पालतू गुंडों का आतंक: कभी मेरठ में जवान बंधा, कभी देवरिया में सेवानिवृत्त सैनिक की हत्या

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में सेना के जवानों पर लगातार हो रहे हमलों ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मेरठ में जहाँ ड्यूटी पर लौट रहे एक जवान को टोलकर्मियों ने खंभे से बाँधकर बेरहमी से पीटा, वहीं देवरिया में सेवानिवृत्त सैनिक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इन घटनाओं से सुरक्षा बलों और उनके परिवारों में आक्रोश है।

मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के भूनी टोल प्लाजा पर रविवार रात हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। राजपूत रेजिमेंट के सिपाही कपिल कवाड़, छुट्टियों के बाद ड्यूटी पर लौटने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट जा रहे थे। इसी दौरान टोलकर्मियों से कहासुनी बढ़ी और पाँच कर्मचारियों ने कपिल व उनके चचेरे भाई पर हमला कर दिया। वीडियो में कपिल को खंभे से बाँधकर डंडों से पीटते और गालियाँ देते देखा गया। मेरठ पुलिस ने चार टोलकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पाँचवें की तलाश जारी है।

वहीं, देवरिया जिले में 65 वर्षीय सेवानिवृत्त सैनिक रामदयाल कुशवाहा की पड़ोसी से ज़मीन विवाद को लेकर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि विजय बिंद और उसके साथियों ने हमला किया और फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एक ओर सीमा पर जान की बाज़ी लगाने वाले जवान हैं, तो दूसरी ओर अपने ही देश में “पालतू गुंडों” का शिकार हो रहे हैं। सवाल यह है कि देश के रक्षकों पर हमले बढ़ रहे हैं, मगर सरकार और प्रशासन क्यों मौन है?

Editor CP pandey

Recent Posts

सिस्टम का बोझ और बुजुर्ग की पीठ…!

ज़नाब, जूते न गंदे हो जाएँ युवा साहब के,देखो इंसानियत को कीचड़ में बहा दिया।इस…

4 seconds ago

आंगनवाड़ी से माफिया तक… पिंडरा में योगी ने सुनाया पुराना किस्सा, विपक्ष पर भी बरसे

पिंडरा में सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- माफिया पर कार्रवाई की बात आते…

14 minutes ago

मुसहर बस्तियों में विशेष कैंप लगाकर पात्र परिवारों को योजनाओं से जोड़ा जा रहा

43 बस्तियों के 5,578 परिवारों के 24,105 सदस्यों को योजनाओं से जोड़ने का लक्ष्य कुशीनगर…

1 hour ago

विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों को एलिम्को शिविर में मिलेगा सहायक उपकरणों का लाभ

हाटा और कप्तानगंज में 11 व 12 सितंबर को होगा पहचान एवं मापन शिविर कुशीनगर…

1 hour ago

कृष्ण की बाल लीलाओं से गोवर्धन पूजा तक भक्ति में डूबे श्रद्धालु

माखन चोरी, कालिय नाग मर्दन और गोवर्धन धारण का सुनाया प्रसंग, जयकारों से गूंजा कथा…

1 hour ago

दलित बस्ती का मुख्य मार्ग बदहाल

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की उठाई मांग बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)ग्राम सभा महुई कुंवर की दलित…

1 hour ago