Categories: Uncategorized

कलेक्ट्रेट परिसर में उत्तर प्रदेश दिवस का हुआ भव्य आयोजन

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। कलेक्ट्रेट परिसर में उत्तर प्रदेश दिवस का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सिसवा प्रेम सागर पटेल, विधायक पनियरा ज्ञानेंद्र सिंह, विधायक फरेंदा सहित गणमान्य अतिथियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक सिसवा ने कहा कि योगी सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन धूम-धाम से किया जा रहा है। इस आयोजन के माध्यम से प्रदेशवासियों को प्रदेश की संस्कृति और इतिहास से लोगों को अवगत कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा प्रदेश है। इस प्रदेश की धरती गंगा, जमुना और सरस्वती के संगम की धरती है। यह बुद्ध और राम की धरती है। उन्होंने कहा कि 144 वर्ष पर आने वाला कुंभ प्रदेश के तीर्थराज प्रयागराज में आयोजित हो रहा है। राजनीतिक रूप से यह प्रदेश देश का सबसे अहम प्रदेश है। इसका महत्व इसी बात से समझा जा सकता है कि इस प्रदेश से 09 प्रधानमंत्री हुए हैं। प्रदेश के महत्व की चर्चा करते हुए कहा कि यह प्रदेश इतिहास की महान घटनाओं का साक्षी रहा है। हम खुशकिस्मत हैं कि इस प्रदेश के निवासी हैं। उन्होंने कहा कि हम सबको आज इस महत्वपूर्ण दिन पर प्रण लेना चाहिए कि हम सब प्रदेश को 01 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने हेतु अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक पनियरा ने कहा कि उत्तर प्रदेश का आयोजन भाजपा सरकार पूरे धूम-धाम से करती है। पिछले वर्ष भी उत्तर प्रदेश दिवस का भव्य आयोजन घुघली में किया गया था। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में सर्वांगीण विकास हो रहा है और उत्तर प्रदेश दिवस पर आयोजित स्टाल और चित्र प्रदर्शनी उसकी झांकी है। हम सबको मिलकर प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ प्रदेश बनाने का प्रयास करना होगा।
अतिथियों का स्वागत जिलाधिकारी अनुनय झा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन ने किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथिगण द्वारा दीप जलाकर किया गया। इस अवसर पर नवजीवन मिशन फरेंदा, जीएसवीएस इंटर कॉलेज, दीन दयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज, सूर्य नारायण सिंह इंटर कॉलेज के साथ कंपोजिट विद्यालय गिरहिया बंजारी पट्टी, कंपोजिट विद्यालय सोनरा और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सदर की छात्राओं द्वारा मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई।
उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर ग्राम्य विकास, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, महिला कल्याण, खादी एवं ग्रामोद्योग, माध्यमिक शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, बाल विकास एवं पुष्टाहार, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग सहित कुल 11 विभागों के लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। साथ ही पंचायतीराज विभाग के ग्राम पंचायत उदित पुर व बसंतपुर के ग्राम प्रधान, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के चिकित्सक डा . रामनवल, डॉ अरुण कुमार गुप्ता और डॉ अरुण कुमार सिंह सहित राजस्व विभाग के 05 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले लेखपालों को सम्मानित किया गया। साथ ही जोनल क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाले युवा कल्याण विभाग के 05 खिलाड़ियों को भी मंच से प्रशस्ति पत्र वितरित किया गया।
इस दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास, पनियरा ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ला, परतावल ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, ब्लॉक प्रमुख घुघली ओमप्रकाश जयसवाल सहित वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहें।

rkpshomnath

Recent Posts

यूपी में मेधावी छात्राओं की चमकेगी राह! स्कूटी के साथ हेलमेट और पेट्रोल देने की भी तैयारी

यूपी की 40 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी! नवंबर से वितरण की तैयारी…

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट के सवालों से दवा बाजार में मूल्य नियंत्रण पर बहस तेज

क्या सभी जीवनरक्षक दवाओं पर लगेगी मुनाफे की लगाम? औषधि (मूल्य नियंत्रण) आदेश, 2013 और…

3 hours ago

अपराधी और पुलिस आमने-सामने, पैर में गोली लगने के बाद PMCH पहुंचाया गया शुभम

पुलिस और अपराधी के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग फोटो ai निर्मित पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…

4 hours ago

कटी हुई घास से घर पर बनाएं लिक्विड खाद

बिना ज्यादा खर्च के घास और पानी से बनाएं तरल खाद, इस्तेमाल से पहले रखें…

4 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा, बुजुर्गों की समस्याएं सुनीं; एंटी रोमियो टीम…

5 hours ago

मुजफ्फरनगर में सनसनीखेज वारदात, शिव मंदिर के पुजारी की गोली मारकर हत्या

20 वर्षों से प्राचीन शिव मंदिर में रहकर कर रहे थे पूजा-पाठ, सेना से सेवानिवृत्त…

5 hours ago