अपर आयुक्त राज्य कर ने टैक्स बार एसोसिएशन पदाधिकारियों के साथ की वार्ता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। अपर आयुक्त राज्य कर वाराणसी जोन-द्वितीय वाराणसी मिथिलेश कुमार शुक्ला की अध्यक्षता जनपद- के व्यापारिक संगठनों, व्यापारियों एवं उद्यमियों तथा टैक्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ विस्तृत वार्ता की गई। वार्ता के दौरान व्यापारियों की समस्याओं का अनुश्रवण किया गया । टैक्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के द्वारा जी०एस०टी० अधिनियम के अन्तर्गत आ रही तकनीकी समस्याओं से अवगत कराया गया। इसी प्रकार व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा जी0एस0टी0आर-1 की अवधि की तिथि बढ़ाने के लिए तथा व्यापारी दुर्घटना बिमा योजना की धनराशि को रू0 10 लाख से बढ़ाकर और अधिक किये जाने सम्बन्धी ज्ञापन दिया गया। मौके पर उपस्थित अधिवक्ताओं एवं व्यापारियों को मुख्यमंत्री के विजन को पूर्ण करने के लिए अधिक-से-अधिक संख्या में व्यापारियों को पंजीयन लेने हेतु तथा शत-प्रतिशत पंजीकृत व्यापारियों के द्वारा समय से नियमानुसार टैक्स एवं जी०एस०टी० के रिटर्न दाखिल करने हेतु अवगत कराया गया। अपर आयुक्त द्वारा समस्त व्यापारियों को आश्वस्त किया गया कि जी0एस0टी0 के रिटर्न फाइल करने में यदि कोई असुविधा हो रही हो तो परदहाँ मिल रोड स्थित जी०एस०टी० कार्यालय में सम्पर्क कर अपना रिटर्न दाखिल / फाइल करा सकते हैं। बैठक में संयुक्त आयुक्त वि०अनु०शा० राज्य कर आजमगढ़ नीलेश कुमार सिंह, उपायुक्त अवनीश कुमार चौधरी, समस्त सहायक आयुक्त, टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजेश सिंह, महामंत्री शिवाजी सिंह तथा व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी उमाशंकर ओमर, भवानी शंकर थरड, बालकृष्ण थरड, राकेश तिवारी, आजाद यादव, वीरभद्र सिंह, कौशल कुमार राय सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

आकांक्षात्मक विकासखंडों की रैंकिंग सुधारने को डीएम सख्त, पिछड़े पैरामीटर्स पर तत्काल सुधार के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुज मलिक ने जनपद के तीनों आकांक्षात्मक विकासखंडों…

19 minutes ago

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं फरियाद, 15 मामलों का मौके पर निस्तारण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील सलेमपुर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी…

22 minutes ago

5279 विद्यार्थियों के खातों में पहुंची 1.42 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय वर्ष 2026-27 में पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत…

27 minutes ago

बाढ़ प्रभावितों को बिना भेदभाव राहत देने के निर्देश, किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर मिलेगा बीज

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शनिवार को तमकुहीराज तहसील के…

31 minutes ago

खुखुन्दू थाने के लॉकअप में गांजा तस्करी के आरोपी की मौत, फांसी लगाने की बात सामने आई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। खुखुंदू थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी के मामले में पकड़े गए…

2 hours ago

लखनऊ में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, KGMU अफसर और दोस्त को बनाया बंधक, फिर नदी में फेंके शव!

50 लाख की फिरौती नहीं मिली तो KGMU अफसर और दोस्त की हत्या! घाघरा नदी…

3 hours ago