एंटीकरप्शन टीम ने रिश्वतखोर दरोगा को रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ा

पीड़ित को धमका कर 25000 रुपए की रिश्वत के लिए बना रहा था दबाव, 20 हजार में तय हुआ था सौदा

पीड़ित ने की थी एंटी करप्शन विभाग को मामले की शिकायत

बुलंदशहर(राष्ट्र की परम्परा)
यूपी के बुलंदशहर में एंटीकरप्शन टीम की बड़ी कार्यवाही देखने को मिली।
जिसमें एंटी करप्शन टीम ने डिबाई सर्कल के थाना क्षेत्र नरौरा की बेलौन चौकी पर तैनात प्रभारी उप निरीक्षक सुखपाल सिंह को 20 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
जिसके बाद टीम आरोपी दरोगा को लेकर कोतवाली डिबाई लेकर आई जहां आरोपी दरोगा सुखपाल सिंह के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करा कर कार्यवाही को अंजाम दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बेलोंन निवासी ललित उपाध्याय ने एक शिकायत 4 मार्च को एंटीकरप्शन विभाग को लिखित रूप में दी थी, जिसके अनुसार बेलोंन चौकी पर तैनात उप निरीक्षक सुखपाल सिंह को गांव के ही यश प्रताप ने शिकायत कर्ता ललित उपाध्याय के विरुद्ध एक प्रार्थनापत्र दिया था। जिस पर आरोपी दरोगा सुखपाल सिंह ने ललित उपाध्याय पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। इसी बीच आरोपी दरोगा ने ललित उपाध्याय से 25 हजार रुपए की मांग बतौर रिश्वत कर दी, जिसमें दोनों के बीच मामला 20 हजार रुपए में तय हुआ। उधर पीड़ित ने मामले की शिकायत एंटीकरप्शन विभाग से कर दी। जिसमें विभाग द्वारा 5 मार्च को निरीक्षक दुर्गेश सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित कर दी गई। जिनके द्वारा गहनता से आरोपों की जांच की गई, जिसके चलते आज 8 मार्च को एंटीकरप्शन टीम ने जाल बिछा कर आरोपी दरोगा को रंगे हाथों पकड़ लिया। मामले पर जानकारी देते हुए टीम प्रभारी दुर्गेश सिंह ने बताया कि जो रुपए आरोपी दरोगा को दिए गए थे उनपर हमारे द्वारा फ्लोफिल नमक पाउडर छिड़क दिया गया था। जिसके बाद शिकायतकर्ता द्वारा जैसे ही उक्त नोट आरोपी दरोगा को दिए गए तब हमने जा कर उन नोटो को कब्जे में ले लिया तथा सभी के हाथों को सोडियम कार्बोनेट द्रव्य में डुबोया, जिससे उक्त कैमिकल का रंग गुलाबी हो गया। जो इस बात का प्रमाण था कि उक्त दरोगा सुखपाल सिंह के पास से वही नोट बरामद हुए जिन पर विभाग द्वारा पाउडर लगाया गया था। दुर्गेश सिंह के अनुसार कोतवाली डिबाई में आरोपी दरोगा सुखपाल सिंह के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है।

rkpnews@desk

Recent Posts

अनुच्छेद 21 की व्यापक व्याख्या: सुप्रीम कोर्ट ने डॉग लवर्स की सभी याचिकाएं खारिज कीं

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक रुख: जनसुरक्षा बनाम पशु अधिकार बहस में नया…

9 hours ago

पंचायत चुनाव को लेकर गरमाई सियासत, प्रधान संगठन ने प्रशासनिक कार्रवाई पर उठाए सवाल

पंचायत चुनाव टलने की चर्चाओं के बीच प्रधान संगठन आक्रोशित, लखनऊ महासम्मेलन में जाने से…

12 hours ago

पुराने कलेक्ट्रेट में एसी आउटडोर चोरी सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल

रात्रि ड्यूटी न होने से हुई घटना, CRO कोर्ट परिसर में बढ़ी चिंता गोरखपुर(राष्ट्र की…

12 hours ago

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल तेज

ब्लॉक सभागारों में आयोजित हुआ जागरूकता कैंप संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के…

13 hours ago

ज्ञान भारतम् मिशन के तहत पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण को लेकर कार्यशाला आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार द्वारा संचालित ज्ञान भारतम् मिशन के अंतर्गत…

13 hours ago

बड़े मंगलवार पर विशाल भंडारे का आयोजन, भक्तिमय माहौल में हुआ प्रसाद वितरण

हनुमानगढ़ी मंदिर पर बड़े मंगलवार के अवसर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हजारों लोगों ने…

13 hours ago