भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी एवं सपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम को सौपा

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
बुधवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से किशोरी के मीले कंकाल की जांच को लेकर राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौपा।
बताते चलें कि समाजवादी पार्टी एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से बुधवार को बरहज तहसील पहुंचकर,पाठक खुदिया के एक खेत मे किशोरी के मिले कंकाल की जांच के लिए उपजिलाधिकारी विपिन कुमार द्विवेदी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौपा।
इस दौरान भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सह सचिव अरविंद कुशवाहा ने कहा कि बीते 31 जनवरी को एक दिव्यांग किशोरी गायब हो गई थी,जिसको लेकर किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर देकर गुमसुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराया था। लेकिन डेढ़ माह तक पुलिस किशोरी को ढूंढ नही पाई।
डेढ़ महीने बाद सरसों के खेत में एक किशोरी का कंकाल एवं किशोरी के कपड़े कुछ दिन पूर्व पुलिस को पाठक खुदिया गांव के एक खेत से बरामद हुआ, जिस पर पीड़ित के पिता ने बताया कि यह मेरी बेटी का कपड़ा है।
वही पुलिस ने कंकाल को फॉरेंसिक की जांच के लिए फॉरेंसिक विभाग भेजा। उन्होंने कहा कि यथाशीघ्र जांच कराकर फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद कंकाल की खुलासा किया जाएगा। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व विधायक स्वामीनाथ भाई, जयप्रकाश सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख, कामरेड अरविंद कुशवाहा, कामरेड हरीबन्द प्रसाद, कामरेड कलेक्टर शर्मा, कामरेड राजेन्द्र पाल, रामकिशोर चौहान, आदि लोगो ने जांच करने की मांग की। जबकिं इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

24 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

24 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago