मऊ(राष्ट्र की परम्परा)l बी एस एस परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनाथ पाण्डेय बी० तथा प्रदेश अध्यक्ष पं० अजीत कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में संगठन विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में जनपद मऊ के कोपागंज क्षेत्र निवासी शंशाक मणि त्रिपाठी को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संगठन द्वारा जारी नियुक्ति-पत्र के अनुसार शंशाक मणि त्रिपाठी पुत्र आनन्द कुमार त्रिपाठी, निवासी ग्राम कोपाकोहना, कोपागंज, जनपद मऊ को जिला कार्यकारिणी मऊ के तहसील सदर का तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी।
नियुक्ति पत्र में संगठन की ओर से विश्वास व्यक्त करते हुए कहा गया है कि नव-नियुक्त पदाधिकारी ब्राह्मण हितों के संरक्षण एवं समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करेंगे। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने हेतु समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की अपेक्षा की गई है।
पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि पदाधिकारी समाज में विशेषकर बहन-बेटियों की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए अग्रणी भूमिका निभाएंगे तथा संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर सक्रिय रहेंगे।
संगठन की ओर से यह भी कहा गया है कि नव-नियुक्त तहसील अध्यक्ष अपने दायित्वों का निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
प्रदेश अध्यक्ष पं० अजीत कुमार पाण्डेय ने कहा कि संगठन लगातार समाज में सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि शंशाक मणि त्रिपाठी अपने पद की गरिमा को बनाए रखते हुए संगठन की विचारधारा को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
