शाखा प्रबंधक ग्राहकों का करोड़ों रुपया लेकर फरार

उतरौला/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)l प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक इट‌ईरामपुर शाखा प्रबंधक द्वारा नगद गबन का राजफास होने के बाद हेरा फेरी की परतें खुलने लगी है।
बैंक शाखा इटई रामपुर के शाखा प्रबंधक के द्वारा बैंक खातेदारों का जमा धन हड़पकर फरार होने की खबर पर, बैंक में सुबह से खातेदारों की भारी भीड़ जमा हो रही है। सभी खातेदार अपना अपना खाते में जमा धन की पड़ताल कर रहे हैं। उधर‌ बैंक प्रबंधक के फरार होने पर पुलिस उसका कोई सुराग नहीं लगा पाई है।
आंशका है कि शाखा प्रबंधक ने करीब तीन करोड़ रुपए की हेराफेरी की है। बैंक अभिलेखो की जांच के लिए क्षेत्रीय कार्यालय की टीम चार दिन से बैक पर जुटी हुई है।
मदरसा अंसारुल उलूम धुसवा के प्रबंधक अली अहमद ने बताया कि मदरसे के नाम पर 10 लाख रुपए का एफडी किया गया था, बैंक खाता से एफडी के लिए धनराशि आहरित हो गई। लेकिन बैंक में उसका कोई लेखा-जोखा नहीं है। नारायणपुर निवासी सेवानिवृत शिक्षक जव्वाद ने बताया कि 20 लाख रुपए की एफडी की थी। शाखा प्रबंधक ने एफडी जमा पत्र दिया गया था,लेकिन बैंक में उसका कोई लेखा-जोखा नहीं है ।गजपुर गिरंट निवासी अफजल हसन ने अपने व पत्नी के नाम से पांच लाख 60 हजार रूपए किसान क्रेडिट कार्ड स्वीकृत कराया था,दोनों के केसीसी खाता से रुपए गायब है। इटईरामपुर के मोती ने अपने खाते से सिर्फ दस हजार रूपए निकाले थे। लेकिन इस वाउचर पर तीन लाख रुपये निकाल लिए गए ।मोहम्मद अमजद अली ने स्वीकृत दो लाख 63 हजार रुपये के केसीसी से एक लाख रुपये निकाले थे, अब खाता से पूरे रुपए गायब है। गजपुर गिरंट निवासी रामविलास ने 23हजार रुपए नगद जमा किए थे। लेकिन उनके खाते में रुपए नहीं भेजें गये ।
पीड़ित खाता धारकों ने बैंक में प्रार्थना पत्र देकर रुपए वापस करने की मांग की है ।गैड़ास बुजुर्ग थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि अब तक किसी खाताधारक ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है, जिन्होंने बैंक में शिकायत दर्ज कराई है उनके खाते की गड़बड़ी का साक्ष्य जांच टीम एकत्र कर रही । वरिष्ठ प्रबंधक प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक रश्मि तिवारी ने बताया कि खाताधारको ने शिकायत की है। सभी खातों की जांच करने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर

सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…

3 hours ago

देवी तरकुलहा धाम में भव्य दीपोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया सेवा का संकल्प

चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…

3 hours ago

वैदिक परंपरा से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…

3 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा अभियान: सीएचसी में सफाई की, मरीजों को बांटे फल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…

4 hours ago

आडिटोरियम में टूल किट वितरण कार्यक्रम, लाभार्थियों को वितरित किये गये डेमो चेक

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…

4 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विधायक ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का किया शुभारंभ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…

4 hours ago