किशोरियों को वन स्टॉप सेंटर व कन्या सुमंगला योजना के लिए किया गया जागरूक

बहराइच( राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में श्रमिकों के बच्चियों के लिए स्थापित विहान बालिका विद्यालय में बालिकाओ के साथ वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं और कन्या सुमंगला की योजनाओं के बारे में जागरूकता कार्यक्रम किया गया। जिसमे प्रोग्राम का संचालन अहमद सेवा संसथान के सचिव अब्दुल कादिर द्वारा करते हुए बालिकाओ को बताया गया कि उत्तर प्रदेश में चयनित संस्थाओं के द्वारा मिलान फाउंडेशन के तत्वाधान में बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने व उनको मुख्य धाराओं से जोड़ने के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे बालिकाओं से जुड़े मुद्दों पर संस्था के द्वारा विभागो के साथ मिलकर अलग अलग प्रकार से कार्यक्रम किए जा रहे है।सोमवार के कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर से शिविका मौर्या द्वारा लड़कियों व महिलाओं से जुड़े मुद्दे उनके साथ घरेलू हिंसा, शारीरिक हिंसा या अन्य प्रकार की हिंसा होने पर किस प्रकार से वन स्टॉप सेंटर द्वारा न्याय दिलाने के लिए कार्य किया जाता है इसके बारे में बताया गया।उन्होंने बताया कि यदि किसी भी लड़की को मोहल्ले में, रास्ते में या अन्य किसी भी जगह कोई लड़का या व्यक्ति परेशान करता है तो उसकी सूचना महिला पावर लाईन 1090 महिला हेल्प लाइन 181, ऐंबुलेंस सेवा 108, मुख्यमंत्री हेल्प लाइन 1076 , पुलिस आपातकालीन सेवा 112 , चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, पुलिस सेवा 100 नंबर उपलब्ध कराए गए है जिन पर कॉल करके तुरंत सहायता व सुरक्षा प्रदान की जाती है। शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाता है । महिला कल्याण विभाग से अरुण के द्वारा बालिकाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला एवं उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के बारे में जागरूक किया गया और विस्तार रूप से समझाया गया कि किस तरह से बालिकाएं इस योजना का लाभ ले सकती है और इस योजना का लाभ लेने के लिए क्या पात्रता और क्या प्रक्रिया होती है, विस्तार रूप से इस योजना के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में अहमद सेवा संसथान के सचिव अब्दुल कादिर ,महिला कल्याण विभाग से अरुण कुमार ,वन स्टॉप सेंटर से शिविका विहान बालिका विद्यालय से प्रिया ,रमेश, सरोज आदि लोग मौजूद रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

नदी में बहकर टापू पर फंसी महिला, ग्रामीण ने अंधेरे में समझ लिया चुड़ैल

फोटो पीड़ित महिला रांची में पति पर पत्नी को नदी में धकेलने का आरोप, रातभर…

10 minutes ago

LPU में रातभर तनाव के बाद खुला NH-44, 2 हजार पुलिसकर्मी तैनात; SIT जांच से खुलेगा कथित दुष्कर्म का राज

फगवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रों…

2 hours ago

उम्र बढ़ने के साथ त्वचा को चाहिए खास देखभाल, 5 मिनट का यह घरेलू फेस पैक आएगा काम

40 की उम्र के बाद त्वचा को रखें जवां, घर पर बनाएं चंदन-जौ का खास…

2 hours ago

गया जी में पिंडदान का पूरा बजट: ट्रेन टिकट से पूजा-दक्षिणा तक, जानें 2026 में कितना आएगा खर्च

गया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पितृपक्ष के दौरान गया जी में पिंडदान और तर्पण का…

3 hours ago

रागी को डाइट में शामिल करें, रोटी से डोसा तक बनाएं स्वादिष्ट और पौष्टिक मील

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा स्वास्थ्य डेस्क)। बदलती लाइफस्टाइल के बीच लोग अब स्वाद के साथ…

3 hours ago