महाराष्ट्र में शोभा शैलार ने संभाला महिला मोर्चा अध्यक्ष का दायित्व
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा )अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेश सिंह की अनुशंसा पर हिमाचल प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन करते हुए चंबा के जिलाध्यक्ष सूरज कुमार को पदोन्नत कर नया प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र कुमार को पदोन्नत कर प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। दूसरी तरफ हिन्दू महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर गीता रानी ने महाराष्ट्र इकाई में भी नेतृत्व परिवर्तन किया। शोभा अविनाश शेलार ने प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नागेश चाटे की अनुशंसा पर नए प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभाला।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में नई नियुक्तियों की घोषणा करते हुए कहा कि नेतृत्व परिवर्तन हिन्दू महासभा के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत बनाएगा। उन्होंने कहा कि हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्षो और राष्ट्रीय मंत्रियों के दो दो सदस्यों नौ समूह को अलग अलग प्रदेशों में स्वतंत्र प्रभार सौंपने के बाद हिन्दू महासभा के विस्तार और सक्रियता ने गति पकड़ी है। यह गति हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नितिन उपाध्याय के नेतृत्व में चलाए जा रहे हिन्दू राष्ट्र निर्माण अभियान को सशक्त बनाएगी।
हिमाचल के नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष सूरज कुमार ने अपने मनोनयन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर यशपाल सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री ललित अग्रवाल, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी दुष्यंत पचौरी, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री उपेन्द्र पाल सिंह सहित सम्पूर्ण राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आभार प्रकट किया। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी से फोन पर आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया। प्रदेश प्रभारी जितेंद्र कुमार से परामर्श कर वर्तमान प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया। नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन अंग्रेजी नव वर्ष के बाद किया जाएगा।
महाराष्ट्र महिला मोर्चा की नई प्रदेश अध्यक्ष शोभा अविनाश शेलार ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी, महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर गीता रानी और महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नितिन व्यास सहित अन्य पदाधिकारियों का आभार प्रकट कर अपने उत्तरदायित्व का पूरी निष्ठा और समर्पण भावना से निर्वहन करने का भरोसा दिलाया। हिन्दू पत्रकार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर राकेश वशिष्ठ और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय उपाध्याय ने हिमाचल और महाराष्ट्र के तीनों नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी है।
More Stories
प्राथमिक शाला लालमाटी में धूमधाम से मनाया गया वसंतोत्सव
राइज इंटर कालेज के बच्चों ने वार्षिकोत्सव में विखेरा जलवा
विद्या और बुद्धि की अधिष्ठात्री देवी हैं माँ सरस्वती- तहसीलदार