Friday, March 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजिले कार्यरत गैर प्रांत के कामगारों को मतदान हेतु सवैतनिक अवकाश घोषित

जिले कार्यरत गैर प्रांत के कामगारों को मतदान हेतु सवैतनिक अवकाश घोषित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। श्रम प्रवर्तन अधिकारी मनोज कुमार ने शासन के निर्देश के क्रम में सर्वसाधारण को सूचित किया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में होने वाले विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 हेतु मतदान दिवस 17 नवंबर 2023,शुक्रवार तथा राजस्थान राज्य में होने वाले विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2023 हेतु मतदान दिवस 25 नवंबर 2023, शनिवार को निर्धारित किया गया है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान राज्य के बहुत से मतदाता उत्तर प्रदेश राज्य में निजी या सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, दुकानों, औद्योगिक उपकरण या कारोबार, व्यवसाय में नियोजित है। ऐसे नियोजित या कार्यरत प्रत्येक कामगार को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा-135 ख के अन्तर्गत सवैतिनक अवकाश अनुमन्य किया जाना है।
उन्होंने उक्त के क्रम में सर्वसाधारण को सूचित किया है कि छत्तीसगढ़ राज्य में होने वाले विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2023 हेतु मतदान दिवस 17 नवम्बर 2023, शुक्रवार तथा राजस्थान राज्य में होने वाले विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 हेतु मतदान दिवस दिनांक 25 नवम्बर 2023, शनिवार को जो भी मतदाता जो जनपद संतकबीरनगर में किसी भी निजी या सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, दुकानों औद्योगिक उपकरण या कारोबार, व्यवसाय में नियोजित, कार्यरत है को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा-135 ख के प्राविधानों के अनुसार अनविरल प्रक्रिया वाले कारखानों में कार्यरत समस्त कर्मचारियों को मतदान का उपयुक्त अवसर प्रदान करने के साथ ही साथ अनविरल प्रक्रिया वाले कारखानों में मतदान दिवस को सार्वजनिक सवैतनिक अवकाश रहेगा एवं अगले साप्ताहिक अवकाश के दिन उनसे कार्य नहीं लिया जायेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments