पेड़ काटने के विवाद में धारदार हथियार से हमला

दो लोग गंभीर सीवान रेफर पुलिस मामले की जांच में जुटी

मैरवा/ बिहार (राष्ट्र की परम्परा)
थाना क्षेत्र के बैकुंठछापर गांव में पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में धारदार दाव से हमला करने पर तीन लोग घायल हो गये।जिसमे दो लोगो की हालत चिंताजनक बनी हुई है। जिसमे एक घायल का हाथ का नस कटने से खून से लथपथ हो गया था। आनन फानन में स्थानीय समाजसेवी राकेश कुमार सिंह ने घायलो को अस्प्ताल में भर्ती कराया.जहा चिकित्सको ने घायलो का प्रथमिक उपचार कर सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया।घायलो में पति पत्नी और बच्चे शामिल है।जिसमे पति की हालत नाजुक होने पर सीवान से पटना रेफर कर दिया।हालांकि परिजनों ने घायल को सीवान में ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराये है। घायलो में श्रीनिवास सिंह, अंकित सिंह और एक महिला बतायी जा रही है। सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई।इधर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तबतक सभी आरोपी घर से फरार हो गये।घायल श्रीनिवास सिंह ने बताया की सुबह में पेड़ काटने का विरोध करने पर सुनील कुमार ने धारदार दाव से हमला कर दिया।जिससे मेरे दाहिना हाथ के पंजे पर दाव लगने से नस कट गया।और मेरे पुत्र अंकित को कंधा और मेरे पत्नी को हल्की चोटे आयी है।इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस को घटना स्थल पर भेजा गया है।लेकिन आरोपी फरार हो गये थे।घायलो द्वारा आवेदन नही मिला है।आवेदन मिलने पर कानूनी करवाई किया जायेगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

18 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

18 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

2 days ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

2 days ago