Thursday, March 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया गया

पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया गया

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी के संस्थापक श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव का शुक्रवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय सिकंदरपुर में जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।सपा कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक मो० जियाउद्दीन रिजवी ने कहा कि नेता जी जिंदा दिल इंसान थे।उन्होंने आजीवन शोषित वर्ग के लिए काम किया नेता जितना कठोर थे।उतना ही नरम दिल इंसान उनके दरबार से कोई खाली हाथ नहीं लौटता था पक्ष और विपक्ष का कोई भी नेता सम्मान करता था नेता के चले जाने से समाजवाद की लड़ाई को नुकसान हुआ किंतु उन्हीं के पद चिन्हों पर चलकर माननीय अखिलेश यादव जी समाजवाद के ध्वज को लेकर निरंतर आगे बढ़ रहे है नेता जी के दिखाए रास्ते पर ही चलकर ही समाज में फैली विषमता को मिटाया जा सकता है और समाज में समाजवाद स्थापित किया जा सकता है आइए आज हम लोग नेता जी के दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प ले।इस मौके पर पुष्प अर्पित करने वालो में मुख्य रूप से राम जी यादव, मदन राय,विवेक सिंह,अनंत मिश्रा,भीष्म यादव,गुरुजलाल राजभर, देवनारायण यादव,धनंजय सिंह, कृष्ण कुमार यादव,वीर बहादुर वर्मा,हृदय यादव,बबलू सिंह,अतुलेश यादव,सूर्या यादव,सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments