Monday, February 2, 2026
Homeमहाराष्ट्रराकांपा महाराष्ट्र राज्य सहकार सेल के कार्याध्यक्ष दीपक शिंदे का चेंबूर में...

राकांपा महाराष्ट्र राज्य सहकार सेल के कार्याध्यक्ष दीपक शिंदे का चेंबूर में हुआ भव्य स्वागत

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सहकार विभाग के महाराष्ट्र प्रदेश का कार्याध्यक्ष चुने जाने पर दीपक शिंदे का पूरे राज्य में जोरदार स्वागत हो रहा है। इसी कड़ी में चेंबूर के वाशी नाका अयोध्या नगर में गृहनिर्माण संस्था की ओर से कमेटी के पदाधिकारियों ने दीपक शिंदे का पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन किया और उनके भावी भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
दीपक शिंदे को अयोध्या नगर गृह निर्माण संस्था की ओर से यहां का भी कार्याध्यक्ष चुना गया है। इस दौरान दीपक शिंदे का भव्य स्वागत किया गया। इसी तरह तालुका एवं जिला राष्ट्रवादी कांग्रेस कमेटी की ओर से दीपक शिंदे का हर जगह स्वागत किया जा रहा है। अपने स्वागत समारोह में बोलते हुए, दीपक शिंदे ने आश्वासन दिया है कि वह लोगों को ज्यादा से ज्यादा न्याय दिलाने के लिए सहकार क्षेत्र में नई योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments