संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर मुख्यमंत्री संदर्भ, आयुक्त संदर्भ, जिलाधिकारी संदर्भ, तहसील दिवस संदर्भ सहित अन्य आनलाइन एवं आफलाइन संदर्भों की समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुयी।
अपर जिलाधिकारी श्री सिंह ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि जनसामान्य की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमे किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारीगण आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करके रिपोर्ट को पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें।
अपर जिलाधिकारी ने आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के डिफाल्टर होने व निस्तारित शिकायतों की खराब पाये जाने पर कुछ विभागीय आधिकारियों को इसमें सुधार लाने की कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसी स्थिति नहीं आनी चाहिये कि निस्तारण की गुणवत्ता खराब होने के कारण उच्च स्तर से शिकायतें पुनः वापस आ जायं।
उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण प्रक्रिया के दौरान शिकायतकर्ता का पक्ष भी अवश्य सुना जाए और सदंर्भों के निस्तारण का परिणाम से भी शिकायतकर्ता को अवगत कराया जाए। समीक्षा के दौरान अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सम्बन्धित शिकायत की जांच हेतु अधिकारी मौके पर जाने से पूर्व शिकायत से सम्बन्धित सभी पक्षों को अवश्य अवगत करावें। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी विभागीय अधिकारी प्रतिदिन अनिवार्य रुप से आईजीआरएस पोर्टल को देखें तथा शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करते हुये अनिवार्य रूप पर से पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें।
बैठक के अगले चरण में कर-करेत्तर की समीक्षा के दौरान आबकारी, व्यापार कर, स्टाम्प शुल्क, विद्युत देयों की वसूली, नगर निकायों में राजस्व संग्रह की स्थिति, खनन, मण्डी समिति, बांट माप, खाद्य एवं सुरक्षा सहित अन्य राजस्व संग्रह से सम्बन्धित विभागों द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व देयों की वसूली की विस्तृत समीक्षा की गयी। अपर जिलाधिकारी नें लक्षित राजस्व देयों की वसूली में फिसड्डी अधिकारियों को अपनी कार्यशैली में रचनात्मक सुधार लाते हुये समय सीमा के अन्दर शत- प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया।

Editor CP pandey

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

16 hours ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

16 hours ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

17 hours ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

2 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

3 days ago