Categories: लेख

असम्भव को सम्भव

भूकम्प के झटके आये, नेपाल हिला,
भारत, लंका, पाकिस्तान हिल गये,
प्रभू मसीह, अल्लाह व भगवान कहाँ,
हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, भी गये।

प्रकृति के आगे है बेवश हर इंसान,
हैं समान सब उसकी पैनी नजर में,
नहीं चलता बाइबल, वेद और कुरान,
उलझे पाखण्ड से, अब जाग इंसान।

लक्ष्य के लिए पथिक परिश्रम कर,
पर जबरदस्ती नहीं, हौसला रख कर,
मत हार मुसाफ़िर गिरकर मंजिल पर,
जीत भी मिलेगी मंज़िल पर चलकर।

हम भ्रमित रहते हैं कि ख़ुशियों में
ईश्वर का आभार करना भूल जाते हैं,
पर दुखों और मुसीबतों की घड़ियों
में उससे ही शिकायतें करते रहते हैं।

हमारी प्रार्थनायें एवं हमारे विश्वास
जीवन के जितने अदृश्य पहलू होते हैं,
ये उतने ही अधिक ताक़तवर होते हैं,
कि असम्भव को सम्भव बना देते हैं।

प्रार्थना और विश्वास से परिश्रम
करना स्वादिष्ट प्रतिफल देते हैं,
धैर्य, प्रवीणता, स्पष्ट ज्ञान के बल
पर जीवन के अनुभव जोड़ लेते हैं।

सारे सद्गुण श्रम की शक्ति पर चार
चाँद लगाने जैसे अति सुंदर होते हैं,
आदित्य व्यंजनों में सही मात्रा मिर्च,
मसाले व नमक स्वादिष्ट बनाते हैं।

  • कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
Karan Pandey

Recent Posts

जिउतिया में सतपुतिया का खास महत्व, सात संतानों की कामना से जुड़ी है यह लोक परंपरा

चील-सियारिन से जीमूतवाहन तक यतीन्द्र मिश्रा की रिपोर्ट पुत्र की लंबी आयु, स्वास्थ्य, बल और…

37 seconds ago

आकांक्षात्मक विकासखंडों की रैंकिंग सुधारने को डीएम सख्त, पिछड़े पैरामीटर्स पर तत्काल सुधार के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुज मलिक ने जनपद के तीनों आकांक्षात्मक विकासखंडों…

1 hour ago

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं फरियाद, 15 मामलों का मौके पर निस्तारण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील सलेमपुर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी…

1 hour ago

5279 विद्यार्थियों के खातों में पहुंची 1.42 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय वर्ष 2026-27 में पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत…

1 hour ago

बाढ़ प्रभावितों को बिना भेदभाव राहत देने के निर्देश, किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर मिलेगा बीज

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शनिवार को तमकुहीराज तहसील के…

1 hour ago

खुखुन्दू थाने के लॉकअप में गांजा तस्करी के आरोपी की मौत, फांसी लगाने की बात सामने आई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। खुखुंदू थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी के मामले में पकड़े गए…

3 hours ago