अखिल क्षत्रिय महासभा गठन का हुआ आयोजन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) रूद्रपुर में बाईपास स्थित एक मैरेज हाल में अखिल क्षत्रिय महासभा गठन एवम सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि रणवीर सिंह ने किया।उन्होंने कहा अखिल क्षत्रिय महासभा के संगठन का विस्तार पंचायत स्तर तक किया जाना चाहिए।समाज के निर्बल तबके को मदद करने,समाज को एकजुट करने एवं जरूरतमंदों को सहयोग करने की जरूरत है।
क्षत्रियों को अपना धर्म पहचानने और समझने की जरूरत है।विशिष्ट अतिथि रणविजय सिंह बघेल ने कहा कि क्षत्रिय हमेशा ही समाज का पोषण किया है। स्वाभिमान, सम्मान और स्वाधीनता के लिए बलिदान होना हमारा कर्तव्य रहा है।
प्रदेश उपाध्यक्ष अमित सिंह बबलू ने कहा कि क्षत्रियों ने देश की आन- बान और शान के लिए मर मिटने का काम किया है।हम सभी को एकजुट होकर अपने अस्तित्व और स्वाभिमान के लिए आगे आना होगा।मैं समाज के साथ हमेशा तत्पर तैयार हूं जब भी कहीं जरूरत हो तो मैं मौजूद रहूंगा।आयोजक केपी सिंह एवम धर्मपाल सिंह सोनू ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।आसनारायन सिंह को मण्डल महामंत्री एवम सन्तोष सिंह को जिलामहामंत्री बनाया गया।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह मामा,अन्नू सिंह,अतुल सिंह,मानवीर सिंह,अमित सिंह,कालिका सिंह,अमित शाही,संजय सिंह,पुरुषोत्तम नारायण सिंह,पंकज सिंह,अंकुश राव, बागम्बर सिंह ,सिंटू सिंह आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

10 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

11 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

11 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

11 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

11 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

13 hours ago