चैनपुर ने रोचक मुकाबले में पिपरा दुर्गा नगर से क्रिकेट मैच जीता

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जिले के विकास खण्ड गैंसड़ी अंतर्गत मनरेगा योजना से बने सिसई सेमरी के खेल मैदान में शुक्रवार को सीसीसी क्रिकेट क्लब चैनपुर तथा विकास क्रिकेट क्लब पिपरा दुर्गा नगर की टीम का मुकाबला हुआ। क्रिकेट मैच टूर्नामेंट का शुभारंभ तुलसीपुर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अदनान फिरोज, चमन तिवारी, प्रधान इंद्रजीत साहू, हाफिज वहीद, चौधरी ऑटो मोबाइल मैनेजर रियाज अहमद ने किया।
दोनों टीमों के खिलाड़ियों से आए हुए अतिथियों ने उनका परिचय जाना व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। पिपरा दुर्गानगर की टीम ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया।
चैनपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 108 रन का लक्ष्य विकास क्रिकेट क्लब पिपरा दुर्गा नगर को दिया। जिसके सापेक्ष विकास क्रिकेट क्लब पिपरा दुर्गा नगर ने 10 ओवर में 50 रन की पारी ही खेल पाई। सभी खिलाड़ी ऑल आउट हो गए। चैनपुर की टीम ने 50 रनों की बढ़त से मैच को जीत लिया। खेल समाप्ति के बाद दोनों टीमों के कप्तान शाहिद और विकास मिश्रा सहित सभी खिलाड़ियों ने एक दूसरे से हाथ मिलाया व सभी को धन्यवाद दिया।
क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजक सलमान खान, शाहिद व जुबैद ने बताया कि कल का मैच काफी रोमांचक रहेगा। जिसमें कृष्णानगर नेपाल की टीम जरवा कोयलाबास की टीम से महा मुकाबला करेगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर

सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…

3 hours ago

देवी तरकुलहा धाम में भव्य दीपोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया सेवा का संकल्प

चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…

3 hours ago

वैदिक परंपरा से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…

3 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा अभियान: सीएचसी में सफाई की, मरीजों को बांटे फल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…

3 hours ago

आडिटोरियम में टूल किट वितरण कार्यक्रम, लाभार्थियों को वितरित किये गये डेमो चेक

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…

3 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विधायक ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का किया शुभारंभ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…

3 hours ago