Sunday, March 29, 2026
Homeआजमगढ़संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

घर में मचा कोहराम

गंभीरपुर/आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)l गंभीरपुर थाना क्षेत्र के धरनीपुर बिषया गांव मे शुक्रवार की सुबह लगभग 8:00 बजे ग्रामीणों ने बबुल के पेड़ पर लटकता हुआ एक युवक का शव देखकर हड़कंप मच गया, देखते ही देखते ग्रामीण की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई।मृतक की पहचान गांव निवासी दिनेश यादव 32 वर्ष पुत्र स्वर्गीय कीरत यादव के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची गंभीरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक गंभीरपुर थाना क्षेत्र के धरनीपुर विषया गांव निवासी दिनेश यादव 32 वर्ष पुत्र स्व किरत यादव बृहस्पतिवार की रात्रि घर से लगभग 200 मीटर दूर अपने खेत में पानी चलाने गए थे और रात्रि में लाइट कट जाने की वजह से पुनः घर आ गए और अपने परिजनों से बोले की जब लाइट आएगी तब पानी चलाने जायेंगे और घर के पीछे जाकर सो गए, सुबह जब परिजन सो कर जागे तो इधर-उधर खोजबीन करने लगे उसके बाद परिजनों को पेड़ पर लटकता हुआ शव मिलने की जानकारी हुई। मौत की सूचना मिलते ही पुरे परिवार मे कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची गंभीरपुर पुलिस ने पेड़ से शव को उतरवा कर पंचनामा बनवाकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था और घर पर ही रहकर खेती-बाड़ी करता था। मृतक एक पुत्र रियांश यादव 7 वर्ष तथा पत्नी रेखा यादव व माता फूलमती देवी समेत पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments