कृषि मंत्री एवं डीएम ने देवरहा बाबा आश्रम का किया दर्शन

दुनिया भर में देवरहा बाबा के करोड़ो अनुयायी: कृषि मंत्री

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने मईल स्थित देवरहा बाबा आश्रम मंदिर का दर्शन किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि देवरहा बाबा आश्रम क्षेत्र को नए सिरे से विकसित किया जाएगा। दुनिया भर में देवरहा बाबा के करोड़ों अनुयायी हैं।
कृषि मंत्री ने कहा कि पर्यटन विभाग द्वारा आश्रम क्षेत्र में 500 श्रद्धालुओं की क्षमता वाले भवन का निर्माण किया जाए जिसमें भजन-कीर्तन हेतु साउंड सिस्टम भी उपलब्ध रहे। हाई मास्ट लाइट से क्षेत्र को प्रकाशित किया जाए। पानी की टंकी स्थापित कर स्वच्छ पेयजल सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने एक बृहद यज्ञ मंडप का प्रस्ताव तैयार करने का भी निर्देश दिया। आश्रम के निकट एक हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर खोलने का भी निर्देश दिया जिससे आश्रम आने वाले श्रद्धालुओं को आकस्मिक स्थिति में प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराया जा सके। कृषि मंत्री ने कहा कि देवरहा बाबा अपनी योग साधना के लिए विख्यात रहे हैं। ऐसे में एक योग केंद्र एवं देवरहा बाबा से जुड़ी लाइब्रेरी खोलने का प्रस्ताव तैयार किया जाए।
जिलाधिकारी ने कृषि मंत्री को अवगत कराया कि 2 करोड़ 47 लाख रुपए की लागत से बनने वाले यात्री निवास, वीवीआइपी गेस्ट हाउस, संत निवास, भव्य प्रवेश द्वार, इंटरलॉकिंग का प्रस्ताव पहले ही शासन को भेजा जा चुका है। आश्रम के निकटवर्ती क्षेत्रों के विकास के लिए नए सिरे योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि देवरहा बाबा आश्रम का विकास होने से क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और लोगों को वृहद पैमाने पर रोजगार मिलेगा। इससे पूर्व पीठाधीश्वर श्यामसुंदर दास ने कृषि मंत्री एवं जिलाधिकारी को देवरहा बाबा से जुड़े संस्मरण सुनाए। कृषि मंत्री एवं जिलाधिकारी ने अत्यंत श्रद्धा के साथ देवरहा बाबा आश्रम में मत्था टेका और प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर पर्यटन सूचना अधिकारी प्राण रंजन, यूपीपीसीएल के सहायक परियोजना निदेशक सतीश चंद्र श्रीवास्तव सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

rkpshomnath

Recent Posts

सपा-भाकपा का 31 सूत्रीय मांगो पर धरना प्रदर्शन

राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को बरहज तहसील के…

3 hours ago

डीएम की पहल से रास्ते का विवाद सुलझा, आरसीसी सड़क का निर्माण पूरा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरियारपुर नगर पंचायत में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद जिलाधिकारी के निर्देश…

3 hours ago

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…

3 hours ago

बिजली का करंट लगाकर चारपाई के फ्रेम से बच्चे की मौत, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…

4 hours ago

ब्लैक होल पर कविता, अंतरिक्ष यात्रा पर निबंध; डीडीयू के दो शोधार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…

4 hours ago

फरसे के साथ गरजा स्वर्ण समाज का आंदोलन, आरक्षण में बदलाव की उठी मांग

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…

4 hours ago