Thursday, March 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविद्यालय के बच्चों को कराया गया एक्सपोजर विजिट

विद्यालय के बच्चों को कराया गया एक्सपोजर विजिट

सौ बच्चो ने इस अभियान में प्रतिभाग किया

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l विकासखंड बरहज के परिषदीय विद्यालयों के कक्षा 6 से 8 के 100 बच्चों का राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत, एक्सपोजर विजिट कराया गया।
उक्त विजिट के अंतर्गत सर्वप्रथम खंड शिक्षा अधिकारी राज किशोर सिंह एवं राज्यपाल पुरस्कार विजेता आदित्य नारायण गुप्ता के द्वारा, हरी झंडी दिखा कर गडोना से बस को गोरखपुर के विभिन्न स्थान के लिए रवाना किया गया।
उक्त एक्सपोजर विजिट में बच्चों को गोरखपुर चिड़ियाघर का भ्रमण कराया गया तथा उसमें बच्चों ने 7डी थिएटर का बड़े ही उत्साह के साथ आनंद लिया। इसके पश्चात बच्चों ने रेल म्यूजियम तथा नौका विहार का भी आनंद लिया। बच्चों के नाश्ते एवं खाने पीने की भी व्यवस्था की गई थी।
इस अवसर पर नोडल एआरपी अमीर चंद्र, आलोक गुप्ता, उमेश चंद्र,विजय खरवार , नौशाद अहमद, विनय सोनकर, मीना गुप्ता, रणविजय सिंह, अमित दीक्षित, विजय कुमार यादव, दीपक प्रजापति आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments