पुलिस व राजस्व टीम झगड़ा होने पर ख़्सके

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के सलेमपुर मे रविवार को एक नाली के विवाद में निस्तारण के लिए पहुंची पुलिस व राजस्व टीम पर शिकायतकर्ता ही हमलावर हो गए और मौके से पुलिस व राजस्व टीम को जान बचाकर भागना पड़ा। गांव के हरेंद्र चौहान ने अपने पड़ोसी के साथ नाली के विवाद को लेकर आईजीआरएस व समाधान दिवस में शिकायत की थी। जिसके बाद प्रकरण के निस्तारण के लिए शनिवार को हल्का लेखपाल पूरन सिंह के साथ क्षेत्र के दरोगा व सिपाही भी मौके पर पहुंचे। वहां जमीन की नाप जोख होने लगी। इस दौरान शिकायतकर्ता का कहना था कि जिधर नाली है वहीं की जमीन नापी जाय। जबकि लेखपाल का कहना था कि जमीन के पास के नंबरों के रकबे आदि का पूरा सीमांकन होने के बाद ही नाली की रूपरेखा बन पायेगी। इसे लेकर कुछ देर तक असहमति के बीच शिकायत करने वाले व राजस्व व पुलिस टीम से कहासुनी होती रही। जिसके बाद वे अचानक उग्र हो उठे और घर के सभी महिला पुरुषों व युवकों ने पुलिसकर्मियों व लेखपाल से विवाद शुरू कर दिया। इस घटना का एक विडियो भी वायरल हुआ जिसमें पुलिस के साथ महिलाओं व युवकों गुत्थमगुत्था होकर विवाद दिखाई दे रहा है। मामले में पुलिसकर्मी महिलाओं व युवकों को कायदे से रहने की हिदायत दे रहें हैं। लेखपाल मौके से भागते नजर आ रहें हैं। वहीं वादी पक्ष लगातार वीडियो बनाते हुए धमकी दे रहा है कि यह वीडियो मुख्यमंत्री योगी को दिखाया जाएगा। थानाध्यक्ष अजय पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

rkpnews@desk

Recent Posts

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को सुरक्षा का भरोसा और बालिकाओं को किया जागरूक देवरिया…

6 hours ago

बारिश में तालाब बन जाता है आंगनबाड़ी परिसर, कीचड़ से जूझ रहे नौनिहाल

सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट कीचड़ के दलदल में आंगनबाड़ी केंद्र, मासूमों की राह हुई मुश्किल;…

6 hours ago

जनसेवा का नया फॉर्मूला: कार में बैठिए, समस्या सुनिए और रिपोर्ट बनाइए!

हर विधायक को कार और 75 हजार रुपये! जनसेवा का नया मॉडल या सुविधा का…

7 hours ago

बंगाल में फिर हिली धरती: मुर्शिदाबाद में 3.7 का भूकंप, लोगों में बढ़ी चिंता

मुर्शिदाबाद में देर रात भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता; दहशत में घरों से बाहर…

7 hours ago

झामुमो के समर्पित नेता सुदिव्य कुमार नहीं रहे, हेमंत सोरेन ने बताया ‘बड़े भाई’ जैसा रिश्ता

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड सरकार के मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ…

7 hours ago

भारत का नया ग्लोबल पावर गेम: पैसा, बाजार, अंतरिक्ष और ब्रिक्स से 2047 की तैयारी

भारत की नई वैश्विक आर्थिक छलांग: पूंजी, अंतरिक्ष, विदेशी मुद्रा और ब्रिक्स के सहारे विजन…

8 hours ago