Wednesday, November 26, 2025
Homeउत्तर प्रदेशधर्म की रक्षा के लिये सत्ता को ठुकराया कल्याण ने

धर्म की रक्षा के लिये सत्ता को ठुकराया कल्याण ने

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा ) भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा पूर्व राज्यपाल, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा कार्यालय औरा-चौरी में में आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारीगण ने कल्याण सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि कर उनको श्रद्धासुमन अर्पित किया।
इस अवसर पर उपस्थित भाजपा जिला महामंत्री, किसान मोर्चा प्रभारी श्रीनिवास मणि ने कहा कि भारतीय संस्कृति और धर्म की रक्षा के लिये कल्याण सिंह ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया था।
उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह ने मुख्यमंत्री रहते शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिये ऐतिहासिक फैसले लिये थे, जिनके लिये आज भी उनको याद किया जाता है।
किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि 5 जनवरी 1932 को अलीगढ़ जिले के एक सामान्य किसान परिवार में जन्मे कल्याण सिंह ने सनातन विरासतों के गौरवपूर्ण स्थापना और कुशल प्रशासक के रूप में उनके कार्यो को आज भी याद किया जाता है, भारतीय समाज के पुनर्जागरण में उनका अतुलनीय योगदान है।
उनके साहस और शौर्य को हमेशा याद किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से शैलेन्द्र सिंह आजाद अम्बिकेश पाण्डेय,हेमन्त पाठक,अरुण मिश्र, नित्यानंद पाण्डेय, सन्नी शाही, राहुल सिंह, राजन, अशोक प्रसाद, चन्दन,वीरेंद्र आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments