मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद बड़ी कार्रवाई हुई है। नौचंदी थाना पुलिस ने आवास विकास परिषद के 45 वर्तमान और सेवानिवृत्त अधिकारियों तथा 21 व्यापारियों के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज किए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने आवासीय भूखंड पर बने व्यावसायिक कांप्लेक्स को खाली कराने और ध्वस्त करने का आदेश दिया था। आदेश का पालन न करने पर कोर्ट ने गृह सचिव, आवास आयुक्त, एसएसपी मेरठ, नौचंदी थानाध्यक्ष और 13 व्यापारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 27 अक्तूबर तक जवाब मांगा है।
यह भी पढ़ें – 🌺 धनतेरस से भाई दूज तक: पंचदिवसीय महापर्व —समृद्धि, पवित्रता, भक्ति और प्रेम की सांस्कृतिक सरगम
आवास विकास परिषद के अधिशासी अभियंता आफताब अहमद ने पहले मुकदमे में 45 अधिकारियों के खिलाफ सरकारी आदेश की अवहेलना और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे मुकदमे में अवर अभियंता अजब सिंह ने 21 व्यापारियों पर कोर्ट आदेश की अवमानना का आरोप लगाया है। यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के 17 दिसंबर 2024 के आदेश के तहत की गई है, जिसमें भूखंड संख्या 661/6 पर बने व्यावसायिक कांप्लेक्स को तीन महीने में खाली कर ध्वस्त करने के निर्देश दिए गए थे।
यह भी पढ़ें – फर्जी IAS बनकर 150 लोगों से 80 करोड़ की ठगी, वकील की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…
25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…
12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…
कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…
सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…