बदला मौसम का मिजाज, 11 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात
रांची (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बंगाल की खाड़ी में बने गहरे निम्न दबाव के क्षेत्र का असर झारखंड के मौसम पर दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में राज्य के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश और कुछ स्थानों पर वज्रपात की आशंका जताई है।
मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, 10 सितंबर को रांची समेत 11 जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों में रांची, रामगढ़, खूंटी, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर और जामताड़ा शामिल हैं। राज्य के अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
11 सितंबर को गढ़वा, पलामू, लातेहार और चतरा में भारी बारिश के साथ वज्रपात की आशंका है। वहीं रांची सहित अन्य जिलों में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।
भारी बारिश और वज्रपात की संभावना को देखते हुए संबंधित जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से बारिश के दौरान विशेष सावधानी बरतने और वज्रपात के समय खुले स्थानों, पेड़ों तथा बिजली के खंभों के पास जाने से बचने की अपील की है।
इस बीच बुधवार को संताल परगना और कोल्हान के कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। रांची जिले के कांके में 21 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि रांची शहर में करीब एक मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए आने वाले दो दिनों में झारखंड के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। ऐसे में लोगों को स्थानीय मौसम अपडेट पर नजर रखने और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है।
गुड मॉर्निंग देवरिया: सुबह-सुबह सड़कों पर उतरी पुलिस, बुजुर्गों से संवाद और बालिकाओं को सुरक्षा…
परशुराम अंश: जन्म से चिरंजीवी होने तक की अद्भुत पौराणिक गाथा लेखक: पंडित सुधीर तिवारी…
झाड़ियों से मिला सुरक्षा गार्ड का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर (राष्ट्र…
लखीमपुर खीरी (राष्ट्र की परम्परा) उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के सिंगाही क्षेत्र में…
कीव (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)मोल्दोवा से नॉर्वे जाते समय यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के विमान…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…