नगर पालिका व पुलिसकर्मियों द्वारा भू माफिया को सहयोग के आरोप पर कार्यवाही की मांग

भाटपार रानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने देवरिया रेलवे स्टेशन के सामने ओवैद चिश्ती के मकान में भू माफियाओं द्वारा जबरिया कब्जा किए जाने तथा पुलिस प्रशासन द्वारा इसमें कोई कार्रवाई नहीं किए जाने के मामले में शिकायत पत्र भेज कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने की मांग किया है।

डीएम देवरिया व एसपी देवरिया सहित अन्य अफसरों को भेजे गए अपने शिकायत में उन्होंने कहा है कि ओवैद चिश्ती का रेलवे स्टेशन गेट नंबर 1 के सामने मकान संख्या 202 और एक दुकान है इस पर 18 जनवरी को लगभग 25 की संख्या में भूमाफियाओं ने पहुंचकर दुकान का शटर काटकर वहां अपना सामान रख लिया। इसके बाद चौकी इंचार्ज रेलवे संजय सिंह चंदेल मौके पर आए किंतु उन्होंने जानबूझ कर कोई कार्यवाही नहीं की। इतना ही नहीं इस पूरे प्रकरण में नगर पालिका परिषद कर्मी नागेंद्र सिंह उर्फ राजू सिंह की भूमिका भी अत्यंत ही संदिग्ध है, जिनके द्वारा इस प्रकरण में खुलेआम भूमाफियाओं का साथ दिए जाने के तथ्य सामने आए हैं।

आजाद अधिकार सेना की प्रवक्ता डॉ. नूतन ठाकुर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने इन दोनों कर्मियों की भूमिका का की जांच कराए जाने और ओवैद चिश्ती को न्याय दिलाए जाने की मांग की है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बरहज CHC में डीएम का औचक निरीक्षण, 10 स्वास्थ्यकर्मी मिले अनुपस्थित; एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

स्वास्थ्य सेवाओं की जांच कर डीएम ने दिए सख्त निर्देश, मरीजों को बेहतर इलाज और…

10 minutes ago

डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

हिसार (राष्ट्र की परम्परा)। डॉ. सत्यवान सौरभ समकालीन हिंदी पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन के…

1 hour ago

कहानी के जरिए सीखेंगे यूपी के नौनिहाल, बालवाटिका से मजबूत होगी शिक्षा की नींव

अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर यूपी के बालवाटिकाओं में ‘आओ सुनें और सुनाएं कहानी’ अभियान, बच्चों…

4 hours ago

बारिश ने बिगाड़ा कोयले का गणित, देश के 57 बिजलीघर संकट में; अब बढ़ाई गई सप्लाई

थर्मल पावर प्लांटों में कोयले का संकट, 57 बिजलीघर क्रिटिकल स्टॉक में; झारखंड की बारिश…

4 hours ago

सुखोई-30MKI की बढ़ेगी हवाई ताकत, दुश्मन के विमानों को दूर से निशाना बनाने की तैयारी

सुखोई-30MKI की ताकत बढ़ाने की तैयारी, PL-15 के जवाब में RVV-BD पर भारत की नजर…

5 hours ago