Thursday, October 16, 2025
HomeUncategorizedप्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि सखियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम...

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि सखियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में कृषि विज्ञान केंद्र, बगही द्वारा आयोजित पांच दिवसीय कृषि सखियों के प्रशिक्षण संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना और किसानों को रसायन मुक्त खेती के लिए जागरूक करना है।

प्रशिक्षण में कृषि सखियों को प्राकृतिक खेती की विधि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, जिसमें रासायनिक खाद, कीटनाशक और खरपतवार नाशक का प्रयोग नहीं किया जाता है।
राजेश चंद्र वर्मा ने कृषि सखियों को जीवामृत बनाने की विधि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कृषि वैज्ञानिक डॉ. देवेश कुमार ने कृषि सखियों को मिट्टी की जांच और फसल चक्र के महत्व के बारे में बताया।
कृषि सखियां अपने क्षेत्र में चयनित किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए जागरूक करेंगी और उनके साथ मिलकर प्राकृतिक खेती करेंगी। प्राकृतिक खेती पूरी तरह से रसायन मुक्त होती है, जिससे मिट्टी और जल की गुणवत्ता में सुधार होता है।
समापन अवसर पर उपस्थित लोग पूनम देवी, रिमा देवी, चंद्रिका देवी, राधिका देवी, मीना, पुष्पा देवी, सुंदरी देवी, नीलम देवी, शशिबाला आदि सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments