दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत

श्रीदत्तगंज,बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)। थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्र के उतरौला–बलरामपुर मार्ग के कपौवा पड़री गांव के बीच में बुधवार की सुबह दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। साथ बैठे युवक को मामूली चोटें आई। युवक अपने गांव वालों के साथ मुहर्रम का ताजिया देखने गया था। दुर्घटना के समय वह बलरामपुर से चमरूपुर अपने घर वापस जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा और जांच में जुट गई।
बाइक पर साथ बैठे श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के ग्राम चमरूपुर के मजरा सावंतडीह निवासी समीर ने बताया कि मंगलवार को मुहर्रम की रात में वह गांव के ही मोहम्मद युनूस पुत्र मोहम्मद मन्नू(29) के साथ बाइक पर सवार होकर ताजिया की जियारत करने बलरामपुर गया था। साथ में गांव के दस पंद्रह युवक और थे। बुधवार की सुबह करीब पांच बजे बलरामपुर से घर वापस लौट रहे थे
उतरौला-बलरामपुर मार्ग के कपौव्वा पड़री गांव के बीच में पहुंचे थे। इस दौरान सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार ने ओवरटेक करने के चक्कर में टक्कर मार दी। सड़क पर ही एक ट्रक खड़ा हुआ था। जिससे बाइक चालक मोहम्म्द युनूस गंभीर रूप से घायल हो गया। साथियों ने उन्हें तुरंत सीएचसी उतरौला पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख गोंडा रेफर कर दिया। गोंडा पहुँचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक मोहम्मद युनूस के दो छोटे बेटे है। पत्नी दिलशदी गर्भवती है बच्चे के दुनिया में आने से पहले ही उसके सर से पिता का साया उठ गया। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है।
थाना प्रभारी अनिल कुमार दीक्षित ने बताया कि मृतक के पिता के तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। छानबीन की जा रही है।

rkpnews@desk

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

1 day ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

1 day ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

1 day ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

2 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

3 days ago