निरीक्षण के दौरान कई जगह अलाव नहीं जलने पर डीएम ने जतायी नाराजगी

दो लेखपालों को प्रतिकूल प्रविष्टि

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर प्रशासन द्वारा ठंड से बचाव के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया, जिसमें कई स्थानों पर खामी मिली। भाटपाररानी तहसील के भिंगारी बाजार, घाँटी चौराहा, सदर तहसील के रुद्रपुर मोड़ सहित कई स्थानों पर अलाव जलता नहीं मिला, जिस पर डीएम नहीं गहरी नाराजगी व्यक्त की और उत्तरदायित्व तय करते हुए दो लेखपालों को चार्जशीट देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शीतलहर में आमजन को राहत पहुंचाना शासन की प्राथमिकता का विषय है। इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ जिलाधिकारी ने समस्त तहसीलों के उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के समस्त प्रमुख स्थलों पर अलाव की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देश के बावजूद अलाव न जलाने पर सख़्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

उप जिलाधिकारी भाटपाररानी संजीव कुमार उपाध्याय ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में लेखपाल अंशुमान पांडेय और श्रीकांत यादव को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। तहसील क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर अलाव जला दिए गए हैं। लोगों को ठंड से राहत पहुँचाने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं।

rkpshomnath

Recent Posts

LPU में रातभर तनाव के बाद खुला NH-44, 2 हजार पुलिसकर्मी तैनात; SIT जांच से खुलेगा कथित दुष्कर्म का राज

फगवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रों…

1 hour ago

उम्र बढ़ने के साथ त्वचा को चाहिए खास देखभाल, 5 मिनट का यह घरेलू फेस पैक आएगा काम

40 की उम्र के बाद त्वचा को रखें जवां, घर पर बनाएं चंदन-जौ का खास…

2 hours ago

गया जी में पिंडदान का पूरा बजट: ट्रेन टिकट से पूजा-दक्षिणा तक, जानें 2026 में कितना आएगा खर्च

गया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पितृपक्ष के दौरान गया जी में पिंडदान और तर्पण का…

2 hours ago

रागी को डाइट में शामिल करें, रोटी से डोसा तक बनाएं स्वादिष्ट और पौष्टिक मील

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा स्वास्थ्य डेस्क)। बदलती लाइफस्टाइल के बीच लोग अब स्वाद के साथ…

2 hours ago

RAF Fairford के पास बड़ी सुरक्षा कार्रवाई, आतंकी साजिश के शक में 5 गिरफ्तार; 85 घर खाली

अमेरिकी एयरबेस के पास आतंकी साजिश का शक, सेना का बम निरोधक दस्ता पहुंचा; इलाका…

3 hours ago