February 5, 2025

राष्ट्र की परम्परा

हिन्दी दैनिक-मुद्द्दे जनहित के

मत्स्यजीवी सहकारी समीतियों के गठन से मछुआरों को मिलेगा स्व-रोजगार

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
उत्तर प्रदेश मत्स्य जीवी सहकारी संघ के चेयरमैन वीरू साहनी ने कहा कि मछुआ समुदाय को स्व-रोजगार को आसान बनाने के लिए प्राथमिक मत्स्य जीवी सहकारी समितियों का गठन किया जा रहा है Iउन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक 1135 समितियां गठित हैं। अब अभियान चलाकर नदी जलधारा पर 565 समितियां गठित कराई जाएंगी, जिससे लगभग 16000 मछुआ समुदाय के लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। प्रदेश के मछुआरों के लिए कई अन्य कई सरकारी योजनाएं हैं. इनमें मछुआ दुर्घटना बीमा योजना, प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, और किसान क्रेडिट कार्ड सहित अन्य मत्स्य पालन योजना शामिल हैं I उक्त बातें उन्होंने बरहज तहसील अकुबा गाँव मछुआ समुदाय के लोगों से वार्ता के दौरान कहीं I इस अवसर पर मछुआ समाज के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया I इस दौरान मछुआ प्रतिनिधि रामधनी निषाद,मुन्ना साहनी, नेउर निषाद, राम आशीष साहनी, इन्द्रदेव साहनी, इंदल साहनी, पारस, ओमप्रकाश साहनी, बनवारी साहनी आदि लोग मौजूद रहें I