बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह विधायक केतकी सिंह द्वारा जिले में बनने वाले मेडिकल कॉलेज में मुसलमानों के लिए अलग विंग बनाये जाने के बयान की निंदा शुरू हो गई है। विपक्षी नेताओं के निशाने पर आई विधायक अपनी पार्टी के नेताओं से भी घिरने लगी हैं। बुधवार को क्षेत्र के पहराजपुर में पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व विधायक और भाजपा नेता भगवान पाठक ने केतकी सिंह के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की थीम पर काम कर रही है। ऐसे में इस प्रकार का बयान दिया जाना कहीं से भी उचित प्रतीत नहीं होता। विधायक काफी तेज तर्रार और जुझारू नेत्री हैं उन्हें ऐसे बयानों से बचना चाहिए था। वहीं भाजपा नेता ने मेडिकल कॉलेज का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रद्धेय चित्तू पांडेय के नाम पर करने पर खुशी जाहिर की। कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं ने महरूम जनपद को मेडिकल कॉलेज की सौगात देकर प्रदेश सरकार ने जनपदवासियों पर उपकार किया है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह साधुवाद के पात्र हैं। व्यक्तिगत रूप में मैं इन नेताओं को जिले की जनता की ओर से आभार प्रकट करता हूं।
बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…
तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…
एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ के सांख्यिकी विभाग की ओर…
तहसील संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत, बेहतर समन्वय की जताई उम्मीद बलिया…
एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना, नागरिकों को मिलेगी ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा बलिया…