गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
जन्माष्टमी का पावन पर्व पूरे भारतवर्ष में हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया। भगवान के जन्मोत्सव के अवसर पर गोरखपुर महानगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। लोग मंदिरों सहित अपने घर में भगवान राधे कृष्ण की झांकी बनाकर उनका पूजन अर्चन भक्ति भाव से किये , महिलाएं बच्चों सहित सभी श्रद्धालु लोगों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया। भगवान का भोग लगाकर लोगों में प्रसाद का वितरण किया गया।

You missed