नगरपालिका स्थित गांधी प्रतिमा पर हुआ कार्यक्रम

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ रामलला के दर्शन को जा रहे कांग्रेस के ध्वजवाहक अनोखे लाल तिवारी के साथ दुर्व्यवहार व कांग्रेस के ध्वज को फाड़ने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिलाध्यक्ष रामजी गिरि के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद में स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष दोषियों के सद्बुद्धि के लिए रामधुन गाया।इस दौरान जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि लोकतंत्र में किसी भी लोकतांत्रिक दल के कार्यकर्ता व ध्वज के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार उचित नहीं है।भाजपा व आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने यह कुकृत्य कर साबित कर दिया कि उनको लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास नहीं है।इस तरह के कृत्य को करने वाले लोगों को ईश्वर सद्बुद्धि प्रदान करें।कांग्रेस गांधीवादी विचार धारा पर चलने वाली पार्टी हैं।लोकतंत्र में सबको अपने पूजा अर्चना व अपनी बात रखने का अधिकार है, भाजपा यह अधिकार आमजन से सत्ता के बल पर छीनना चाहती हैं।रामधुन गाने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष बिस्मिल्लाह लारी मुन्ना, पुरुषोत्तम नारायण सिंह, जयदीप त्रिपाठी, आलोक त्रिपाठी राजन, विनोद दुबे, सुनील द्विवेदी, भरत मणि, जय प्रकाश पाल धनगर, जुलेखा खातून, सुहैल अंसारी, सुनील तिवारी, राशिद अंसारी, सत्यप्रकाश मणि, रीता देवी, दीनदयाल यादव, ऋषिकेश मिश्र, धर्मेन्द्र पाण्डेय, कमलेश मिश्र , नसीम अहमद , बद्रीनारायण दुबे, पन्नेलाल पाठक, राहुल मिश्र , रामअशीष साहनी आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Avatar photo

By RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.