
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
अनंत पीठ आश्रम बरहज में शनिवार की शाम धनतेरस के पवित्र अवसर पर पूरे विधि विधान के साथ आश्रम के पीठाधीश्वर आञ्जनेय दास महाराज, अनमोल मिश्र, अनुपम मिश्र, मानस मिश्र, ओम प्रकाश दुबे द्वारा वैदिक मंत्रों के बीच विधि विधान के साथ पूजन किया गया।
पूजन के बाद आञ्जनेय दास महाराज ने पुर समाज के लिए मंगल कामना करते हुए कहा कि हमारे सनातन धर्म में जो भी त्यौहार बनाए गए हैं वह ऋषिओ, महर्षिओं द्वारा आस्था व सूज बूझ के साथ बनाया गया है, इस कार्तिक के पुनीत महीने में धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, कार्तिक पूर्णिमा जैसे पवित्र पर्व का शुभारंभ होता है धनतेरस के अवसर पर माँ लक्ष्मी की पूजा विधि विधान से करते हुए सबके मंगलमय भविष्य की कामना करते हैं, पूजन के अवसर पर पंडित विनय मिश्र, अवधेश पाल, आकांक्षा मिश्रा, शिवम पाण्डेय, पूजा, छोटी, शुभम दुबे, शकुंतला मिश्रा, संजय मिश्र आदि उपस्थित रहे।
