Friday, March 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसंभावित बाढ़ से निपटने के लिए तैयारियों को परखा

संभावित बाढ़ से निपटने के लिए तैयारियों को परखा

मई के अंत तक बचाव के सभी कार्यों को पूरा कराने के निर्देश

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी कृष्ण करुणेश की अध्यक्षता में संभावित बाढ़ से निपटने के लिए की जाने वाली तैयारियों के दृष्टिगत बाढ़ स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक विकास भवन सभागार में हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व, पुलिस, जल निगम, कृषि, पूर्ति, विद्युत, सिंचाई, नगर पालिका, पशु चिकित्सा, स्वास्थ्य, विभाग की तैयारियों से संबंधित कार्य योजना की समीक्षा की।
समीक्षा के दौरान डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्ययोजना के अनुसार समस्त कार्यों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड को निर्देश दिए कि बचाव के लिए समस्त बाढ़ परियोजनाओं को मई माह के अंत तक पूर्ण करवाया जाए, तथा संबंधित उप जिलाधिकारी मौके पर जाकर कार्यों के प्रगति की समीक्षा करें। इसके अलावा डीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के तहत आने वाली बाढ़ चौकियों पर समस्त व्यवस्थाएं पूर्ण कराने के लिए कहा।
अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण कर ढीले तार व टूटे खंभों को सही करवाएं। इसके साथ ही जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि वाहनों के लिए डीजल की व्यवस्था पहले से की जाए। बैठक में प्रमुख रूप से सीडीओ संजय कुमार मीना, एडीएम विनीत कुमार सिंह, सीएमओ आशुतोष दुबे सहित संबंधित विभागों के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments