18 फरवरी को 21 कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह।


बघौचघाट/ राष्ट्र की परम्परा। पथरदेवा विकास खंड क्षेत्र के मेंदीपट्टी धाम स्थित श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में नौ दिवसीय शिव शक्ति महायज्ञ का भव्य कलश शोभा यात्रा सोमवार को धूम धाम से निकाला। कलश शोभा यात्रा में 2500 कन्याओं ने बसंतपुर धूसी के रणछोर कुटी स्थित छोटी गंडक नदी के पवित्र जल को कलश में भरा। शोभा यात्रा गाजे बाजे हाथी घोड़े रथ,गाड़ियों के काफिलों और शंख ध्वनि के बीच हर हर महादेव व जय श्री राम के जय घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। यह भव्य कलश शोभा यात्रा मंदिर परिसर से निकल कर मलसी चौराहा,देवरिया धुस,पथरदेवा बाजार, हनुमान गंज चौराहा,कंचनपुर,बसंतपुर धूसी पहुंच कर रणछोर कुटी स्थित छोटी गंडक नदी के पवित्र जल को वैदिक मंत्रों के बीच विधि विधान पूर्वक कलश में भरा।तत्पश्चात भव्य कलश शोभा यात्रा तरकुलवा,गुलहरिया चौराहा,बेलही चौराहा,बजरिया बाजार,बोल बम चौराहा, मोतीपुर होते हुए श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर मेंदीपट्टी धाम पहुंची।जहा वैदिक मंत्रों के बीच कलश की स्थापना की गई। मंदिर के अध्यक्ष सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव ने बताया कि सनातन धर्म के प्रचार प्रसार,राष्ट्र कल्याण और जन हित के उद्देश्य से महायज्ञ का आयोजन किया गया है। 18 फरवरी को 21 कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित होगी। महामंडलेश्वर सोमेश्वर यति जी महाराज के मार्ग दर्शन में महायज्ञ संचालित। यज्ञाचार्य पं मथुरा प्रसाद शुक्ल वैदिक काशी के वैदिक मंत्रों द्वारा, श्रद्धालु गण डॉ श्याम सुंदर पाराशर द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का रसपान करेंगे। रात्रि में विश्व प्रसिद्ध नाटय संस्थान सांस्कृतिक संगम सलेमपुर के कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन होगा। पुजारी आचार्य राजू मिश्रा ने बताया कि यज्ञ हवन कुंड के लिए वैदिक रीति से अरणीय मंथन द्वारा अग्नि प्रज्वलित कर किया गया। कलश शोभा यात्रा के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय भारी पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे।

Avatar photo

By RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.