Thursday, March 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशऐप्जा के जिला महासचिव मनोनीत हुए अनुराग

ऐप्जा के जिला महासचिव मनोनीत हुए अनुराग

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शाहजहांपुर जनपद के सबसे बड़े पत्रकार संगठन ऑल इंडियन प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऐप्जा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र मिश्रा के निर्देश व चीफ कोऑर्डिनेटर अनुराग सारथी के अनुमोदन पर जिला अध्यक्ष अरविन्द त्रिपाठी, महामंत्री विशुन दयाल कनौजिया, जिला उपाध्यक्ष ललित तिवारी द्वारा जलालाबाद में पत्रकारो की एक बैठक में सर्वसम्मति से अनुराग मिश्रा उर्फ राजू को जिला महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। जबकि जलालाबाद के पत्रकार अशोक द्विवेदी को जिला उपाध्यक्ष और बदायूं के संवाददाता विमल गुप्ता को तहसील अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। तहसील अध्यक्ष विमल गुप्ता को शीघ्र ही अपनी कमेटी गठित करने के साथ साथ ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किए जाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके पूर्व ऐप्जा जिला अध्यक्ष अरविन्द त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष ललित तिवारी, महामंत्री विशुनदयाल कनौजिया, कांट संवाददाता शाहनूर की उपस्थिति में वरिष्ठ पत्रकार हरीश गुप्ता, पत्रकार अशोक द्विवेदी,पत्रकार अनुराग मिश्रा उर्फ राजू,पत्रकार अजीत मिश्रा, पत्रकार विमल गुप्ता, पत्रकार संजीव गिहार, पत्रकार कमल पांडेय, पत्रकार धीरज गुप्ता,सहित पत्रकार प्रियंका गुप्ता द्वारा संगठन की सदस्यता ग्रहण कराई गई। उपरोक्त पदाधिकारी गणों के मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी पत्रकारों ने एकजुट होकर अपने लिए संघर्ष करने का ऐलान किया है। और जिला अध्यक्ष महामंत्री द्वारा पदाधिकारी को फूल माला पहना कर उनका स्वागत किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments