Monday, April 20, 2026
HomeUncategorizedट्रेन से कटकर अज्ञात बुजुर्ग की मौत, पुलिस जांच में जुटी

ट्रेन से कटकर अज्ञात बुजुर्ग की मौत, पुलिस जांच में जुटी

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा )चौरीचौरा व सरदारनगर रेलवे स्टेशन के बीच स्थित डुमरी खुर्द गांव के पास शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। रेल पटरी पर एक अज्ञात बुजुर्ग व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। यह घटना सुबह की बताई जा रही है, जब ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर शव देखा और तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी।

घटनास्थल पर पहुंची चौरीचौरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। मृतक की उम्र लगभग 60 वर्ष आंकी जा रही है और शरीर पर साधारण वस्त्र थे। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से भी पूछताछ की, लेकिन कोई पहचान नहीं हो सकी।

मौके पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने भी पहुंचकर जांच पड़ताल की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा आसपास के थानों और गुमशुदगी रिपोर्टों से मिलान करने का प्रयास जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments