वकीलो ने सड़क पर चक्का जाम कर जताया विरोध

वकीलों के न्यायालय कार्य बहिष्कार के चलते फरियादियों को लौटना पड़ रहा वापस

उतरौला (बलरामपुर)(राष्ट्र की परम्परा)। लेखपाल व अधिवक्ताओ के बीच चल रहे विवाद को लेकर वकीलो ने मंगलवार को तहसील गेट के सामने सड़क पर चक्का जाम कर विरोध जताया।वकीलों के न्यायालय कार्य का बहिष्कार के चलते फरियादियों को वापस लौटना पड़ रहा है।
अधिवक्ता संघ अध्यक्ष वीरेन्द्र सिन्हा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में नारेबाजी कर चक्का जाम कर विरोध जताया और भ्रष्ट प्रशासन के विरुद्ध आर पार की लड़ाई का ऐलान किया।पूर्व अध्यक्ष मारकंडे मिश्र ने कहाकि अधिकारियों की हठ धर्मिता के चलते गरीबों को न्याय नही मिल पा रहा है तहसील लूट का अड्डा बन चुका है।महेंद्र पांडेय ने कहाकि भ्रष्ट अधिकारियों के कारण विवाद की स्थिति बनी हुई है दर्ज फर्जी मुकदमे को समाप्त किया जाय। अधिवक्ताओं का तहसील परिसर में मागों को लेकर आठवें दिन भी क्रमिक अनशन जारी है। क्रमिक अनशन के दिन अधिवक्ता रघुवंश सिंह, राज कुमार सैनी,कैलाश चंद,मोहम्मद शफीउल्ला,अकील हसन,राम लगन,दीप चंद,आलोक कुमार गुप्ता,शहजादे हुसैन,धर्मराज यादव क्रमिक अनशन पर बैठे।वकीलों के आंदोलन के चलते 23 दिसम्बर से न्यायिक कार्य प्रभावित है ।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

1 minute ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

31 minutes ago

नहर में कूदे दो छात्र, बचाई महिला की जान

तेज बहाव में जान की परवाह किए बिना उतरे कृष्णा-सद्दाम, डीएम ने प्रशस्ति पत्र व…

34 minutes ago

राष्ट्र के विकास में हिन्दी भाषा की भूमिका पर संगोष्ठी आयोजित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सन्त विनोबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय, देवरिया के हिन्दी विभाग की ओर से…

39 minutes ago

गुड मॉर्निंग देवरिया: सुबह की सैर से स्कूल तक पुलिस की निगरानी, एंटी रोमियो टीम सक्रिय

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान: मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को भरोसा और बालिकाओं को सुरक्षा…

6 hours ago