नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। देशभर के विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। केंद्र सरकार ने एक राष्ट्र-एक विद्यार्थी पहल के तहत अब अपार आईडी (Automated Permanent Academic Account Registry ID) रखने वाले छात्रों को हवाई टिकट पर छूट देने का फैसला किया है। इस सुविधा का लाभ देशभर के 31.56 करोड़ विद्यार्थी उठा सकेंगे जिनकी अपार आईडी पहले ही जारी की जा चुकी है।
शिक्षा मंत्रालय ने यह योजना राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अंतर्गत शुरू की है। इसमें स्कूल, उच्च शिक्षा और कौशल विकास से जुड़े विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। अपार आईडी धारक छात्र अब एअर इंडिया की ओर से दी जाने वाली विशेष छूट का लाभ उठा सकेंगे। मंत्रालय का उद्देश्य विद्यार्थियों की सहमति से उनकी यात्रा को और अधिक सुलभ व किफायती बनाना है।
अपार आईडी 12 अंकों की एक विशिष्ट डिजिटल पहचान संख्या है जो प्रत्येक विद्यार्थी को दी जाती है। यह आईडी डिजिलॉकर से जुड़ी होती है और इसमें विद्यार्थियों के मार्कशीट, प्रमाणपत्र, छात्रवृत्ति और अन्य शैक्षणिक उपलब्धियां डिजिटल रूप से संग्रहीत रहती हैं। इससे विद्यार्थी कभी भी अपने रिकॉर्ड को सुरक्षित रूप में एक्सेस कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें – सेंट्रल मार्केट केस में 45 अफसर और 21 व्यापारी पर मुकदमा, सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना पर कार्रवाई
बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…
विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…
दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…
छह दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर, स्वरोजगार के लिए कौशल का उपयोग करने का…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिहींपुरवा खंड…