महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।जिला संयुक्त चिकित्सालय महराजगंज में आए दिन कभी एक्स-रे मशीन खराब होती है। तो कभी कर्मचारी ही नदारद रहते हैं। ऐसा ही नजारा बुधवार को अल्ट्रासाउंड सेंटर बंद रहा। इस लापरवाही से तमाम मरीज परेशान रहे। जिला संयुक्त चिकित्सालय में बंद पड़े अल्ट्रासाउंड सेंटर के वजह से बाहर के अल्ट्रासाउंड केंद्र धन उगाही का अड्डा बन गये है। संबंधित कर्मचारियों की मानें तो उनका कहना है कि डॉक्टर छुट्टी पर हैं। अगर डॉक्टर छुट्टी पर हैं तो किसी दूसरे का इंतजाम क्यों नहीं किया गया। इसका खामियाजा भोली- भाली जनता को क्यों भुगतना पड़ रहा है। आखिर कब तक सही होगी यह व्यवस्था। आज भी लोगों के मन में यह सवालिया प्रश्न बना है। मरीजों का कहना है कि सरकार इतनी चुस्त है फिर भी जिला चिकित्सालय की व्यवस्था लुंज-पुंज होती नजर आ रही है।

Avatar photo

By RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.