
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दक्षिणांचल में स्थित महन्थ रामाश्रय दास शिक्षण एवं शोध संस्थान जादो पाली, बांसगांव के बच्चों ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर बच्चों ने खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लिया। इसके पूर्व बच्चों ने केक काटकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। संस्थान के निदेशक अञ्जनी कुमार राय द्वारा चाचा नेहरू के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। शिक्षक भास्कर तिवारी द्वारा चाचा नेहरू के कार्यों को बताया गया। इस अवसर पर शिक्षक विजय नारायण यादव, ऋद्धि, अन्नू राय, मनीषा, शशिनाथ पाण्डेय, दिनेश पासवान, मनीष शर्मा व शिवम यादव, सताग यादव, आलिया, श्रेया मौर्या, वीर सिंह, सत्यम आदि ने उपस्थित रहे।
More Stories
फखरपुर थाना क्षेत्र के भींवारा गांव में दबंगों का आतंक, चकरोड पर अवैध कब्जा
“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत सुखपुरा इंटर कॉलेज में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजितछात्रों में पर्यावरण संरक्षण व भावनात्मक जुड़ाव का संदेश
एडीएम प्रशासन सहदेव कुमार मिश्र ने संभाला पदभार