिला, राजस्थान, भारत में हुआ। वे भारतीय सिनेमा और टेलीविजन के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध अभिनेता थे। इरफ़ान ने अपने सहज अभिनय से भारतीय और हॉलीवुड दोनों फिल्मों में अमिट छाप छोड़ी। उनकी अदाकारी ने अभिनय की परिभाषा बदल दी। वे भारतीय सिनेमा को वैश्विक मंच तक ले जाने वाले कलाकारों में गिने जाते हैं।
सुप्रिया पाठक (जन्म: 7 जनवरी 1961)
सुप्रिया पाठक का जन्म मुंबई, महाराष्ट्र, भारत में हुआ। वे सिनेमा और टेलीविजन की सशक्त अभिनेत्री हैं। थिएटर, फिल्म और टीवी—तीनों माध्यमों में उन्होंने यादगार भूमिकाएं निभाईं। उनकी अभिनय शैली ने उन्हें हर उम्र के दर्शकों में लोकप्रिय बनाया। सामाजिक विषयों पर आधारित भूमिकाओं से उन्होंने समाज को सोचने पर मजबूर किया।
रीना रॉय (जन्म: 7 जनवरी 1957)
रीना रॉय का जन्म मुंबई, महाराष्ट्र, भारत में हुआ। वे 1970 और 80 के दशक की सफल हिन्दी फिल्म अभिनेत्री रहीं। सशक्त महिला किरदारों के लिए जानी जाने वाली रीना रॉय ने भारतीय सिनेमा में नारी शक्ति को नई पहचान दी। उनकी फिल्मों ने सामाजिक और पारिवारिक मूल्यों को मजबूती दी।
ममता शंकर (जन्म: 7 जनवरी 1955)
ममता शंकर का जन्म कोलकाता, पश्चिम बंगाल, भारत में हुआ। वे एक प्रसिद्ध अभिनेत्री और नृत्यांगना हैं। भारतीय कला और संस्कृति को फिल्मों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने में उनका योगदान सराहनीय रहा। उन्होंने शास्त्रीय नृत्य और अभिनय को नई पीढ़ी से जोड़ा।
शांता सिन्हा (जन्म: 7 जनवरी 1950)
शांता सिन्हा का जन्म हैदराबाद, तेलंगाना, भारत में हुआ। वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध बाल श्रम विरोधी सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उन्होंने हजारों बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कर शिक्षा और सम्मानजनक जीवन दिलाया। उनका योगदान मानवाधिकार और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अत्यंत महत्वपूर्ण है।
शोभा डे (जन्म: 7 जनवरी 1947)
शोभा डे का जन्म मुंबई, महाराष्ट्र, भारत में हुआ। वे प्रसिद्ध लेखिका और स्तंभकार हैं। आधुनिक भारतीय समाज, विशेषकर शहरी जीवन पर उनके लेखन ने नई सोच को जन्म दिया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण और सामाजिक मुद्दों पर बेबाक लेखनी चलाई।
शशिकला काकोदकर (जन्म: 7 जनवरी 1935)
शशिकला काकोदकर का जन्म गोवा, भारत में हुआ। वे गोवा की दूसरी मुख्यमंत्री रहीं। उनके नेतृत्व में गोवा के सामाजिक और राजनीतिक विकास को नई दिशा मिली। महिला नेतृत्व की मिसाल के रूप में उनका नाम इतिहास में दर्ज है।
सुरेश चंद्र गुप्ता (जन्म: 7 जनवरी 1934)
सुरेश चंद्र गुप्ता का जन्म उत्तर प्रदेश, भारत में हुआ। वे एक प्रतिष्ठित भारतीय वैज्ञानिक रहे। विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में उनके योगदान ने भारत की वैज्ञानिक क्षमता को मजबूत किया।
उबैद सिद्दिकी (जन्म: 7 जनवरी 1932)
उबैद सिद्दिकी का जन्म उत्तर प्रदेश, भारत में हुआ। वे टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (TIFR) के संस्थापक-निदेशक रहे। भारतीय वैज्ञानिक अनुसंधान को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने में उनका योगदान ऐतिहासिक है।
पियरे रामपाल (जन्म: 7 जनवरी 1922)
पियरे रामपाल का जन्म मार्सिले, फ्रांस में हुआ। वे विश्व प्रसिद्ध बाँसुरी वादक थे। उन्होंने शास्त्रीय संगीत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
आर. के. बीजापुरे (जन्म: 7 जनवरी 1917)
आर. के. बीजापुरे का जन्म कर्नाटक, भारत में हुआ। वे भारतीय शास्त्रीय वादक कलाकार थे। उन्होंने संगीत परंपरा को संरक्षित और समृद्ध किया।
जानकी देवी बजाज (जन्म: 7 जनवरी 1893)
जानकी देवी बजाज का जन्म जयपुर, राजस्थान, भारत में हुआ। वे गाँधीवादी जीवनशैली की प्रबल समर्थक थीं। स्वतंत्रता आंदोलन और समाज सुधार में उनका योगदान अत्यंत प्रेरणादायक रहा।
जार्ज अब्राहम ग्रियर्सन (जन्म: 7 जनवरी 1851)
जार्ज अब्राहम ग्रियर्सन का जन्म आयरलैंड, यूनाइटेड किंगडम में हुआ। वे प्रसिद्ध इतिहासकार, भाषाविद् और अन्वेषक थे। भारतीय भाषाओं पर उनके शोध ने भाषाविज्ञान को अमूल्य धरोहर दी।

7 जनवरी का इतिहास: सत्ता, संघर्ष, क्रांति और राष्ट्र निर्माण की यादगार घटनाएँ

राजनीति, विज्ञान, खेल व समाज सुधार से जुड़ी उन घटनाओं का साक्षी है, जिन्होंने इतिहास की दिशा बदल दी। यह दिन केवल तारीख नहीं बल्कि सभ्यताओं, संघर्षों और परिवर्तन की कहानी है। आइए जानते हैं 7 जनवरी को घटित वे प्रमुख घटनाएँ जिन्होंने देश-दुनिया पर गहरा प्रभाव डाला।
2020 – NPCI द्वारा ब्लॉकचेन आधारित ‘वज्र प्लेटफॉर्म’ का शुभारंभ (भारत)
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) का मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र, भारत में स्थित है। 7 जनवरी 2020 को NPCI ने ‘वज्र प्लेटफॉर्म’ लॉन्च किया, जो ब्लॉकचेन तकनीक पर आधारित है। इसका उद्देश्य डिजिटल भुगतान को तेज, सुरक्षित और पारदर्शी बनाना था। यह पहल भारत को कैशलेस इकॉनमी की दिशा में मजबूत करने में सहायक बनी और फिनटेक क्षेत्र में भारत की वैश्विक पहचान को सशक्त किया।
2020 – ईरान की संसद द्वारा अमेरिकी बलों को आतंकवादी घोषित किया जाना
ईरान की संसद, जिसका केंद्र तेहरान, ईरान है, ने 7 जनवरी 2020 को एक ऐतिहासिक विधेयक पारित किया। इसमें ईरान और क्षेत्र में मौजूद सभी अमेरिकी सैन्य बलों को आतंकवादी संगठन घोषित किया गया। यह निर्णय जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या के बाद लिया गया और इससे मध्य-पूर्व की भू-राजनीति में भारी तनाव उत्पन्न हुआ।
2020 – रवींद्र नाथ महतो झारखंड विधानसभा अध्यक्ष बने (भारत) रवींद्र नाथ महतो, जन्म स्थान – साहिबगंज जिला, झारखंड, भारत, को सर्वसम्मति से झारखंड विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया। उनका राजनीतिक जीवन आदिवासी हितों, सामाजिक न्याय और विधायी अनुशासन के लिए जाना जाता है। उन्होंने विधानसभा की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी बनाने में योगदान दिया।
2020 – ‘कर्मयोद्धा ग्रंथ’ का विमोचन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (जन्म: मुंबई, महाराष्ट्र, भारत) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और नेतृत्व पर आधारित पुस्तक ‘कर्मयोद्धा ग्रंथ’ का विमोचन किया। यह पुस्तक मोदी के जनसेवा, संगठन क्षमता और राष्ट्र निर्माण के योगदान को रेखांकित करती है और राजनीतिक साहित्य में महत्वपूर्ण मानी जाती है।
2015 – पेरिस में चार्ली आब्दो पर आतंकी हमला (फ्रांस)
पेरिस, फ्रांस में स्थित व्यंग्य पत्रिका चार्ली आब्दो के कार्यालय पर 7 जनवरी 2015 को आतंकवादी हमला हुआ। इसमें 12 लोगों की मौत और 11 घायल हुए। यह घटना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और आतंकवाद के विरुद्ध वैश्विक एकजुटता का प्रतीक बन गई।
2010 – श्रीनगर लाल चौक मुठभेड़ (जम्मू-कश्मीर, भारत)
श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर, भारत के ऐतिहासिक लाल चौक पर स्थित एक होटल में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच 22 घंटे तक चली मुठभेड़ का अंत दो आतंकियों के मारे जाने से हुआ। यह कार्रवाई आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी रणनीति में महत्वपूर्ण मानी जाती है।
2009 – सत्यम घोटाला: रामालिंग राजू का इस्तीफा (भारत)
बी. रामालिंग राजू, जन्म: आंध्र प्रदेश, भारत, ने आईटी कंपनी सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया। यह भारत के सबसे बड़े कॉर्पोरेट घोटालों में से एक था, जिसने कॉरपोरेट गवर्नेंस और ऑडिट सिस्टम को मजबूत करने की आवश्यकता को उजागर किया।
1987 – कपिल देव के 300 टेस्ट विकेट पूरे (भारत)
कपिल देव, जन्म: चंडीगढ़, भारत, ने 7 जनवरी 1987 को टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट पूरे किए। वे भारत के महानतम ऑल-राउंडरों में गिने जाते हैं। 1983 विश्व कप जीत में उनका योगदान भारतीय क्रिकेट के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय है।
1980 – इंदिरा गांधी की सत्ता में ऐतिहासिक वापसी (भारत)
इंदिरा गांधी, जन्म: इलाहाबाद (प्रयागराज), उत्तर प्रदेश, भारत, ने 1980 में भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की। उनका नेतृत्व राष्ट्रीयकरण, सामाजिक सुधार और विदेश नीति में भारत को निर्णायक दिशा देने वाला रहा।
1929 – मदर टेरेसा का कलकत्ता आगमन (भारत)
मदर टेरेसा, जन्म: स्कोप्जे, मैसेडोनिया, 7 जनवरी 1929 को कलकत्ता (कोलकाता), पश्चिम बंगाल पहुँचीं। उन्होंने अपना जीवन गरीब, बीमार और बेसहारा लोगों की सेवा में समर्पित किया। उनका कार्य मानवता के लिए विश्व प्रेरणा बना।
1761 – पानीपत की तीसरी लड़ाई (भारत)
हरियाणा के पानीपत में 7 जनवरी 1761 को हुई तीसरी लड़ाई में अहमद शाह अब्दाली ने मराठा सेना को पराजित किया। इस युद्ध ने भारतीय उपमहाद्वीप की राजनीतिक संरचना को बदल दिया और मराठा शक्ति को गहरा आघात पहुँचा।

आज किन 3 राशियों पर बरसेगा अचानक धन लाभ

आज का राशिफल 7 जनवरी 2026: ग्रहों के महासंयोग में 12 राशियों का भविष्य, जानें किसे लाभ–किसे सावधानी
ज्योतिष पंडित सत्य प्रकाश पाण्डेय
ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार 7 जनवरी 2026 का दिन कई राशियों के लिए अवसरों से भरा है तो कुछ के लिए संयम और सतर्कता की मांग करता है। आज गुरु मिथुन, चंद्रमा व केतु सिंह, सूर्य-बुध-शुक्र-मंगल धनु, राहु कुंभ और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। यह ग्रह स्थिति करियर, व्यापार, राजनीति, शिक्षा और पारिवारिक जीवन पर गहरा प्रभाव डालेगी।
नीचे मेष से मीन तक सभी राशियों का कार्यक्षेत्र, शिक्षा, कला, राजनीति, प्रशासन, आर्थिक स्थिति, शुभ रंग, शुभ अंक और पूजा उपाय सहित विस्तृत राशिफल प्रस्तुत है।

मेष (Aries) | राशिचिन्ह: ♈
नाम अक्षर: चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
आज भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचें।
करियर/व्यवसाय: प्रशासनिक और प्रबंधन क्षेत्र में कार्यरत लोगों को धैर्य रखना होगा।
शिक्षा: छात्रों का ध्यान भटकेगा, पढ़ाई में अनुशासन जरूरी।
कला/संगीत: रचनात्मकता बनी रहेगी।
राजनीति: बयानबाजी से नुकसान संभव।
आर्थिक स्थिति: स्थिर लेकिन जोखिम न लें।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9
पूजा: सूर्य देव को जल अर्पित करें।
वृषभ (Taurus) | ♉
नाम अक्षर: ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
घरेलू तनाव दिन को प्रभावित कर सकता है।
करियर: नौकरीपेशा लोगों को संयम से काम लेना होगा।
व्यवसाय: साझेदारी में मतभेद।
शिक्षा: एकाग्रता में कमी।
राजनीति: पारिवारिक विवाद छवि पर असर डाल सकते हैं।
आर्थिक: खर्च बढ़ेगा।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 6
पूजा: लक्ष्मी माता की आराधना।
मिथुन (Gemini) | ♊
नाम अक्षर: का, की, कु, घ, ङ, छ, के, को
आज उतार-चढ़ाव भरा दिन।
करियर/व्यवसाय: मीडिया, मार्केटिंग, आईटी से जुड़े लोगों को लाभ।
स्वास्थ्य: नाक, कान, गला सावधान।
शिक्षा: प्रतियोगी छात्रों के लिए ठीक।
आर्थिक: सामान्य।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5
पूजा: गणेश जी की पूजा।
कर्क (Cancer) | ♋
नाम अक्षर: ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
धन और परिवार दोनों में सतर्कता जरूरी।
करियर: कार्यस्थल पर दबाव।
व्यवसाय: निवेश से बचें।
शिक्षा: औसत।
राजनीति: विरोधी सक्रिय रहेंगे।
आर्थिक: धन हानि योग।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 2
पूजा: शिव जी का अभिषेक।
सिंह (Leo) | ♌
नाम अक्षर: मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
मानसिक बेचैनी रहेगी।
करियर: नेतृत्व क्षमता उभरेगी।
व्यवसाय: लाभ के संकेत।
कला: मंचीय कलाकारों को प्रशंसा।
राजनीति: लोकप्रियता बढ़ेगी।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 1
पूजा: आदित्य हृदय स्तोत्र।
कन्या (Virgo) | ♍
नाम अक्षर: टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
स्वास्थ्य और खर्च दोनों चिंता देंगे।
करियर: अकाउंट, बैंकिंग, प्रशासन में सावधानी।
शिक्षा: मेडिकल, तकनीकी छात्रों को मेहनत।
आर्थिक: कर्ज से बचें।
शुभ रंग: आसमानी | शुभ अंक: 4
पूजा: शनि देव को प्रणाम।
तुला (Libra) | ♎
नाम अक्षर: रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आय में उतार-चढ़ाव।
करियर: नौकरी में स्थान परिवर्तन योग।
व्यवसाय: स्थिर।
राजनीति: यात्रा से बचें।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 6
पूजा: सूर्य को जल।
वृश्चिक (Scorpio) | ♏
नाम अक्षर: तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
कानूनी मामलों से दूरी रखें।
करियर: रिसर्च, सुरक्षा सेवाओं में लाभ।
व्यवसाय: जोखिम न लें।
आर्थिक: मध्यम।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 8
पूजा: हनुमान जी।
धनु (Sagittarius) | ♐
नाम अक्षर: ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा
सम्मान को ठेस लग सकती है।
करियर: शिक्षक, काउंसलर को लाभ।
राजनीति: अतिवाद से बचें।
आर्थिक: मजबूत।
शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 3
पूजा: विष्णु भगवान।
मकर (Capricorn) | ♑
नाम अक्षर: भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा
दिन चुनौतीपूर्ण।
करियर: प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्कता।
व्यवसाय: धीमी प्रगति।
आर्थिक: सामान्य।
शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 10
पूजा: मां काली।
कुंभ (Aquarius) | ♒
नाम अक्षर: गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
दांपत्य और स्वास्थ्य पर ध्यान।
करियर: टेक्नोलॉजी, विज्ञान में लाभ।
राजनीति: जोखिम न लें।
आर्थिक: अच्छा।
शुभ रंग: बैंगनी | शुभ अंक: 11
पूजा: शिव जी।
मीन (Pisces) | ♓
नाम अक्षर: दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
भावनात्मक उतार-चढ़ाव।
करियर: रचनात्मक और आध्यात्मिक क्षेत्रों में उन्नति।
शिक्षा: शोध और कला में सफलता।
आर्थिक: शत्रुओं पर विजय।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 7
पूजा: सूर्य देव।

आज कौन सा मूलांक बनेगा मालामाल?

अंक राशिफल प्रस्तुत है, जिसे पंडित सुधीर तिवारी (अंतिम बाबा) ने तैयार किया है।
🔮 आज का अंक राशिफल 7 जनवरी 2026: कौन सा मूलांक बदलेगा आपकी किस्मत? पढ़े बिना रह नहीं पाएंगे!
Number Horoscope Numerology 7 January 2026 in Hindi | अंक राशिफल आज
अंक ज्योतिष के अनुसार आज बुधवार का दिन है, जो बुध ग्रह से जुड़ा हुआ है। बुध को बुद्धि, व्यापार, संवाद और गणना का कारक माना जाता है। आज का दिन कुछ वैसा ही है, जैसे इंडोनेशिया में “पासर डे” (बाजार का दिन) – जहां समझदारी और सही निर्णय से लाभ होता है।
👉 अंक राशिफल: पंडित सुधीर तिवारी (अंतिम बाबा)
🔢 मूलांक 1 (जन्म तिथि 1, 10, 19, 28)
आज कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा थोड़ी कम रह सकती है, जिससे आलस्य हावी हो सकता है। सरकारी नौकरी, प्रशासनिक सेवा और राजनीति से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
शिक्षा में विद्यार्थियों को आत्मअनुशासन की आवश्यकता है।
आर्थिक स्थिति बेहतर होगी लेकिन निवेश सोच-समझकर करें।
कला और संगीत से जुड़े लोग नई रचना पर काम शुरू कर सकते हैं।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 1
पूज्य देवता: सूर्य देव
🔢 मूलांक 2 (जन्म तिथि 2, 11, 20, 29)
आज मन थोड़ा विचलित रह सकता है, इसलिए मानसिक संतुलन बनाए रखना जरूरी है।
कार्य क्षेत्र में टीमवर्क से सफलता मिलेगी।
शिक्षा में एकाग्रता बढ़ेगी।
राजनीति में विरोधियों से सतर्क रहें।
आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, अनावश्यक खर्च से बचें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2
पूज्य देवता: मां दुर्गा
🔢 मूलांक 3 (जन्म तिथि 3, 12, 21, 30)
आज का दिन उत्साह और आत्मविश्वास से भरा रहेगा।
कारोबार में विस्तार के योग हैं।
शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के संकेत हैं।
कला, संगीत और लेखन से जुड़े लोग प्रशंसा पाएंगे।
राजनीतिक लोगों के लिए दिन प्रभावशाली है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
पूज्य देवता: भगवान विष्णु
🔢 मूलांक 4 (जन्म तिथि 4, 13, 22, 31)
आज भूमि, भवन या प्रॉपर्टी से जुड़े निर्णय टालना बेहतर होगा।
कार्य क्षेत्र में बदलाव संभव है।
विद्यार्थियों को मेहनत दोगुनी करनी होगी।
आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी।
इंडोनेशियाई परंपरा की तरह आज “धैर्य” सबसे बड़ा मंत्र है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 4
पूज्य देवता: भगवान गणेश
🔢 मूलांक 5 (जन्म तिथि 5, 14, 23)
आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली है।
करियर और व्यवसाय में उन्नति होगी।
कम्युनिकेशन, मीडिया और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ।
शिक्षा में नए अवसर मिलेंगे।
आर्थिक दृष्टि से दिन मजबूत है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
पूज्य देवता: भगवान बुध
🔢 मूलांक 6 (जन्म तिथि 6, 15, 24)
आज आकर्षण और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
कला, फैशन, संगीत और ग्लैमर से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है।
परिवार में सामंजस्य बनाए रखें।
आर्थिक मामलों में संतुलन जरूरी है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6
पूज्य देवता: मां लक्ष्मी
🔢 मूलांक 7 (जन्म तिथि 7, 16, 25)
आज अंतर्मन मजबूत रहेगा।
रिसर्च, अध्यापन और आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ।
विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है।
राजनीति और प्रशासन में सोच-समझकर कदम रखें।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 7
पूज्य देवता: भगवान शिव
🔢 मूलांक 8 (जन्म तिथि 8, 17, 26)
आज मेहनत का फल मिलने वाला दिन है।
नौकरी और प्रशासनिक क्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ सकती है।
आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा।
परिवार में मतभेद से बचें।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 8
पूज्य देवता: शनि देव
🔢 मूलांक 9 (जन्म तिथि 9, 18, 27)
आज साहस और निर्णय क्षमता मजबूत रहेगी।
राजनीति, पुलिस और रक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है।
आर्थिक मामलों में लाभ के योग हैं।
कला और खेल से जुड़े जातकों को सफलता।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 9
पूज्य देवता: हनुमान जी

डिस्क्लेमर – यह अंक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल जानकारी देना है। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

दावोस और लंदन दौरे की तैयारियों की मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने की समीक्षा, निवेश आकर्षण पर रहेगा फोकस

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में 18 से 26 जनवरी 2026 तक प्रस्तावित दावोस एवं यूनाइटेड किंगडम (लंदन) दौरे की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में अंतरराष्ट्रीय दौरे से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि उनके नेतृत्व में 11 सदस्यीय झारखंड प्रतिनिधिमंडल दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum – WEF) की वार्षिक बैठक में भाग लेगा। यह पहला अवसर होगा जब झारखंड का प्रतिनिधिमंडल इस प्रतिष्ठित वैश्विक मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगा। सम्मेलन में दुनिया भर के प्रमुख निवेशक, उद्योगपति और नीति-निर्माता शामिल होंगे, जिससे राज्य के लिए निवेश के नए द्वार खुलने की उम्मीद है।

दावोस में झारखंड की निवेश क्षमता होगी प्रस्तुत

दावोस में प्रस्तावित बैठकों और कार्यक्रमों के माध्यम से झारखंड की खनिज संपदा, औद्योगिक ढांचा, सतत विकास नीति, पर्यटन क्षमता और निवेश की संभावनाओं को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि संबंधित विभागों की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

लंदन दौरे में निवेश, शिक्षा और प्रवासी भारतीयों से संवाद

दावोस यात्रा के बाद प्रतिनिधिमंडल यूनाइटेड किंगडम (लंदन) का दौरा करेगा। इस दौरान निवेश सहयोग, शैक्षणिक साझेदारी, नीति एवं ज्ञान आधारित संवाद के साथ-साथ भारतीय प्रवासी समुदाय से भी मुलाकात प्रस्तावित है। लंदन दौरे से जुड़े सभी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री को दी गई।

ये भी पढ़ें – Instagram दोस्ती बनी आफत: आगरा में 21 साल का युवक 40 वर्षीय महिला के साथ रहने पहुंचा, मां के आने पर मचा हंगामा

निवेश और रोजगार सृजन पर जोर

यह अंतरराष्ट्रीय दौरा राज्य में निवेश आकर्षित करने, औद्योगिक विकास को गति देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी तैयारियां समन्वित, प्रभावी और सुव्यवस्थित हों, ताकि झारखंड को एक प्रमुख निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित किया जा सके।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार बहुराष्ट्रीय संस्थाओं के साथ सहयोग के नए अवसर तलाशने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि दावोस और यूनाइटेड किंगडम का यह दौरा झारखंड के विकास और निवेश के लिहाज से एक अहम मील का पत्थर साबित होगा।

बैठक में उपस्थित प्रमुख लोग

बैठक में मंत्री सुदिव्य कुमार, विधायक कल्पना सोरेन, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल, मंत्रिमंडल सचिव प्रशांत कुमार, उद्योग सचिव अरवा राजकमल, पर्यटन सचिव मनोज कुमार, आदिवासी कल्याण आयुक्त कुलदीप चौधरी, जियाडा के एमडी वरुण रंजन, निदेशक उद्योग विशाल सागर, निदेशक आईपीआरडी राजीव लोचन बक्शी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें – आज बुधवार को सिंह राशि का चंद्रमा: आत्मविश्वास और नेतृत्व बढ़ाने वाला दिन है

Instagram दोस्ती बनी आफत: आगरा में 21 साल का युवक 40 वर्षीय महिला के साथ रहने पहुंचा, मां के आने पर मचा हंगामा

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के आगरा में सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती एक परिवार के लिए बड़ी परेशानी बन गई। इंस्टाग्राम के जरिए हुई दोस्ती के बाद अमरोहा का रहने वाला 21 वर्षीय युवक कई दिनों तक घर से गायब रहा। बेटे की तलाश में भटक रही मां जब अमरोहा से आगरा पहुंची और उसके इंस्टाग्राम फ्रेंड के घर पहुंची, तो वहां हंगामे की स्थिति बन गई।

जानकारी के मुताबिक, युवक अमरोहा का निवासी है और कुछ दिनों से घर नहीं लौटा था। परिजनों की तलाश में पता चला कि उसकी दोस्ती आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला से हुई है। दोनों की पहचान इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। युवक की उम्र करीब 21 साल, जबकि महिला की उम्र लगभग 40 साल बताई जा रही है। महिला विधवा है और अकेली रहती है।

बेटे की तलाश में आगरा पहुंची मां, महिला के घर किया हंगामा

बेटे के बारे में जानकारी मिलने के बाद मां आगरा पहुंच गई। बताया गया कि युवक कई दिनों से उसी महिला के घर रह रहा था। बेटे के अचानक लापता होने से मां बेहद परेशान थी। उसने पुलिस से मदद मांगी और स्थानीय स्तर पर संपर्क साधा।

मां भाजपा से जुड़ी हुई है, जिसके चलते उसने स्थानीय भाजपा नेताओं से भी सहयोग लिया। नेताओं की मदद से महिला के घर का पता चला। जैसे ही मां वहां पहुंची, बेटे ने मां को देखते ही घर से कूदकर भागने की कोशिश की, जिससे मौके पर हंगामा हो गया।

ये भी पढ़ें – Railway Group D Recruitment 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए 22 हजार पदों पर बंपर भर्ती, 21 जनवरी से आवेदन शुरू

शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए। स्थानीय लोगों और नेताओं ने महिला को समझाया कि उम्र के बड़े अंतर को देखते हुए यह रिश्ता उचित नहीं है। समझाइश के बाद महिला ने बात मान ली और स्थिति शांत हो गई।

मां के साथ घर लौटा युवक, पुलिस ने संभाली स्थिति

इस मामले में एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची थी। युवक और महिला दोनों बालिग हैं, इसलिए पुलिस ने केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने की भूमिका निभाई। दोनों पक्षों की आपसी बातचीत के बाद विवाद समाप्त हो गया और युवक अपनी मां के साथ वापस घर चला गया।

ये भी पढ़ें – कार्यकर्ताओं की ताकत से ही संगठन खड़ा है, राष्ट्रीय नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरा उतरूंगा: पंकज चौधरी

आज बुधवार को सिंह राशि का चंद्रमा: आत्मविश्वास और नेतृत्व बढ़ाने वाला दिन है

🕉️ आज का पंचांग: 07 जनवरी 2026, बुधवार | Aaj Ka Panchang 7 January 2026 (Hindi)
📿 पंचांग 07/01/2026 | बुधवार का संपूर्ण वैदिक पंचांग
(माघ कृष्ण पक्ष पंचमी)
आज का दिन धार्मिक, ज्योतिषीय एवं शुभ-अशुभ मुहूर्त की दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। नीचे 07 जनवरी 2026 का SEO फ्रेंडली, विस्तृत पंचांग प्रस्तुत है, जो पाठकों को एक ही स्थान पर सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराता है।
तिथि एवं संवत
तिथि: कृष्ण पक्ष पंचमी (प्रातः 06:52 AM तक), उपरांत षष्ठी
विक्रम संवत: 2082 (कालयुक्त)
शक संवत: 1947 (विश्वावसु)
अमांत मास: पौष
पूर्णिमांत मास: माघ
वार: बुधवार
🌟 नक्षत्र, योग एवं करण
नक्षत्र: मघा – 11:56 AM तक
पूर्व फाल्गुनी – उसके बाद
योग:
आयुष्मान – 06:33 PM तक
सौभाग्य – उसके बाद
करण: कौलव – 06:37 PM तक
तैतिल – 06:34 AM (08 जनवरी) तक
गर – उसके बाद
☀️ सूर्य एवं 🌙 चंद्रमा का समय
सूर्योदय: 07:13 AM
सूर्यास्त: 05:52 PM
चन्द्रोदय: 10:04 PM
चन्द्रास्त: 10:42 AM (08 जनवरी)
🌞 सूर्य राशि एवं 🌙 चंद्र राशि
सूर्य राशि: धनु
चंद्र राशि: सिंह (पूरा दिन-रात)
अशुभ काल (आज के वर्जित समय)
राहु काल: 12:33 PM – 01:52 PM
यम गण्ड: 08:33 AM – 09:53 AM
कुलिक काल: 11:13 AM – 12:33 PM
दुर्मुहूर्त: 12:11 PM – 12:54 PM
वर्ज्यम्: 08:05 PM – 09:43 PM
🌸 शुभ काल (कार्य आरंभ हेतु उत्तम)
ब्रह्म मुहूर्त: 05:37 AM – 06:25 AM
अमृत काल:
05:52 AM – 07:30 AM
09:33 AM – 11:08 AM
अभिजीत मुहूर्त: नहीं है
सर्वार्थसिद्धि योग: ❌ आज नहीं है
🧭 दिशा शूल एवं यात्रा फल
बुधवार दिशा शूल: उत्तर दिशा
उत्तर दिशा की यात्रा वर्जित है
यदि यात्रा आवश्यक हो तो धनिया या हरी सब्जी खाकर यात्रा करें।
लाभकारी दिशा:
पूर्व एवं पश्चिम दिशा की यात्रा से लाभ मिलता है।
🔔 विशेष ज्योतिषीय संकेत
गण्डमूल नक्षत्र: मघा (11:56 AM तक)
चन्द्रबल (राशि):
मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, कुंभ, मीन
ताराबल (नक्षत्र): दिन के पूर्व एवं पश्चात अलग-अलग शुभ नक्षत्र प्रभाव में रहेंगे।
📌 आज का पंचांग क्यों है विशेष?
1️⃣ बुधवार को सिंह राशि का चंद्रमा: आत्मविश्वास और नेतृत्व बढ़ाने वाला दिन
2️⃣ आयुष्मान योग: स्वास्थ्य, दीर्घायु और सकारात्मक ऊर्जा का संकेत
3️⃣ मघा नक्षत्र: पितृ कार्य, परंपरा और प्रशासनिक निर्णयों के लिए महत्वपूर्ण
⚠️ नोट– इस पंचांग में दी गई जानकारी सामान्य धार्मिक एवं ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है।
किसी भी प्रकार की त्रुटि के लिए “राष्ट्र की परम्परा” उत्तरदायी नहीं है।
कृपया किसी भी विशेष निर्णय से पूर्व योग्य ज्योतिषाचार्य से परामर्श अवश्य लें।