प्रधान संघ ब्लाक अध्यक्ष प्रतिनिधि के खिलाफ आंगनवाड़ी कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड मिठौरा के ब्लाक परिसर में आंगनवाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन महराजगंज के द्वारा ब्लाक परिसर में धरना प्रदर्शन कर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष प्रतिनिधि रघुनाथ पटेल द्वारा ब्लाक में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों व समूह के खिलाफ जांच करने की शिकायत किया था जिसको लेकर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों व समूह ने मोर्चा खोल दिया। जिला संरक्षक सत्येन्द्र कुमार पटेल के नेतृत्व में आंगनवाड़ी कर्मचारियों ने कहा कि प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष प्रतिनिधि रघुनाथ पटेल द्वारा ब्लाक परिसर में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों व समूह और सरकार के प्रति गलत बयान देकर वाह-वाही लूटने के चक्कर में निराधार बयान दिया। उनके बयान के कारण हमारे
ब्लाक की छवि खराब हो रही है। उनके इस बयान से महिलाएं मर्माहत हैं जिसको लेकर हम सभी आंगनवाड़ी कर्मचारियों ने ब्लाक परिसर में धरना प्रदर्शन कर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। आंगनवाड़ी कर्मचारियों ने बताया कि खाद्यान्न समूह की महिलाओं द्वारा उठान किया जाता है और समूह, ग्राम समिति आंगनबाड़ी कार्यकत्री की माध्यम से प्रत्येक लाभार्थी को खाद्यान्न प्राप्त किया जाता है। खाद्यान्न प्राप्त कराते समय फोटो भी लिया जाता है और प्रत्येक लाभार्थियों के अभिभावकों से हस्ताक्षर व अंगूठा लगवाया जाता है और प्रत्येक लाभार्थियों खाद्यान्न भी अलग- अलग पैकेट में आता है। ऐसी स्थिति में खाद्यान्न को घटाया-बढ़ाया नहीं जा सकता है। साथ ही साथ अब लाभार्थियों का मोबाईल नंबर आंगनवाड़ी द्वारा फीडिंग किया गया है। जिन लाभार्थियों को खाद्यान्न मिलेंगे इसका ओ.टी.पी. नम्बर या मैसेज मिल जाता है।ऐसी स्थिति में खाद्यान्न का गमन कर पाना सम्भव नहीं है। ऐसे में प्रधान की रवैया महिलाओं के प्रति ठीक नहीं है। वर्तमान में रघुनाथ पटेल शिक्षा विभाग में शिक्षा मित्र के पद पर कार्यरत है। ऐसी स्थिति में अपने को प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। इस दौरान सुनीता वर्मा, संगीता, पुष्पा भारती, किरन देवी सावित्री देवी, उर्मिला देवी, विंध्यवासिनी सिंह, नीता, पूनम, सरोज गुप्ता, संगीता, सपना राज, रीना पटेल, जानकी देवी, विंदा, श्वेता भारती, विद्यावती देवी, शेषमणि, सरोज सहित सैकड़ों आंगनवाड़ी कर्मचारी उपस्थिति रही।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

यूपी में मेधावी छात्राओं की चमकेगी राह! स्कूटी के साथ हेलमेट और पेट्रोल देने की भी तैयारी

यूपी की 40 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी! नवंबर से वितरण की तैयारी…

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट के सवालों से दवा बाजार में मूल्य नियंत्रण पर बहस तेज

क्या सभी जीवनरक्षक दवाओं पर लगेगी मुनाफे की लगाम? औषधि (मूल्य नियंत्रण) आदेश, 2013 और…

4 hours ago

अपराधी और पुलिस आमने-सामने, पैर में गोली लगने के बाद PMCH पहुंचाया गया शुभम

पुलिस और अपराधी के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग फोटो ai निर्मित पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…

4 hours ago

कटी हुई घास से घर पर बनाएं लिक्विड खाद

बिना ज्यादा खर्च के घास और पानी से बनाएं तरल खाद, इस्तेमाल से पहले रखें…

5 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा, बुजुर्गों की समस्याएं सुनीं; एंटी रोमियो टीम…

6 hours ago

मुजफ्फरनगर में सनसनीखेज वारदात, शिव मंदिर के पुजारी की गोली मारकर हत्या

20 वर्षों से प्राचीन शिव मंदिर में रहकर कर रहे थे पूजा-पाठ, सेना से सेवानिवृत्त…

6 hours ago