जाम में फंसी शराब लदी कार लूटी, भीड़ बोतलें लेकर फरार – बिहार में शराबबंदी पर उठ रहे सवाल

मुंगेर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)जिले के तारापुर थाना क्षेत्र के बिहमा गांव में रविवार की रात एक अजीबोगरीब घटना सामने आई। सुल्तानगंज–संग्रामपुर मुख्य पथ पर जाम में फंसी उजले रंग की कार शराब तस्करी के शक में भीड़ के निशाने पर आ गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार के पीछे रखे भारी भरकम कार्टन देखकर लोगों ने गाड़ी रोकी और अंदर बैठे दोनों युवकों से पूछताछ की कोशिश की। तभी कुछ लोग गाड़ी का शीशा तोड़कर अंग्रेजी शराब से भरे कार्टन लूटने लगे। देखते ही देखते मौके पर मौजूद लोग बोतलें लेकर फरार हो गए।

वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिख रहा है कि भीड़ किस तरह शराब लदी कार पर टूट पड़ी। हालांकि इस दौरान गाड़ी में बैठे दोनों कथित तस्कर मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही तारापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आधी से ज्यादा शराब गायब हो चुकी थी। पुलिस ने मौके से करीब चार कार्टन यानी 116 बोतल शराब बरामद की है।

पुलिस का कहना है कि यह घटना तब हुई जब उक्त कार ने कथित तौर पर किसी व्यक्ति को धक्का मार दिया था। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने कार को रोका और उसमें रखे शराब के कार्टन देखे। मामले की जांच जारी है और कार मालिक की पहचान की जा रही है।

बड़ा सवाल :बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है। बावजूद इसके, सवाल यह है कि इतनी बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब आखिर राज्य के अंदर पहुंची कैसे?क्या पुलिस और उत्पाद विभाग की चौकसी पर सवाल नहीं खड़े होते?

क्या कार्रवाई केवल पकड़े गए तस्करों तक ही सीमित रहेगी, या तंत्र की नाकामी की भी पड़ताल होगी?शराबबंदी के बावजूद लगातार हो रही बरामदगी से क्या सरकार का दावा खोखला साबित हो रहा है?

स्थानीय लोग और सोशल मीडिया पर उठ रही बहस साफ कह रही है कि अब जनता सिर्फ तस्करों पर ही नहीं, बल्कि प्रशासन की जवाबदेही पर भी सवाल उठा रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में नववे पोषण माह का शुभारंभ किया गया

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…

6 hours ago

सेवा संकल्प अभियान से जन-जन को जोड़ने की तैयारी, 17 सितंबर से शुरू होगा महीनेभर का कार्यक्रम

विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…

7 hours ago

11 पदकों के दम पर एकेडमिक ग्लोबल स्कूल बना ओवरऑल रनरअप, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…

7 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण पूरा करने वाले 20 प्रशिक्षार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

छह दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर, स्वरोजगार के लिए कौशल का उपयोग करने का…

7 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना वादों के निस्तारण पर जोर, 12 सितंबर को लगेगा स्वास्थ्य शिविर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक…

7 hours ago

युवा सम्मेलन में संविधान और भारतीय संस्कृति पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिहींपुरवा खंड…

7 hours ago