Tuesday, February 17, 2026
Homeआजमगढ़आइडियल पत्रकार संगठन (महिला प्रकोष्ठ) की जिलाध्यक्ष बनी कहकशा परवीन

आइडियल पत्रकार संगठन (महिला प्रकोष्ठ) की जिलाध्यक्ष बनी कहकशा परवीन

दीदारगंज/आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। आइडियल पत्रकार संगठन जिला इकाई आजमगढ़ का विस्तार करते हुए जिले की तेज तर्रार महिला पत्रकार कहकशा परवीन पुत्री शेख अबुल खैर को आइडियल पत्रकार संगठन आजमगढ़ में महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस आशय की जानकारी जिला अध्यक्ष आजमगढ़ दुर्गेश मिश्रा ने दिया। जिला अध्यक्ष आजमगढ़ दुर्गेश मिश्रा ने बताया की आइडियल पत्रकार संगठन के प्रदेश संरक्षक डा0 पृथ्वीराज सिंह के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है, उन्होंने अभी बताया कि आइडियल पत्रकार संगठन आजमगढ़ में और भी महिला पत्रकारों को सदस्यता दी जा रही है। आइडियल पत्रकार संगठन के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष सहित सभी मंडल के पदाधिकारी एवं सभी तहसीलों के तहसील अध्यक्ष सहित सभी सदस्यों तथा पदाधिकारीयों ने कहकशा परवीन की नियुक्ति पर बधाई एवं शुभकामना संदेश दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments