Saturday, February 28, 2026
HomeUncategorizedहवाला के 50 लाख लूटने पर दारोगा के खिलाफ एसएसपी का बड़ा...

हवाला के 50 लाख लूटने पर दारोगा के खिलाफ एसएसपी का बड़ा एक्शन चौकी इंचार्ज के घर से 44 लाख बरामद दरोगा सस्पेंड

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) बेनीगंज क्षेत्र में बीते रविवार को चेकिंग के दौरान पुलिस के द्वारा हवाला के 85 लाख रुपये पकडे जाने पर अब एसएसपी द्वारा बड़ी कार्रवाई हुई है। खबर है कि हवाला के 50 लाख लूटने का आरोपित चौकी इंचार्ज को ससपेंड कर दिया गया है। एसएसपी ने चौकी प्रभारी बेनीगंज आलोक सिंह को निलंबित कर दिया है।
दरअसल, बीते रविवार चेकिंग के दौरान पुलिस ने 50 लाख पकड़े थे, जिसमें आरोप था कि दारोगा ने 50 लाख रुपये की हेराफेरी करने के बाद शेष रुपये लौटा दिए थें। बताया जा रहा है कि हवाला वाले के पास कुल 85 लाख की रकम थी। ऐसे में जब युवक ने बाकी बचे रुपये की मांग की तो दरोगा ने एनकाउंटर की धमकी देकर उसे वहां से भगा दिया था। जिसके बाद नवीन श्रीवास्तव नाम के व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना पाने पर जब पुलिस ने दरोगा के घर छापा मारा तो वहां से उनको 44 लाख रुपए बरामद हुए। इस खबर ने पुलिस विभाग में हलचल तेज कर दी हैं। जिसके बाद अब एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने मामले को संज्ञान में लेते हुए बेनीगंज चौकी प्रभारी आलोक सिंह को निलंबित कर दिया है। वहीं इस पूरे मामले की एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई जांच कर रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दरोगा और साथी पर मुकदमा लिखा जा सकता है।
इस दौरान मामले पर जानकारी देते हुए एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने कहा कि, “क्योंकि हवाला के रुपये पकड़े जाने की शिकायत किसी ने नहीं की इसलिए कर्तव्य का पालन न करने पर बेनीगंज चौकी प्रभारी को निलंबित किया गया है। साथ ही रुपये पकड़कर हेराफेरी व आरोपित को छोड़ने की जांच कराई जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments