Saturday, February 28, 2026
HomeUncategorizedपूर्व की सरकारों ने गरीबों का नहीं खुद का भला किया: रवि...

पूर्व की सरकारों ने गरीबों का नहीं खुद का भला किया: रवि किशन

सांसद रवि किशन ने किया जनसंपर्क, विरोधियों पर साधा निशाना

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। लोकसभा क्षेत्र गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने गुरुवार को पीपीगंज मंडल के मखनहा, महुआतर, जंगल बिहुली, वार्ड नंबर एक अंबेडकरनगर, कोल्हुआ मोड़, पचगावा, चौकमाफी, माथाबारी आदि स्थानों पर जनसंपर्क कर लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील किया। इस दौरान उन्होंने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों की भी चर्चा की।
सांसद रवि किशन ने कहा कि हम लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। चुनाव को लेकर जिस तरह मैं उत्साहित हूं उससे कही ज्यादा गोरखपुर की जनता उत्साहित है। सभी का प्रेम मिल रहा है। जनसंपर्क में लोग खुद प्रतिभाग कर रहे हैं।
सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश का मान लगातार बढ़ रहा है। देश की जनता का पीएम मोदी में गहरा विश्वास है। सरकार की नीतियों और योजनाओं का जनता पर असर है। जन जन को योजनाओं का लाभ मिला है।
सांसद ने विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश व प्रदेश में कानून व्यवस्था बनी है। पूर्व की सरकारों में माफियाओं का राज था। आज माफिया देश व प्रदेश छोड़कर फरार हो रहे हैं। जो हैं वे जेल के अंदर हैं। पूर्व की सरकारों ने जनता का नहीं खुद का विकास किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments