भाजपा का सफाया तय, बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार – रमाशंकर राजभर

सलेमपुर क्षेत्र में चौपाल व जनसंपर्क कर मांगा रमाशंकर राजभर ने समर्थन

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) । इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव रमाशंकर राजभर ने आज विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों व लार,मझौली राज व सलेमपुर नगर पंचायत में चौपाल व जनसम्पर्क कर जन समर्थन मांगा।इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरे देश से भाजपा का सफाया जनता ने तय कर दिया है।अब इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। सरकार बनते ही नौजवानों को हर साल 30 लाख सरकारी नौकरी व रोजगार की व्यवस्था की जाएगी। किसान भाइयों के लिए खाद व बीज का दाम कम कर उनके फसल का उचित मूल्य दिया जाएगा। महिलाओं को घर चलाने के लिए 1 लाख रुपये सालाना दिया जाएगा। लोगों के बेहतर इलाज के लिए 25 लाख रुपये की व्यवस्था की जाएगी। भाजपा ने देश को महंगाई की आग में ढकेलने का काम किया है। जनता अब जाति व धर्म से ऊपर उठ कर गठबंधन की सरकार बनाने का मन बना लिया है। इस बार सत्ता परिवर्तन तय है।इस दौरान पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव, मनबोध प्रसाद, कांग्रेस के डॉ धर्मेन्द्र पाण्डेय, दीनदयाल प्रसाद, मार्कण्डेय मिश्र, प्रियंबद कांक्षी, सत्यम पाण्डेय, वशिष्ठ मोदनवाल,उपेन्द्र प्रसाद,मनीष रजक,रामप्रकाश यादव मुन्ना, हरेराम आर्य, निर्भय यादव, सुधाकर गुप्त,भीम सिंह, परवेज आलम,रमाशंकर पटेल,योगेश यादव, गोरख यादव, सुखदेव यादव,हरेराम यादव,मालवीय प्रसाद निर्मल,अनिरुद्ध शर्मा आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में नववे पोषण माह का शुभारंभ किया गया

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…

5 hours ago

सेवा संकल्प अभियान से जन-जन को जोड़ने की तैयारी, 17 सितंबर से शुरू होगा महीनेभर का कार्यक्रम

विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…

5 hours ago

11 पदकों के दम पर एकेडमिक ग्लोबल स्कूल बना ओवरऑल रनरअप, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…

6 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण पूरा करने वाले 20 प्रशिक्षार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

छह दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर, स्वरोजगार के लिए कौशल का उपयोग करने का…

6 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना वादों के निस्तारण पर जोर, 12 सितंबर को लगेगा स्वास्थ्य शिविर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक…

6 hours ago

युवा सम्मेलन में संविधान और भारतीय संस्कृति पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिहींपुरवा खंड…

6 hours ago